2 Feb, चित्तौडग़ढ़। स्वामी
विवेकानन्द सार्ध शती (१५० वां जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में स्वामी
विवेकानन्द सार्धशती आयोजन समिति के तत्वावधान में १८ फरवरी को प्रात: ११
बजे 'विराट सूर्य नमस्कार महायज्ञÓ का आयोजन किया जा रहा है। सूर्य नमस्कार
का यह कार्यक्रम बहिनों व मातृशक्ति के लिए गोरा-बादल स्टेडियम एवं
छात्रों व युवाओं के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। कक्षा ६
से उपर के सभी छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयीन विद्यार्थी एवं सभी युवा
व्यवसायी, कर्मचारी एवं मातृशक्ति इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। इसी
क्रम में सूर्य नमस्कार महायज्ञ के पोस्टर क ा विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी
(मा.) जगदीश खण्डेलवाल एवं जि.शि.अ. (प्रा.) सुशील कुमार आसोपा द्वारा किया
गया।
Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh with a theme of Wake Up Bharat! Enlighten The World!!. www.vivekananda150jayanti.org
Showing posts with label chittodgadh. Show all posts
Showing posts with label chittodgadh. Show all posts
Friday, April 5, 2013
Wednesday, March 13, 2013
झांकियों के साथ निकली विशाल शोभायात्रा
चित्तौडग़ढ़। स्वामी विवेकानन्द की १५० वीं जयंती के उपलक्ष में सार्ध शती समारोह आयोजन समिति के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
स्वामी विवेकानंद की १५०वीं जयन्ती के उपलक्ष में यह शोभायात्रा नगर पालिका कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हो कर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई सुभाष चौक पहुंच सम्पन्न हो गई। शोभायात्रा का बीच मार्ग में जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
बैण्ड-बाजों के साथ आयोजित इस विशाल शोभायात्रा में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा विद्यार्थी परिषद एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे। शोभायात्रा में शामिल कई झांकियां आकर्षण को केन्द्र बनी रही।
शोभायात्रा के आगे कई महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं एवं अन्य गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)