Showing posts with label Faridabad. Show all posts
Showing posts with label Faridabad. Show all posts

Wednesday, June 12, 2013

Name of Road on Swami Vivekananda in Faridabad

दिनांक : 02-06-2013 

प्रेस विज्ञप्ति
जीवन का सार अनोखा है ,
मृत्यु का श्रृंगार अनोखा है ,
संत तो बहुत हैं इस दुनिया में ,
परन्तु विवेकानंद का भाव अनोखा है ।  -डा. मार्कंडेय आहूजा
ब्रह्मचर्य , अभ्यास और एकाग्रता जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है । ब्रह्मचर्य का पालन, निरंतर अभ्यास तथा ध्यानमग्न होकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है । स्वामी विवेकानंद का जीवन इस बात का एक अकाट्य प्रमाण है ।  उक्त विचार बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के उप-कुलपति तथा स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डा. मार्कंडेय आहूजा ने फरीदाबाद नगर निगम  के मेयर श्री अशोक अरोड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को सेक्टर-12 स्थित कन्वेंसन हाल में समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित   'विवेक संगोष्ठी'   में व्यक्त किये ।
उन्होंने कहा कि यदि हम सभी स्वामी जी के विचारों को जीवन में अपनाकर देश को भौतिकता से आध्यात्मिकता की ओर लेकर चलें तो हम अपने देश की दशा और दिशा ही बदल सकते हैं । क्योंकि विवेकानंद जी के जीवन दर्शन में सम्पूर्ण भारत निहित है । जाति एवं वर्ण व्यवस्था से परे भारत कल्याण व विश्व कल्याण ही स्वामी जी का स्वप्न था । गुलामी के काल में हमारे देश की  प्राचीन सभ्यता व संस्कृति को नष्ट-भ्रष्ट कर देश की जड़ों को ही काटने का काम किया गया था । परन्तु अब हमें अपनी सभी सुप्त शक्तियों को जाग्रत कर अपने देश और समाज के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा ।
इससे पूर्व कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए समिति के प्रांत संयोजक श्री अनिल कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के सार्ध शती वर्ष में स्वामी जी के जीवन का सन्देश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा  और देश की युवा शक्ति को स्वामी जी के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए  प्रेरित किया जाएगा ।
विवेक संगोष्ठी से पूर्व सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड का नाम फरीदाबाद नगर निगम की अनुमति से  स्वामी विवेकानंद मार्ग डा . मार्कंडेय जी के कर-कमलों द्वारा रखा गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल कोलेज बल्लबगढ़ के प्रिंसिपल डा. के. के. अग्रवाल ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार कर देश की युवा शक्ति को जाग्रत करना आज बहुत ही आवश्यक है ।
इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में पार्षद श्रीमती द्रौपदी अद्लक्खा  सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्री अजित सिंह जैन, समिति के विभाग संयोजक दीपक अग्रवाल जी, जिला संयोजक  सुधीर कपूर जी , सह-जिला संयोजक बी. आर. सिंगला जी, भाजपा नेता धनेश अद्लक्खा , समिति के अनेक कार्यकर्ता व शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
मंच का संचालन समिति के विभाग पालक श्री गंगाशंकर मिश्र ने किया । 
-राजेंद्र प्रसाद गोयल, एडवोकेट
  मीडिया प्रमुख,
  स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति,

Tuesday, April 9, 2013

राष्ट्रीय समस्याओं का हल : स्वामी विवेकानन्द में


भारत को यदि जीवित रहना है और प्रगति करते हुए अपने खोये हुए गौरव को प्राप्त करना है, तो अपनी राष्ट्रीय समस्याओं का हल उसे स्वामी विवेकानन्द में ही ढूँढना होगा ,  क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी ने व्यक्तिगत, सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन को प्रभावित करने वाले हर पहलू पर बड़े ही तार्किक एवं व्यावहारिक विचार प्रस्तुत किये , जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं । और इस पुनीत कार्य को देश का युवा वर्ग आसानी से कर सकता है । स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि  " मुझे युवा पीढ़ी पर, आधुनिक पीढ़ी पर विश्वास है , उन्हीं में से मेरे कार्यकर्ता निकलेंगे और सिंह के समान वे सारी समस्याओं को सुलझा लेंगे ।"   उक्त विचार समिति के हरियाणा प्रांत संयोजक श्री अनिल कुमार ने आज के .सी . रोड पर स्थित जैन भवन में समिति द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में व्यक्त किये ।
स्वामी विवेकानंद जी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पुरे वर्ष भर अनेक प्रकार के कार्यक्रम किये जाने हैं । इसी कड़ी में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि  मार्च और अप्रेल  के महीने में युवा शक्ति के प्रेरणा पुंज रहे स्वामी जी का सन्देश सभी छात्र-छात्राओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से  फरीदाबाद जिले के सभी कालेजों व शैक्षणिक संस्थानों में   'SWAMI VIVEKANAND JI IN CAMPUS ' नाम से स्वामी जी का चित्र अनावरण , भाषण प्रतियोगिता , निबन्ध- लेखन , सांस्कृतिक कार्यक्रम , रक्त-दान शिविर, सामजिक विषयों से सम्बंधित युअवाओन का रुझान जानने के लिए सर्वे   आदि अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । सभी कालेजों में कालेज प्रबंधन की सहमति से  कार्यकर्ताओं की टोलियाँ बना दी गयी हैं जिनमे कुछ समिति के कार्यकर्ता होंगे, कुछ उस कालेज या संस्थान के विद्यार्थी तथा उसी कालेज/संस्थान के एक-दो अध्यापक शामिल किये गए हैं । जिले में 14 लोगों की एक स्वागत समिति बनाई गयी है , जिसमे डी ऐ वी कालेज के प्रिंसिपल श्री सतीश आहूजा, के एल मेहता दयानंद शिक्षा समिति की चेयरमैन श्रीमती विमला मेहता, अग्रवाल कालेज के प्रिंसिपल श्री के के गुप्ता, श्री राम इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक श्री नरेंदर गुप्ता, एडवांस्ड इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक श्री विनय गुप्ता आदि शामिल हैं ।
इस अवसर पर भगवान् महावीर इंटरनेशनल हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री अजित सिंह पटवा विशेष रूप से उपस्थित थे । श्री पटवा ने कालेजों में किये जाने वाले इन कार्यक्रमों में हर संभव मदद देने का वादा किया ।
समिति के युवा शक्ति आयाम के जिला संयोजक संदीप जी, समिति के सह-जिला संयोजक बी आर सिंगला, श्री संजय अरोड़ा जी, पवन सिंह मलिक  व समिति के प्रचार प्रमुख राजेंद्र गोयल आदि भी प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे ।

Suryanamaskar-bhaskar-haryana



For more information, please Click Here

Monday, April 8, 2013

ऊं भास्कराय नम:, देखिए नजारे जब सूर्य नमस्कार के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ



फरीदाबाद. स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर एक दर्जन से अधिक स्कूलों में एक समय पर छात्रों ने सूर्य नमस्कार कर नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए लंबे समय से तैयारियां की जा रही थी। ताकि कोई कसर न रह जाए।
स्वामी विवेकानंद युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करते थे। उनका मानना था कि बच्चे नियमित सूर्य नमस्कार करेंगे तो वे शारीरिक रूप से बलवान होंगे। बुद्धि बढ़ेगी और तनाव मुक्त रहेंगे। इसे ध्यान में रखकर पूरे देश में सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने सूर्य नमस्कार किया।
जिले के अशोका मेमोरियल, बालाजी, होली चाइल्ड, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, वैश्य भवन, सेफ्रॉन, तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट स्कूल सेहत पुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 3 हजार से अधिक छात्रों ने सूर्य नमस्कार किया।
इसके पूर्व भारत माता की जय से स्कूल परिसर गुंजायमान हो उठा। विभिन्न जगहों पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों ने  छात्रों को सफल होने के टिप्स दिए।
अशोक एंकलेव स्थित अशोका मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आर्थोपेडिक्स डॉ. पंकज तुली ने छात्रों को नए भारत के निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति से पहचान मिलती है। ऐसे में सभी को देश के विकास में अपना संपूर्ण न्योछावर करना चाहिए। जमुना प्रसाद व शशि ने छात्रों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

For more information, please Click Here

ref : http://www.bhaskar.com/article/HAR-FAR-pix-see-the-sun-salutations-to-view-thousands-of-raised-hands-together-4184396-PHO.html?seq=10

Thursday, April 4, 2013

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कल

16 Feb, संस, पलवल : स्वामी विवेकानंद शक्ति समारोह समिति के तत्वावधान में 18 फरवरी को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिले में करीब 40 स्थानों पर स्कूली बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार किया जाएगा। समिति से जुडे़ कुबेर दत्त गौतम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शक्तिशाली बनाना है। स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को अवगत कराया जाएगा

45 हजार विद्यार्थी एक साथ आज करेंगे सूर्य नमस्कार

18 Feb, फरीदाबाद : स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर भर में करीब 45 हजार विद्यार्थी एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। शहर के विभिन्न स्कूलों में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम रखा गया है। इनमें मुख्य रूप से अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अशोक एंक्लेव में करीब दो हजार तथा राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 15 सौ विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
स्वामी विवेकानंद सार्धशति आयोजन समिति के जिला संयोजक बीआर सिंगला ने बताया कि पहले शहर में एक साथ 16 स्थानों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, लेकिन बरसात के कारण उन स्थानों में परिवर्तन कर शहर के स्कूलों में कर दिया गया है। शहर के करीब 400 स्कूलों में 45 हजार बच्चे सूर्य नमस्कार करेंगे। कार्यक्रम सभी स्थानों पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चलेगा। इन स्थानों पर कार्यक्रम के संचालन के लिए समिति के करीब 23 सौ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहीं पलवल में शक्ति समारोह समिति के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिले में करीब 40 स्थानों पर स्कूली बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार किया जाएगा।
समिति से जुडे़ कुबेर दत्त गौतम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शक्तिशाली बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों से भी युवाओं को अवगत कराया जाएगा।

ref : http://www.jagran.com/haryana/faridabad-10140877.html

Wednesday, April 3, 2013

सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी किया सूर्य नमस्कार

19 Feb, बल्लभगढ़ : स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह के तहत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़ में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अठारह बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।
समारोह के मुख्य अतिथि गंगाशरण मिश्र ने कहा कि सूर्य नमस्कार किसी भी उम्र में किया जा सकता है। जो शरीर को निरोग, सुंदर, लचीला एवं पूर्ण स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे माता-पिता, गुरुजनों व बड़ों का आदर करें।
इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रताप सिंह के साथ पूर्व पार्षद धनेश अदलक्खा, समाजसेवी मुकेश मंगला प्रधानाचार्य प्रताप सिंह, डा. दयाकिशन, रामवीर, डा. राजमणी तथा धर्मवीर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में धीरेंद्र सिंह, सीताराम, सतवीर, ओमींद्र, केवल सिंह व डा. भारत भूषण भी उपस्थित थे।

सूर्य नमस्कार व प्रार्थना सभा का आयोजन

19 Feb, होडल : होडल उप मंडल के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 150वंी जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन आर्दश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाहा डा. महेन्द्र सिंह ने की तथा संचालन गोपाल प्रसाद गर्ग ने किया। इस अवसर पर छात्र दीपक शर्मा व कपिल जैन द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्रार्थना सभा का शुभारम्भ कराया गया। कार्यक्रम में छात्र लक्ष्य व राहुल कालडा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर प्रकाश डालते बताया कि स्वामी विवेकानन्द ने छूआछूत को मिटाने एवं आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए गाव-गाव में अलख जगाई थी। कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सबसे ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का अभियान चला था।
खंड के गाव भिडूकी में मनोज, किशोर, कपूर, कृष्ण, नरेश व मुकेश के नेतृत्व में प्रार्थना सभा कराई गई। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्कूलों में विद्यालय प्रबंधकों के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सूर्य नमस्कार प्रार्थना सभाएं कराई गई।
इस अवसर पर राकेश कालडा, मनीष, ओमप्रकाश गर्ग व जितेंद्र मौजूद थे।