Tuesday, September 17, 2013

Bharat Jago Run by Bharat Vikas Parishad Powai Chandivali on 1st Sept

The 150th Birth Anniversary of Swami Vivekananda (Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh) is being organised throughout the world in year 2013. During Swamiji’s life time & during first half of the following century Swamiji’s messages and life has awakened the nationalistic feeling, social reformation, education and spiritual awareness. Swamiji further inspired many Indians to participate in freedom movement.

During 1963, nation witnessed many nationalistic movements. This was the time when the nation celebrated Swamiji’ birth centenary. During this celebration nation came together and build Vivekananda Rock Memorial at the confluence of three seas and after that spirituality oriented service mission Vivekananda Kendra, Kanyakumari came into existence. It functions through many branches and service projects.

Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh (150th Anniversary) is third wave of such inspiring activity. As part of this activity Bharat Vikas Parishad (BVP) Powai Chandivali organized a 3.3 kms Bharat Jago Run in Hiranandani Garden Powai on Sunday 1st September 2013. The run started at 7.30 am at Heritage Park and finished there after going through Cliff Avenue, Ridge Street, Main Street and Central Avenue. More than 300 citizen and youth of Hiranandani and surrounding area participated in the run. The run was flagged off by Actor Mukesh Rishi. Participants were wearing special T shirt of Swami Vivekananda.

BVP volunteers, Powai police, Powai RTO & traffic, Hiranandani administration & security and Hiranandani citizens worked together in smooth organization of the run. Water stations were put up along the route. 1st, 2nd and 3rd winners were facilitated and given the prizes after the finish of run at 8.15 am. The program came to an end with singing of National Anthem.

'भारत जागो दौड़' ने दिलाई विवेकानंद की याद

अजमेर। विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति की ओर से भारत जागो दौड़ में भाग लेने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। पटेल मैदान से शुरू हुई दौड़ के दौरान वंदे मातरम् का उद्घोष लगातार गूंजता रहा। दौड़ में भाग लेने वाले धावकों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। दौड़ का एक सिरा आगरा गेट पर था तो दूसरा पटेल मैदान में।

कॉलेज, स्कूल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दौड़ में भाग लिया। शाम 4 बजे से ही लोग पटेल मैदान पहुंचना शुरू हो गए। दौड़ पटेल मैदान से शुरू होकर अग्रसेन सर्किल, आगरा गेट, नगर निगम, गांधी भवन चौराहा, कचहरी रोड, स्वामी कॉम्पलेक्स चौराहा होते हुए वापस पटेल मैदान पहुंची। राष्ट्रीय कैडेट कौर नेवल विंग के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन संजीव कपूर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।
दौड़ में बच्चे, युवा, बुजुर्ग शामिल हुए। सभी उत्साह से लबरेज थे। सार्धशती समारोह समिति के पदाधिकारियों द्वारा दौड़ पूरी कर पटेल मैदान वापस लौटे युवाओं का स्वागत किया गया। धावकों को दूध पिलाया गया और प्रमाण-पत्र दिया गया। इस अवसर पर सुनील दत्त जैन, सुरेश साहू, सुशील विस्सू,  लक्ष्मण पंजाबी, सुनील खंडेलवाल, निरंजन, एसके अरोड़ा, धर्मेंद्र गहलोत, सतीश बंसल, कंवल प्रकाश किशनानी, कुसुम गौतम, श्वेता, ललित कुमार शर्मा, अमर सिंह, उम्मेद सिंह तोमर, देवेंद्र पंवार, गोप मीरानी, लव गोयल, दिनेश रांका, सोमरत्न आर्य, महेंद्र तीर्थानी, दिनेश अग्रवाल, शरद गोयल, श्री किशन सोनगरा, विधायक वासुदेव देवनानी, शिवशंकर हेड़ा, पार्षद नीरज जैन, भारती श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई पदाधिकारी, भाजपा नेता विभिन्न कॉलेजों के व्याख्याता और शिक्षक मौजूद थे।

शिकागो भाषण की याद में
सार्ध समारोह समिति के संयोजक उमरदान लखावत ने बताया कि 11 सितंबर 1893 को शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की याद में 'भारत जागो दौड़' आयोजित की गई। दौड़ का उद्देश्य लोगों को देश के प्रति प्रेम और भाईचारा का संदेश देना था। समिति वर्ष भर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा।

पुष्प वर्षा से स्वागत
अग्रसेन चौराहा, आगरा गेट और गांधी भवन चौराहे पर बैंड की स्वर लहरियों से धावकों का स्वागत किया गया। इनके अलावा 13 स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। दौड़ के दौरान विभिन्न संगठनों ने व्यवस्थाएं संभाल रखी थी। तीन एबुलेंस का इंतजाम भी किया गया था। कई स्वयंसेवक दुपहिया वाहनों पर सवार होकर व्यवस्थाएं बना रहे थे।

भारत को जगाने दौड़े सैकड़ों नौजवान

बदायूं : स्वामी सा‌र्द्धशती समारोह आयोजन समिति की ओर से आयोजित भारत जागो दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों नौजवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता आलोक कुमार रस्तोगी व अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाठक ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। श्री रस्तोगी ने बताया कि आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म का परचम लहराया था। अध्यक्षता कर रहे सर्वेश पाठक ने भी विचार व्यक्त किये। इसके बाद स्वामी पगलानंद ने हरी झंडी दिखाकर भारत जागो दौड़ प्रतियोगिता का आगाज किया। कश्मीरी चौक, रजी चौक, सुभाष चौक, पुराना बाजार, सराफा बाजार, शास्त्री चौक, खैराती चौक, छह सड़का होते हुए प्रतिभागी वापस गांधी ग्राउंड पहुंचे। संयोजक लोकेंद्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन माखन लाल राजपूत ने किया। इस मौके पर डा.रविशरण सिंह चौहान, जोगपाल सिंह, उज्ज्वल गुप्ता, संजय, रजनीश पटेल, भरत सिंह, दीपक चौहान, डा.योगेश्वर सिंह, कालिका प्रसाद गंगवार, राजकुमार सेंगर आदि मौजूद रहे।

बिसौली : सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जन्मशताब्दी मनायी गयी। भारत जागो, विश्व जगाओ दौड़ में छात्रों ने भाग लिया।

नगर के पथ संचलन में संघ के पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने भाग लिया। यह पथ संचलन नगर के मुख्य मागों से होता हुआ स्कूल पहुंचा। संचालन का नेतृत्व प्रबंधक राकेश वाष्र्णेय, राकेश तिवारी एवं नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजन सरीन, सूरज सिंह यादव, प्रदीप रस्तोगी, हरिओम पाराशरी, राजेश वाष्र्णेय, ओम पाल सिंह, अशोक शर्मा, वेदराम आदि मौजूद रहे।

सहसवान : स्वामी विवेकानंद की सा‌र्द्धशती समारोह के उपलक्ष्य में संघ कार्यालय मुहल्ला नयागज से सरसौता तक भारत जागो दौड़ के तहत पदयात्रा निकाली गई।

संघ के विभाग प्रचारक मुनीश ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। अरविंद चाडक ने दौड़ का समापन किया। पदयात्रा में प्रेमस्वरूप गुप्ता, सुभाष गौेड, सुरजीत कौशिक, शिवप्रकाश सक्सेना, रंजीत कौशिक आदि शामिल रहे।

बिल्सी : स्वामी विवेकानंद सा‌र्द्धसती के अंतर्गत भारत जगाओ, विश्व जगाओ कार्यक्रम के तहत रैली अम्वियापुर वाईपास से निकाली गई। रैली को तहसीलदार वीके शर्मा ने हरी झडी दिखा कर रवाना किया। मुकेश ने रैली का संचालन किया। इस अवसर पर राहुल झवर, पीयूष, विवेक राठी, हरीओम पराशर, मुकेश, विनीत माहेश्वरी, पीयूष राठी आदि मौजूद रहे।

स्वाभिमान जगाने के लिए लगाई दौड़

पीलीभीत : देशवासियों में स्वाभिमान जगाने तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए स्वामी विवेकानंद की सा‌र्द्धशती पर पूरे जिले में भारत जागो दौड़ आयोजित की गई। इसमें तमाम शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

बुधवार को छात्र-छात्राएं अशोक कालोनी स्थित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में एकत्र हुए। मुख्य अतिथि सीए संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर भारत जागो दौड़ का शुभारंभ किया। टनकपुर रोड से गौहनिया चौराहा और फिर स्टेडियम रोड होते हुए सुनगढ़ी थाना चौराहा, छतरी चौराहा से फिर टनकपुर रोड होते हुए अशोक कालोनी तक की दूरी होनहारों ने दौड़ते हुए तय की। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन विद्यार्थियों, युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। दौड़ में शिशु मंदिरों के साथ ही उपाधि महाविद्यालय, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, जेएमबी डिग्री कालेज, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार, प्रमोद अग्रवाल, सुरेंद्र गंगवार, आरएसएस के जिला प्रचारक वीरेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश दीक्षित, शिव शंकर गुप्ता, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, ओमकार शर्मा, राकेश सिंह के अलावा अंचल अग्रवाल उपस्थित थे।

मझोला : भारत जागो दौड़ का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन अजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में बालक वर्ग में गुरु शरण प्रथम, प्रदीप द्वितीय व मोहन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनम ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम में आनंद हरबोला, बलविंदर सिंह, विजय भाटिया, जगजीत सिंह, डा. डोरी लाल वर्मा, ओमपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

पूरनपुर: स्वामी विवेकानंद जी क 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर के विद्या मंदिर इंटर कालेज से भारत जागो दौड़ का आयोजन किया गया। एसडीएम ब्रज किशोर दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पहले हुए समारोह में एसडीएम, रामनिवास सिंह, प्रबंधक डा. प्रवीन गुप्ता, प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा, कौशल आर्य, गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीके शर्मा ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमेन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने की तथा संचालन कौशल आर्य ने किया। इस मौके पर रवी गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, कमल बाबू, अवधेश मिश्रा, बलराम, अवनींद्र शास्त्री, अनिल शुक्ला, राकेश कुमार, घनेन्द्र सिंह, प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।

बरखेड़ा : गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत जागो दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें महर्षि कश्यप आदर्श विद्यालय व जेएल मेमोरियल इंटर कालेज के विद्यार्थी शामिल हुए। ट्रस्ट के ब्लाक समन्वयक दीनानाथ कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ कराया। इस मौके पर हीरा लाल गंगवार, जगदीश शरण मौर्य आदि का सहयोग रहा।

बीसलपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के व्यवस्थापक ब्रह्म मौतार अग्रवाल ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जानकारी दी कि स्वामी विवेकानंद के मनाए जा रहे सा‌र्द्धशती समारोह के तहस 11 सितम्बर को अमेरिका के शिकागो शहर में सर्वधर्म सम्मेलन में प्रथम वक्तव्य दिया था। उसी की स्मृति में भारत जागो युवा दौड़ का आयोजन किया जा रहा है सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मिश्र, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह, प्रबंधक विष्णु गोयल, उपप्रबंधक राकेश गंगवार, भद्रपाल गंगवार थे।

सपनों का भारत बनाने आगे आये युवा







भारत जागो के नारे संग दौड़े हजारों युवा








सड़क पर देशभक्ति का जुनून