Showing posts with label jharkhand. Show all posts
Showing posts with label jharkhand. Show all posts

Tuesday, September 17, 2013

3km Run to Spread Message of Peace

BOKARO: The Bharat Jago Daud, held in Bokaro on Wednesday, saw an enthusiastic participation by 3000 students. The run, organized to spread the message of peace, was held at three different places -Majdoor Maidan, Balidih and Chas. Held in memory of Swami Vivekananda, it saw students run for about three km. Vinaytosh Mishra, DIG of Central Industrial Security Force (CISF), was the chief guest of the function. The event saw a rich lineup of cultural programmes surrounding the life and times of Vivekananda.

Friday, April 5, 2013

स्वामी जी से प्ररेणा ले राष्ट्र निर्माण में लगें युवा


19 Feb, रांची : स्वामी विवेकानंद सा‌र्द्धसती समिति की ओर से राजधानी के कई निजी व सरकारी स्कूलों सहित कई स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम रातू रोड स्थित बिरला मैदान में आयोजित किया गया था। इस मौके पर उपस्थित विद्या भारती के मंत्री शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा ले, सूर्य से शक्ति प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में लगना चाहिए। इस मौके पर विवेकानंद के जीवन से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ सूर्य नमस्कार के फायदे बताए गए। विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण को भी बच्चों को सुनाया गया। इस मैदान में 10 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही पटेल स्कूल, धुर्वा, सरस्वती विद्या मंदिर, धुर्वा, कैंब्रियन स्कूल, धुर्वा, डोरंडा बालिका मध्य विद्यालय, एसएस ग‌र्ल्स हाईस्कूल, डोरंडा, इस्लामिया विद्यालय, डोरंडा, सेठ सीताराम स्कूल, डोरंडा, डीएवी नंदराज, संत अलबर्ट उच्च विद्यालय, सरला बिरला स्कूल, टाटीसिल्वे, नेजाजी सुभाष एकेडमी सहित कई कुल 35 स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 12000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही राजधानी के कई अन्य स्कूलों में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन के पीछे उद्देश्य ::
- नया भारत बनाने के लिए युवाओं को प्रेरणा देने एवं सामूहिक शक्ति का अहसास कराकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अशोक भगत, संरक्षक, स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति
-युवकों में शक्ति के साथ-साथ भक्ति एवं सामाजिक संवेदना चाहिए। सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की बल संपन्नता आती है। इसलिए सार्ध शती समिति ने सूर्य नमस्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है।
मिथिलेश नारायण, सदस्य, स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति
-सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं को विवेकानंदजी के सूत्र वाक्य उठो, जागो एवं अपनी शक्ति को पहचानो को याद कराया गया।
ललन शर्मा, प्रांतीय प्रचार प्रमुख, स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति

स्वामीजी मानव कल्याण के प्रतिबिंब


18 Feb, भंडारीदह : बीआरएल डीएवी भंडारीदह के प्राचार्य एसएस हाजरा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन मानव कल्याण का प्रतिबिंब है। उनके व्यक्तित्व से जितनी प्रेरणा ली जाए कम है। वे स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह के प्रांगण में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरु से विवेकानंद ने ज्ञान का अमृत प्राप्त किया, उसी अमृत का रसमय संदेश सुनाने को वे यूरोप एवं अमेरिका गए। वहां से लौटकर वही संदेश भारतवासियों को सुनाया।
यहां बच्चों ने क्रीड़ा शिक्षक शैलेंद्र प्रताप व शशिभूषण मिश्रा के निर्देशन में पंक्तिबद्ध होकर सूर्य नमस्कार किया साथ ही स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली। बच्चों को शिक्षकों ने बताया कि सूर्य नमस्कार से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। सूर्य नमस्कार की अगर सभी विधियों को पूर्णत: की जाए तो शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इससे बच्चों की बुद्धि भी तेज होती है।
मौके पर शिक्षक एसके भंट्टाचार्य, एसके झा, बीके झा, एमसी श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, एएन सिंह, अनिता शर्मा एवं सुपरवाइजरी हेड आईवीएन वर्मा उपस्थित थे।

Thursday, April 4, 2013

सूर्य की तरह राष्ट्र को करें आलोकित


18 Feb, बोकारो : सूर्य से ऊर्जा पाकर ही हमारी पृथ्वी गतिमान है। उसी प्रकार सूर्य नमस्कार से सूर्य की तरह ऊर्जा प्राप्त कर राष्ट्र को आलोकित करने का दायित्व युवा वर्ग का है। एचएससीएल के अधिशासी निदेशक रामाधार झा ने यह बात कही। वे विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति की ओर से आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ के अवसर पर बीआइएसएसएस सेक्टर 8 बी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के युवा को शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ देखना चाहते थे। उनकी उस परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार कर शारीरिक-मानसिक स्तर पर सबल बनना चाहिए। देश का युवा वर्ग जब सबल होगा, तभी देश चरमोत्कर्ष को प्राप्त करेगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चास कॉलेज के प्राचार्य प्रो. परमेश्वर लाल वर्णवाल ने विवेकानंद के सपनों के भारत के प्रति युवाओं को कर्तव्य बोध कराते हुए कहा कि देश को सही दिशा स्वामीजी के आदर्शो पर चलकर ही मिल सकती है। अतिथि परिचय महानगर संयोजक वीरेन्द्र ओझा, कार्यक्रम की भूमिका रामेश्वर पाठक, सूर्य नमस्कार निर्देशन मनोज पाठक, कार्यक्रम का संचालन राजाराम शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन रामवचन सिंह ने किया। अभिमन्यु पासवान एवं राजकुमार ने अमृत वचन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी की बहनों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित कर दिया। संजीव कुमार, डॉ. नरेन्द्र कुमार राय, प्रो. बीके सिंह, ऋषिकेश झा, जितेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी।
चास में आदर्श विद्या मंदिर में अध्यक्षता संजय वैद्य ने की। विशिष्ट अतिथि श्याम कुमार जैन, शिवहरि बंका एवं चिन्मय घोष मुख्य रूप से उपस्थित थे। बुनियादी विद्यालय में अध्यक्षता शिवनारायण अग्रवाल, प्रो. रवीन्द्र सिंह, प्रो. सत्यदेव तिवारी, नागेन्द्र कुमार सिंह, गौतम कुमार दास, गीता राय, अनिता देवी, रामरुद्र उच्च विद्यालय के मैदान में जयश्री सिंह, बीके झा, परशुराम साह, प्रो. मार्कंडेय पांडेय, सहजानंद बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका विजया लक्ष्मी, यतीश गुप्ता अर्जुन प्रसाद, रामदेव सिंह आदि के संचालन में कार्यक्रम हुआ।
विस्थापित कॉलेज बालीडीह में अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, गीता मिश्रा, कुलदीप महराज, कुणाल, राजेश, शभु कुमार, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में अध्यक्षता पी एक्का एवं संचालन संजय झा ने किया।
इन विद्यालयों ने लिया भाग : सेक्टर 8 बी में मिथिला एकेडमी, चाचा नेहरू पब्लिक स्कूल, बोकारो पब्लिक स्कूल, गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, एआरएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर 3सी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 अ, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रीतूडीह, चास में बुनियादी विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर, रामरुद्रा उच्च विद्यालय, सहजानंद बालिका विद्यालय जोधाडीह, प्रोजेक्ट गर्ल स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, व्यू प्वाइंट स्कूल, बिरसा मुंडा विद्यालय, बालीडीह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालीडीह, गोविन्द उच्च विद्यालय, औद्योगिक उच्च विद्यालय, बुद्धा इंटरनेशनल, संत उमेरी पब्लिक स्कूल,राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बालीडीह आदि के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।

दस हजार विद्यार्थी करेंगे सूर्य नमस्कार

13 Feb, बोकारो : विवेकानंद सार्धशती समारोह के तहत 18 फरवरी को चास, बोकारो और बालीडीह के करीब दस हजार विद्यार्थी एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। आयोजन समिति के संयोजक वीरेन्द्र ओझा ने बताया कि विद्यार्थियों को सूर्य की तरह ऊर्जावान बनाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके माध्यम से बच्चों को भारतीय सभ्यता-संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में चास, बोकारो, बालीडीह के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। बोकारो में मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम, चास में आदर्श विद्या मंदिर एवं विस्थापित कॉलेज बालीडीह को कार्यक्रम स्थल तय किया गया है। कहा कि सभी बच्चे कार्यक्रम स्थल पर प्रात: 9:30 बजे पहुंचेंगे। वे शिक्षकों की देखरेख में 10:00 बजे सूर्य नमस्कार करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार से होनेवाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें देश की सभ्यता-संस्कृति में सूर्य की महिमा से अवगत कराया जाएगा।

कोल्हान में 15 हजार लोग करेंगे सूर्य नमस्कार

18 Feb, जमशेदपुर :
स्वामी विवेकानंद की सार्धशती (150वीं) जयंती पर पूरे देश में सोमवार सुबह दस बजे से 'सूर्य नमस्कार' का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोल्हान में करीब 15,000 लोग शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोल्हान प्रभारी अभय सामंत ने बताया कि पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में जितने भी संघ स्थल हैं, उनके अलावा सभी सरस्वती शिशु मंदिर मिलाकर लगभग 350 स्थानों पर यह आयोजन किया जा रहा है। इनमें एग्रिको मैदान, जुगसलाई, जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर, बारीडीह, साकची, मानगो आदि के अलावा बिरसानगर, बागबेड़ा व कदमा के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले करीब ढाई हजार छात्र भाग लेंगे। वहीं सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ और मिथिला विद्यालय में भी यह कार्यक्रम होगा। सामंत ने बताया कि विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी भाग ले रहा है। यह संघ का आयोजन नहीं है, जबकि कुछ लोग संघ की सहभागिता को लेकर विरोध कर रहे हैं।
विवेकानंद की सार्धशती को लेकर 25 दिसंबर को संकल्प दिवस मनाया गया था। पूरे वर्ष भर कई कार्यक्रम होंगे जिसमें निबंध व नृत्य प्रतियोगिता के अलावा फुटबाल मैच आदि का आयोजन भी होना है। सूर्य नमस्कार संघ के युवा शक्ति मंत्र के तहत किया जा रहा है। सितंबर में मैराथन दौड़ होना है।

Sunday, February 17, 2013

संस्कृति व विचार से ही भारत बनेगा

12 January 2013 - आज के वैश्विक व सामाजिक उथल पुथल के कालखंड में भारत वर्ष के युवाओं को पुन: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। यह कहना है एचएससीएल के अधिशासी निदेशक रामाधार झा का। वे सार्ध शती आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभा यात्रा के बाद मजदूर मैदान सेक्टर चार में 150वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज आज दिग्भ्रमित होकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को भूलता जा रहा है। झा ने कहा ब्रिटिश काल में जिस प्रकार से स्वामी जी ने शिकागो सहित अन्य देशों में भारतीय परंपरा को स्थापित करने का कार्य किया था, उसी प्रकार भारतीय युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। 

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संयंत्र के महाप्रबंधक सीएसआर व एजुकेशन डा.पीके बनर्जी ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सब कुछ पाया जा सकता है। असफलता से किसी को भी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रयास जारी रखना चाहिए तभी सफलता मिलेगी। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राकेश लाल ने कहा कि अध्यात्मवाद और भौतिकवाद दोनों के सहारे ही विदेशी ताकतों की कमर तोड़कर भारतीय संस्कृति को विश्व में पुन: स्थापित किया जा सकता है। इससे पूर्व रामभरोसे गिरि ने स्वामी जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। जबकि सत्यदेव तिवारी ने अतिथियों का स्वागत और मंच संचालन किया । इस मौके पर मुख्य रूप से जगन्नाथ शाही उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजाराम शर्मा, ने किया धन्यवाद ज्ञापन रामबचन सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलीत कर किया गया। इस मौके पर गायत्री शक्ति पीठ के डा.रमेश मणि पाठक ने गीत की प्रस्तुति की।