Showing posts with label haryana. Show all posts
Showing posts with label haryana. Show all posts

Thursday, July 18, 2013

State lavel quiz contest in Haryana

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम चरण में नगर व् खंड स्तर पर क्विज शुरू।  जिला स्तर पर २१ जुलाई व् प्रान्त स्तर पर २८ जुलाई को प्रतियोगिता होगी,  जिला स्तर की विजयी टीम अक्टूबर में कन्याकुमारी स्मारक दर्शन के लिए आएगी    

Wednesday, June 12, 2013

Name of Road on Swami Vivekananda in Faridabad

दिनांक : 02-06-2013 

प्रेस विज्ञप्ति
जीवन का सार अनोखा है ,
मृत्यु का श्रृंगार अनोखा है ,
संत तो बहुत हैं इस दुनिया में ,
परन्तु विवेकानंद का भाव अनोखा है ।  -डा. मार्कंडेय आहूजा
ब्रह्मचर्य , अभ्यास और एकाग्रता जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है । ब्रह्मचर्य का पालन, निरंतर अभ्यास तथा ध्यानमग्न होकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है । स्वामी विवेकानंद का जीवन इस बात का एक अकाट्य प्रमाण है ।  उक्त विचार बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के उप-कुलपति तथा स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डा. मार्कंडेय आहूजा ने फरीदाबाद नगर निगम  के मेयर श्री अशोक अरोड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को सेक्टर-12 स्थित कन्वेंसन हाल में समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित   'विवेक संगोष्ठी'   में व्यक्त किये ।
उन्होंने कहा कि यदि हम सभी स्वामी जी के विचारों को जीवन में अपनाकर देश को भौतिकता से आध्यात्मिकता की ओर लेकर चलें तो हम अपने देश की दशा और दिशा ही बदल सकते हैं । क्योंकि विवेकानंद जी के जीवन दर्शन में सम्पूर्ण भारत निहित है । जाति एवं वर्ण व्यवस्था से परे भारत कल्याण व विश्व कल्याण ही स्वामी जी का स्वप्न था । गुलामी के काल में हमारे देश की  प्राचीन सभ्यता व संस्कृति को नष्ट-भ्रष्ट कर देश की जड़ों को ही काटने का काम किया गया था । परन्तु अब हमें अपनी सभी सुप्त शक्तियों को जाग्रत कर अपने देश और समाज के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा ।
इससे पूर्व कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए समिति के प्रांत संयोजक श्री अनिल कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के सार्ध शती वर्ष में स्वामी जी के जीवन का सन्देश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा  और देश की युवा शक्ति को स्वामी जी के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए  प्रेरित किया जाएगा ।
विवेक संगोष्ठी से पूर्व सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड का नाम फरीदाबाद नगर निगम की अनुमति से  स्वामी विवेकानंद मार्ग डा . मार्कंडेय जी के कर-कमलों द्वारा रखा गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल कोलेज बल्लबगढ़ के प्रिंसिपल डा. के. के. अग्रवाल ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार कर देश की युवा शक्ति को जाग्रत करना आज बहुत ही आवश्यक है ।
इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में पार्षद श्रीमती द्रौपदी अद्लक्खा  सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्री अजित सिंह जैन, समिति के विभाग संयोजक दीपक अग्रवाल जी, जिला संयोजक  सुधीर कपूर जी , सह-जिला संयोजक बी. आर. सिंगला जी, भाजपा नेता धनेश अद्लक्खा , समिति के अनेक कार्यकर्ता व शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
मंच का संचालन समिति के विभाग पालक श्री गंगाशंकर मिश्र ने किया । 
-राजेंद्र प्रसाद गोयल, एडवोकेट
  मीडिया प्रमुख,
  स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति,

Thursday, May 23, 2013

VIVEKANAND VICHAR MANCH (KAITHAL)

VIVEKANAND  VICHAR MANCH(KAITHAL)
To Celebrate Vivekananda ShardShati Varsh
In the weekly meeting of VVM which is a branch of RSS that works among the college vidyarthis ,after Discussion Have Conclude the following programs:-
1. Vivekananda Pustakalay
Set up of New Library in hostel of HCTM on 9th May 2013 on the occasion of Maharana Partap Jayanti & First struggle of Independence on 10th May 1857, After doing the full preparation for the inauguration of the Library, We invited The Director of the College for the inauguration where congratulated for this noble work and assured for fulfilling any future need regarding this. In the Library there is a collection of books related to  biographies of Indian revolutionaries of Indian Freedom Struggle, Cultural Heritage, Bharatiya Itihas.  For the purchasing of the books we all collected the amount from the VVM members and the total cost till now on the purchase is Rs. 10000. Maintenance of the library is also being done by the members of the VVM. Besides the books there are magazines and newspapers on daily run.
2. Vivekananda Naatika Manch
3. Vivekananda Adhyaan Manch: For  Helping the unprivileged students in studies in nearby areas.
The above 2 & 3 are going to start soon.
Beside all these weekly meeting and weekly shakha is also going on.

Monday, May 20, 2013

Parbhudh Mahila Goshthi - Gurgaon Haryana

Parbhudh Mahila Goshthi - Gurgaon Haryana

प्रेस विज्ञप्ति (१७ /० ५ /२ ० १ ३ )

मर्यादा और संस्कारो से सुशोभित नारी निभा सकती है राष्ट्र निर्माणमें अहम भूमिका - भारती अरोड़ा गुडगाव  - स्वामी विवेकनन्द सार्धशती आयोजन समिति की और से "राष्ट्र निर्माणमें हमारी भूमिका" विषय पर प्रबुद्ध महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक भारती अरोड़ा ने हिस्सा लिया। मुख्य वकता प्रख्यात साहित्यकार मृदुला सिन्हा रही तथा अध्यक्षता डॉ. चंद्रकांता ने की।
स्वामी विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति गुरुग्राम की संवर्धिनी आयाम द्वारा सेक्टर १ ४ स्थित राजकीय महाविद्यालयमें "राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका" विषय पर प्रबुद्ध महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे गुडगाव की विभिन्न क्षेत्रो से जुडी सेकड़ो प्रबुद्ध महिलाओ ने हिस्सा लिया । गोष्ठी में मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक भारती अरोड़ा ने कहा कि मर्यादा और संस्कारों से सुशोभित नारी एक सफल राष्ट्र के निर्मानमें अहम भूमिका नीभा सकती है। वर्त्तमान में करोडो महिलाए राष्ट्र की प्रगति में पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना मुकाम ऊँचा किये हुये है। दामिनी और गुडिया जैसे ज्वलंत प्रकरण पर कानून व्यवस्था को और कडा और तीखा बनाये जानेकी जनता की मांग का समर्थन देते हुये उन्होंने कहा की इस दिशामे कड़े क़ानून बनाकर इन घटनाओ पर रोक लगायी जा सकती है। भारती अरोड़ा ने महिलाओ और छात्राओं से हर अन्याय और उत्पीडन के खिलाफ आवाज़ उठाने का आहवान करते हुये कहा की अन्याय - उत्पीडन की इस लड़ाई में क़ानून व्यवस्था के साथ वह हर संभव उनके साथ है।
मुख्य वकता साहित्यकार मृदुला सिन्हा ने कहा कि नारी परिवार की धुरी है और परिवार, समाज और देश की धुरी है।इस कारण देश के निर्माणमे नारी की महत्वपूर्ण  भूमिका बनती है। नारी घरमे हो या घर के बाहर, जहाँ भी है वह डटकर अपने कर्त्तव्य और अधिकारों के लिए खड़ी है।  अधक्षीय भाषण में डॉ. चंद्रकांता ने कहा की भारतीय संस्कार देश की प्रत्येक समस्या का समाधान कर सकते है और संस्कार जागरण का महत्वपूर्ण दायित्व नारी के कंधो पर ही है। मचासिन विशिष्ट अतिथि डॉ. पदमेश बवेजा ने विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति के संवर्धिनी आयाम की भूमिका पर प्रकाश डाला। दिल्ली से पधारी डॉ. नीशा भार्गव ने कविता के माध्यम से नारी की भूमिका को चित्रित किया। विणा गोरई ने अपने गीत के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी को भावांजलि प्रस्तुत की।   
गोष्ठी का मंच संचालन संवर्धिनी आयाम की जिला संयोजिका डॉ. नलिनी भार्गव ने किया। गोष्ठी के इस सफल आयोजन में डॉ. नलिनी भार्गव, गार्गी कक्कड़, वीणा अग्रवाल, वीणा गोरई, डॉ. इंदु बोकन, सुरेश शर्मा, सविता स्याल, डॉ. सविता उपाध्याय, आभा कुलश्रेष्ठ, उषा महेता, परिणीता फुटेला तथा आयोजन समिति के जिला संयोजक कैलाश गर्ग, प्रांतीय सदस्य - अजय सिंहल, सह संयोजक - ओकार सिह पाल, मिडिया प्रभारी राजीव मित्तल तथा डॉ. अशोक दिवाकर एवं नरेन्द्र गौड़ सहित सेकड़ो प्रबुद्ध महिला एवं नागरिक उपस्थित थे।
 
राजीव मित्तल
जिला मिडिया प्रभारी
स्वामी विवेकानंद सर्धशाती आयोजन समिति
गुरुग्राम
मोबाईल : ९ ९ १ ० १ ६ ९ ७ ९ ०

Tuesday, April 9, 2013

Yuva Shakti - Swami Vivekananda in Campus



राष्ट्रीय समस्याओं का हल : स्वामी विवेकानन्द में


भारत को यदि जीवित रहना है और प्रगति करते हुए अपने खोये हुए गौरव को प्राप्त करना है, तो अपनी राष्ट्रीय समस्याओं का हल उसे स्वामी विवेकानन्द में ही ढूँढना होगा ,  क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी ने व्यक्तिगत, सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन को प्रभावित करने वाले हर पहलू पर बड़े ही तार्किक एवं व्यावहारिक विचार प्रस्तुत किये , जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं । और इस पुनीत कार्य को देश का युवा वर्ग आसानी से कर सकता है । स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि  " मुझे युवा पीढ़ी पर, आधुनिक पीढ़ी पर विश्वास है , उन्हीं में से मेरे कार्यकर्ता निकलेंगे और सिंह के समान वे सारी समस्याओं को सुलझा लेंगे ।"   उक्त विचार समिति के हरियाणा प्रांत संयोजक श्री अनिल कुमार ने आज के .सी . रोड पर स्थित जैन भवन में समिति द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में व्यक्त किये ।
स्वामी विवेकानंद जी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पुरे वर्ष भर अनेक प्रकार के कार्यक्रम किये जाने हैं । इसी कड़ी में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि  मार्च और अप्रेल  के महीने में युवा शक्ति के प्रेरणा पुंज रहे स्वामी जी का सन्देश सभी छात्र-छात्राओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से  फरीदाबाद जिले के सभी कालेजों व शैक्षणिक संस्थानों में   'SWAMI VIVEKANAND JI IN CAMPUS ' नाम से स्वामी जी का चित्र अनावरण , भाषण प्रतियोगिता , निबन्ध- लेखन , सांस्कृतिक कार्यक्रम , रक्त-दान शिविर, सामजिक विषयों से सम्बंधित युअवाओन का रुझान जानने के लिए सर्वे   आदि अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । सभी कालेजों में कालेज प्रबंधन की सहमति से  कार्यकर्ताओं की टोलियाँ बना दी गयी हैं जिनमे कुछ समिति के कार्यकर्ता होंगे, कुछ उस कालेज या संस्थान के विद्यार्थी तथा उसी कालेज/संस्थान के एक-दो अध्यापक शामिल किये गए हैं । जिले में 14 लोगों की एक स्वागत समिति बनाई गयी है , जिसमे डी ऐ वी कालेज के प्रिंसिपल श्री सतीश आहूजा, के एल मेहता दयानंद शिक्षा समिति की चेयरमैन श्रीमती विमला मेहता, अग्रवाल कालेज के प्रिंसिपल श्री के के गुप्ता, श्री राम इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक श्री नरेंदर गुप्ता, एडवांस्ड इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक श्री विनय गुप्ता आदि शामिल हैं ।
इस अवसर पर भगवान् महावीर इंटरनेशनल हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री अजित सिंह पटवा विशेष रूप से उपस्थित थे । श्री पटवा ने कालेजों में किये जाने वाले इन कार्यक्रमों में हर संभव मदद देने का वादा किया ।
समिति के युवा शक्ति आयाम के जिला संयोजक संदीप जी, समिति के सह-जिला संयोजक बी आर सिंगला, श्री संजय अरोड़ा जी, पवन सिंह मलिक  व समिति के प्रचार प्रमुख राजेंद्र गोयल आदि भी प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे ।

Suryanamaskar-bhaskar-haryana



For more information, please Click Here

Friday, April 5, 2013

सूर्यनमस्कार में उठे ४० हज़ार हाथ

स्कूलों में सूर्यनमस्कार कर मनाई विवेकनन्द जयंती

सेकड़ो विद्यार्थियों ने किया सूर्यनमस्कार

सामूहिक रूप से किया सूर्य नमस्कार

विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

हजारों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्यनमस्कार

२६ स्कूलों के ४२८४ बच्चो ने एक साथ किया सूर्यनमस्कार