Showing posts with label radaur. Show all posts
Showing posts with label radaur. Show all posts

Thursday, April 4, 2013

18 को होगा सूर्य महा नमस्कार, विद्यार्थी लेंगे भाग

16 Feb, रादौर : स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह के अवसर पर 18 फरवरी सोमवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एमएलएन कॉलेज में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के संयोजक घनश्यामदास मनचंदा ने बताया कि सूर्य नमस्कार महायज्ञ इस दिन पूरे भारत में एक साथ मनाया जाएगा। इस दौरान नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राएं सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार करेगे। बीस मिनट के सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सात योगासनों का लाभ मिलेगा। सूर्य नमस्कार शिक्षा की दृष्टि से मन व बुद्धि को एकाग्र करने में सहायक सिद्ध होता है। व्यायाम के बिना मन को एकाग्रता व बुद्धि का संचार नहीं होता। सूर्य नमस्कार करने से विशेष सात आसनों का लाभ प्राप्त होता है। जो स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभकारी होता है। स्वामी विवेकानंद जी का संदेश शक्तिशाली युवा, मजबूत राष्ट्र,युवा भारत की आन और शान मेरा भरोसा है।
उनका मानना था कि एक दिन भारत युवा शक्ति के बल पर विश्व का मार्गदर्शन करेगा। स्वामी विवेकानंद भारत को कमजोर वर्ग को देखकर तड़फ उठते थे। उनके मन में बहुत पीडा होती थी। वह हमेशा दरिद्र सेवा को नारायण सेवा मानते थे। उनका मानना था कि अपने को कभी कमजोर मत समझो। उठो, बढ़ो, सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी। इस अवसर पर मास्टर घनश्यामदास मंनचदा, किरणपाल, सुशील बकाना, दिनेश मान, संदीप सैनी रादौर, सोमनाथ अरोडा, अमित काम्बोज आदि उपस्थित थे।