Showing posts with label Samarth Bharat Pratiyogita. Show all posts
Showing posts with label Samarth Bharat Pratiyogita. Show all posts

Monday, February 18, 2013

समर्थ भारत प्रतियोगिता

 रामसीन आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ब्लॉक जसवंतपुरा के तत्वावधान में विवेकानंद के १५०वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में समर्थ भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा संयोजक किशोर रामावत ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कि देखरेख में आयोजित परीक्षा में कुल १०० छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को समाजसेवी रूपाराम सुथार की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान अनिल व्यास, देवाराम, हिम्मत प्रजापत तथा सुमेरसिंह मौजूद थे।

रानीवाड़ा शिक्षक संघ  के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित समर्थ भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 52 छात्र-छात्राओं को नामांकित किया गया, जिसमें से 49 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर दीपसिंह देवल, हनुमान चौधरी, महेंद्र त्रिवेदी, विक्रम सिंह, विष्णुदान, मोहब्बतसिंह, अशोक सोलंकी, गणपत विश्नोई तथा विनयसिंह व आदर्श विद्या मंदिर के कर्मचारी उपस्थित थे।





Ref : http://www.vivekananda150jayanti.org/report/2013/february/01/samarth-bharat-pratiyogita