Showing posts with label Bhiwani. Show all posts
Showing posts with label Bhiwani. Show all posts

Monday, April 1, 2013

सूर्य नमस्कार के साथ स्वामी को सम्मान




Feb 19, भिवानी : स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति द्वारा .मुख्य कार्यक्रम सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ सोमवार को पूरे देश के साथ साथ भिवानी जिले में भी एक ही समय में आयोजित किया गया। समिति द्वारा 12 जनवरी 2013 से लेकर 12 जनवरी 2014 तक इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भिवानी शहर में यह कार्यक्रम स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों व गणमान्य नागरिकों ने इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा ने की। आयोजन में मुख्यातिथि रामअवतार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नरेश जैन, ब्रह्मरतन, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. कुलदीप अग्निहोत्री मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि जिस समय भारतीय समाज लंबे पराभव काल के कारण निराशा, आत्म गौरव हीनता की स्थिति में था तथा अपनी श्रेष्ठ संस्कृति तथा जीवन मूल्यों से उसकी आस्था डगमगाने लगी थी। ऐसे समय में विश्व धर्मसभा के शिकागो में दिए अपने तार्किक व समर्भित भाषण से विश्व में भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता सिद्ध की। उन्होंने कहा कि अनेक शताब्दियों तक भारत को जगत गुरु के रूप में विश्व का सम्मान प्राप्त था। वर्तमान विश्व एकात्मता पर आधारित जीवन शैली की खोज में है। अध्यात्मिकता व एकात्मता द्वारा विश्व का मार्ग दर्शन करने के लिए नियति ने भारत को चुना है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपनी शक्तियों को पहचाने और एकात्मता के वेदातिक दृष्टिकोण में व्यक्त अध्यात्मिक संदेश सम्पूर्ण विश्व तक पहुंचाने में सक्षम बने तथा स्वामी जी के भारत जागों विश्व जगाओ के स्वपन् को साकार करे।

इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला खेल अधिकारी छाजूराम गोयत, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गाबा, महत चरणदास, मामन चंद, कैलाश गुप्ता, केके वर्मा, निर्मला सर्राफ, रामकिशन कोकड़ा, बालकिशन जैन, भारतभूषण जैन, सोमवीर सागवान, सत्यनारायण कौशिक, सच्चन अग्रवाल, रामअवतार शर्मा, ताराचंद एडवोकेट, बिजेन्द्र यादव, संजय शर्मा, रमेश सिंघल, अनूप सिंह, लाल बहादुर, सुभाष गोयल, विवेक, शीशपाल यादव, नंदराम धानिया, शकर धोपड़ा आदि उपस्थित थे।


संवाद सूत्र लोहारू के अनुसार

स्थानीय चौ देवीलाल खेल स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद सार्ध सती आयोजन समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के 150वें जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ में लोहारू, ढिगावा व बाढ़ड़ा खंड के तीन दर्जन से अधिक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के करीब पाच हजार से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लिया।

समाज सेवी लीलाधर बंसल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट शिव रतन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि व नपा अध्यक्षा सरोज खंडेलवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य वक्ता एवं सामाजिक चिंतक महेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सुदृढ़ भारत का सपना देखा था तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए जरूरी है कि देश की युवा शक्ति बलिष्ठ, मजबूत और दु‌र्व्यसन मुक्त हो। यह तभी संभव है जब सूर्य नमस्कार को प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्ति के अच्छे चरित्र का निर्माण करके ही ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे बलिष्ठ बने बिना देश की आजादी संभव नही है। देश की युवा शक्ति सौष्ठव की ओर ध्यान दे और देश की संस्कृति को अपनाएं। सूर्य नमस्कार इस दिशा पहला कदम है। नौजवानों का चरित्र ऊंचा होगा हो राष्ट्र भी ऊंचा होगा।

कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक विभिन्न विद्यालयों के करीब पाच हजार से अधिक छात्र छात्राओं सूर्य नमस्कार महायज्ञ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में त्रिखड संयोजक सेठ वासु मतानी, प्रात समिति ग्रामीण के सदस्य कृष्ण पड़गड़, मा राजीव वत्स, धर्मवीर फरटिया, नंदलाल मतानी, बलवान खेड़ा, नवीन, वासुदेव, ऋषिपाल, अनूप इत्यादि का अहम योगदान रहा।

समारोह में नपा अध्यक्षा सरोज खंडेलवाल, मानसिंह शर्मा, डा पुनीत सिंगला, प्रताप सिंह मान, प्रो अतर सिंह श्योराण, अशोक पंघाल, रतनलाल अग्रवाल, राजेंद्र यादव, महेद्र वशिष्ठ, पार्षद महेद्र सैनी, गौरी शकर बंसल, रामअवतार आर्य, संदीप कड़वासरा, धर्मेद्र फरटिया सहित विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चे मौजूद थे।


ref : http://www.jagran.com/haryana/bhiwani-10144766.html