Showing posts with label स्वामी विवेकानन्द. Show all posts
Showing posts with label स्वामी विवेकानन्द. Show all posts

Tuesday, January 29, 2013

Human Torch Guinness record


1
A gigantic human torch formed by 1600 students at Akota stadium was the manifestation of excellence. The occasion was 150 birth anniversary of Swami Vivekananda; starting of an  yearlong celebration of Sardh Shati Samaroha of the great cyclonic monk  by Vivekananda Kendra, HQ Kanyakumari  throughout the nation. Sports, culture and education forum of BRG group have taken care of imparting training to the students of Urmi School and Gujarat public school to make unique human torch. Saffron attire and rhythmic moves of the well trained participants just thrilled the audience when they witnessed the flickering of torch flame for 15 minutes.  Mr Richard Stanley, representative of Guinness book also saw the performance.

स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष में नगर में विशाल शोभयात्रा एवं विराट आम सभा


डीडवाना 12.01.2013 स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष में नगर में विशाल शोभयात्रा एवं विराट आम सभा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए समिति के सदस्य एवं युवा आयाम के नगर संयोजक महेश टाक ने बताया कि, इस अवसर पर मध्यान्ह 12.30 बजे स्थानीय श्री अग्रसेन भवन से बाजे-गाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें वाहन रैली, मंगल कलश यात्रा सहित स्थानीय विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता की। इस शोभायात्रा में विशेष रूप से सजाई गई छांकिया एवं बैनर तथा स्वामी विवेकानन्द के सन्देशों से सम्बन्धित पोस्टर एवं तख्तियां भी सम्मिलित थी। शोभायात्रा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं ने जोशीले एवं राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं नारों से नगर के बाजारों को गुंजायमान कर दिया। शोभा यात्रा अग्रसेन भवन से आरम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजारों से होती हुई समरोह स्थल स्थानीय मिर्धा स्टेडियम पंहुची। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत किया गया। मिर्धा स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक नारायण प्रसाद टाक, स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह के जिला संयोजक बुद्धाराम गरवा, सह संयोजक डा. सोहन चैधरी, तहसील संयोजक मनरूपाराम पलसानियां एवं नगर संयोजक शंकर लाल परसावत व नगर संघ चालक एडवोकेट ओम प्रकाश मोठ मंच पर मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बच्छराज भार्गव द्वारा सामूहिक गीत ‘‘देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें’’ प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन नगर सह संयोजक रमेश कुमार गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सह संयोजक डा. सोहन चैधरी ने स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह के विविध आयामों क्रमशः युवा आयाम, संवर्धनी आयाम, ग्रामायण आयाम, अस्मिता आयाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला संयोजक बुद्धाराम गरवा ने आगामी वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रामाकिशन खीचड़ ने अपने जोशीले उद्बोधन से स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं एवं देश के युवाओं के लिए उनके द्वारा दिये गये प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अंगीकार करने की बात कही। अभिषेक शर्मा ने जोशीली कविता एवं उद्बोधन से देश की युवाशक्ति को स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं के माध्यम से देश एवं समाज की भलाई के लिए सतत प्रयासरत रहने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला संघ चालक नारायण प्रसाद टाक ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मात्र 39वर्ष की आयु में अप्रतिम प्रतिभा के धनी स्वामी विवेकानन्द ने देश एवं समाज की वह सेवा की जो कि युगान्तरकारी सिद्ध हुई। उन्होंने बताया कि प्रिय दर्शन एवं तेजस्वी प्रतिभाशाली शौर्य-वीर्य सम्पन्न पराक्रम के धनी स्वामी विवेकानन्द ने भारतमाता की प्रतिष्ठा को सम्पूर्ण विश्व में एक अलग पहचान देकर समस्त विश्व के नर-नारियों को भारत की वैदिक सभ्यता एवं संस्कृति के उच्चादर्शों से अनुप्राणित होकर विश्वमंगल की भावना को सम्पूर्ण विश्व में आलोकित किया। उन्होंने उपस्थित समस्त जन समुदाय से स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण के पुनीत यज्ञ में सहभागी बनने  का आह्वान किया।नगर संयोजक शंकरलाल परसावत ने अपने उद्बोधन में नगर में आयोजित होने वाले आगामी वर्ष भर के विविध कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए बढ-चढ कर समस्त आयोजनों में सहभागिता करने का आह्वान किया। अंत में नगर संघ चालक ऐडवाकेट ओम प्रकाश मोठ ने समस्त जनसमुदाय का आभार ज्ञापित किया।  इस अवसर पर मंच संचालन महेश टाक एवं रमेश गौड़ ने किया।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक गणों के साथ उद्योगपति ओम प्रकाश मोदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वर्मा, बृज मोहन शास्त्री, महावीर प्रसाद औझा, राजेन्द्र पटवारी, राजेन्द्र दाधीच, कैलाश सोलंकी, विनोद सैन, भुवनेश कुमार शर्मा, रामावतार सर्राफ, परशुराम वर्मा, रामेश्वर जांगिड़, मदनलाल चैहान, गोपीकिशन प्रजापति, लालचन्द ध्यावाला, अंशुमान मोठ, बनवारी मोठ, कमल मोठ, गजेन्द्र गौड़, अरूण न्यावड़ा, द्वारका प्रसाद मल्लावत, आनन्दीलाल लाहोटी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कुचामन में शोभायात्रा


12/01/2013 कुचामन शहर आज कुचामन शहर में स्वामी विवेकानन्दजी की 150वीं जयंती पर "स्वामी विवेकानन्द सार्धशति समारोह समिति" के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर की 28 शिक्षण संस्थाओं के कुल 4450 विद्यार्थियों ने भाग लिया, इनमें 3100 छात्र एवं 1350 छात्राओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में 17 संस्थाओं ने स्वामी विवेकानन्दजी की सजीव झाँकियाँ बनाई। शिक्षण संस्थाओं के साथ में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। शोभायात्रा के प्रारम्भ में श्रीमान पंकजजी (प्रान्तीय महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख, जोधपुर) का उद्बोधन रहा, जिन्होंने स्वामी विवेकानन्दजी के जीवन पर प्रकाश डाला। यह शोभायात्रा राजकीय भोमराजका स्कूल से प्रातः 10:30 बजे प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड़, बस स्टेण्ड, गोल प्याऊ, सीकर रोड़ होते हुए नया शहर समापन स्थान पर पहुँची। वहाँ सभी को प्रसाद वितरण किया गया व समिति के संयोजक श्रीमान राजारामजी प्रजापत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सालभर चलने वाले कार्यक्रमों के सुचारू संचालन व साहित्य बिक्री के लिये कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

रानीवाड़ा में वीराट शोभायात्रा


12/01/2013 रानीवाड़ा : स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष में रानीवाड़ा में वीराट शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शार्धशती समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा को संबोधित करते हुए, बड़गांव सुरज कुडं महंत श्री 1008 लहर भारती महाराज नें, कहा कि आज हमें स्वामी विवेंकानन्द के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानन्द ने जिस प्रकार हिन्दु धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिये अपना जीवन सर्वस्व समर्पित किया उसी प्रकार हमें भी देश हेतु कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व शोभायात्रा रानीवाड़ा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए खेल मैदान पहुँचे। शोभायात्रा में स्थानीय सांसद श्री देवजी भाई पटेल सहित रानीवाड़ा के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा की सामग्री व्यवस्थाएँ स्वामी विवेकानन्द सार्धराती समिती रानीवाड़ा के कार्यकर्ताओ मंजीराम चैधरी, लक्ष्मीकान्त गुप्ता, हनवंत शर्मा, सवदाराम चैधरी, चेतदान चारण, विष्णुदान चारण, अमृत कुमार देवासी , जयन्तिलाल मोदी, विक्रमसिंह, अशोक कुमार सोलंकी, बाबुलाल राजनट आदि कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।

चैहटन , बाड़मेर स्वामी विवेकानन्द सार्धषती के निमित्त चैहटन तहसील केन्द्र का उद्घाटन कार्यक्रम की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें चैहटन षहर के रा.उ.मा.वि.चैहटन, रा.बा.उ.मा.वि.चैहटन, आदर्श वि.मं.उ.मा.,चैहटन, विरात्रा पब्लिक स्कूल, खीमराज डोसी बाल मन्दिर, कुम्भाराम आर्य शिक्षण संस्थान, शंकर बाल निकेतन, मदर टेरेसा ब्रिलियन्ट एकेडमी, मारवाड़ पब्लिक स्कूल सहित शहर के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के पांच हजार छात्र छात्राओं के हाथ में स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं वाली तख्तिया अपने हाथ में लेकर चले और शहर के इन विद्यालय की 300 बहिनें कलश यात्रा में शामिल हुई। वहीं 150 मोटरसाईकिल व पचास विद्यार्थी स्वामी विवेकानन्द बनकर आकर्षक स्वामी विवेकानन्द का रथ के पीछे पीछे सधे हुए कदमों से चैहटन की अब तक की ऐतिहासिक शोभा यात्रा जो कुल मिलकर 2 किमी. लम्बी थी, चैहटन के स्टेडियम से प्रारम्भ होकर आदर्श विद्या मन्दिर उ.मा. में सभा के रूप में बदल गई। जिसमें मुख्य अतिथि भवेन्द्र कुमार गोयल ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उस अनुरूप ढ़ालने का आह्वान किया । वहीं मुख्य वक्ता रिखबदासजी बोथरा (मा. सह जिला संघचालक) जी ने सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्दजी के जीवन पर प्रकाष डालते हुए वर्श प्रयन्त सम्पन्न होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी व जिस प्रकार स्वामी विवेकानन्द थे शिकागों से सम्पूर्ण विष्व भर में हुंकार भर दी। उसी प्रकार आज फिर ‘उतिश्ठित जाग्रत’’ की आवष्यकता है। फिर से मातृभूमि के लिए जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया।

जोधपुर में भव्य शोभायात्रा


12/01/2013 : जोधपुर : स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विवेकानंद के जीवन प्रसंगों पर आधारित अनेक झांकियां प्रदर्शित की गईं। विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा दोपहर में एक बजे नई सड़क चौराहे से गाजों बाजों के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा को समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर झंवर ने भगवा झंडी दिखा कर रवाना किया। शोभायात्रा नई सड़क से रेलवे स्टेशन रोडएराज रणछोडऱाय मंदिरएजालोरीगेट चौराहाएसरदारपुरा बी रोड होते हुए जलजोग चौराहे से पांचवीं रोड होते हुए गीता भवन पहुंच कर विसर्जित हुई।

शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंग पर आधारित विभिन्न झांकियां सजाई गईं। इसमें स्वामी की देश एवं विदेश यात्राओं के दौरान आयोजित उनके कार्यक्रमों का चित्रण किया गया। शोभायात्रा में करीब 151 झांकियां शामिल हुईं। गीता भवन में समापन के दौरान प्रमुख लोगों ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्श आत्मसात करने की अपील की। सार्ध समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर झंवरए विधायक सूर्यकांता व्यास व कैलाश भंसालीए घनश्याम ओझाए हरिगोपाल राठीए भवानी लाल माथुरए देवेंद्र जोशीए रेवत सिंह राजपुरोहितए भैराराम सियोलए कन्हैयालाल माथुरए गिरीश गहलोतए अशोक सिनवाडिय़ाए शिवकुमार सोनीए डॉण् कैलाश डागाए मांगू सिंह राठौड़ए अनिल गोयलए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाहए भाजयुमो अध्यक्ष पवन आसोपाए पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत सहित अनेक लोगों की भागीदारी रही।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गौरवपथ स्थित विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष 151 घी के दीपक जलाए। इस मौके पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाह ने युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन आसोपाए भाजपा महामंत्री जगत नारायण जोशीए राजेंद्र बोराणा पुखराज जांगिड़ए युवा मोर्चा पदाधिकारी आनंदसिंहए जीतेश कलियाए पवन वैष्णवए रामप्रकाश भंसालीए भुवनेश व्यासए हनुवंत सिंह पंवारए सुनील श्रीवास्तवए सोहन प्रजापतए राजेश कच्छवाह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Saturday, September 29, 2012

"विवेक सन्देश" - पोलीटेकनिक महाविद्यालय, हरदा

Vivek Sandesh polytechnic college, Hardaविवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा हरदा द्वारा दिनांक २१/०९/२०१२ को स्थानीय शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय, हरदा में ‘‘विवेक संदेश’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द  के जीवन कि रोचक घटनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्षनी लगाई, जिसमें महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन कि विभिन्न घटनाओं से जूडी चित्र प्रदर्षनी पर हर्ष जताया व सभी ने विवेकानन्द केन्द्र द्वारा आयोजित इस चित्र प्रदर्षनी व पुस्तक मेले के महाविद्यालय में आयोजन पर केन्द्र कि सराहना भी कि, पुस्तक मेले में स्वामी विवेकानन्द के विभिन्न साहित्यों के लगभग 100 प्रकार की  पुस्तकों व नावेल्टीस का प्रदर्षन किया गया,  साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व षिक्षकों ने पोस्टकार्ड पर स्वामी विवेकानन्द जी के उध्धरण लिखकर 200 पोस्टकार्ड अपने परिचितो व रिष्तेदारो के पते पर पोस्ट भी किये ।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री व्ही. के. तिवारी, विवेकानन्द केन्द्र के नगर व्यवस्था प्रमुख श्री सुनील जी बागरे, श्री घनष्यामदास जी सोमानी, श्री कमल बागड़, ने भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। साथ ही चित्र प्रर्दषनी का अवलोकन कर अपने परिचितो को स्वामी जी के उध्धरण वाले पोस्ट कार्ड भी लिखे व केन्द्र द्वारा आयोजित किये गये विवेक संदेश कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहां की इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय के युवाओं में एक सकारात्मक जागृति पैदा करते है इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन होते रहना चाहिए।
Vivek Sandesh polytechnic college, Hardaजैसा कि आपको विदित है विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा वर्ष २०१३ में स्वामी विवेकानन्द  के १५० जन्म वर्ष होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश, प्रांत व नगर में  "भारत जागो विश्व जगाओ" सार्ध शती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जाना है, पूर्व माह जनवरी में दिनांक २१ को केन्द्र द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर ५००० से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सूर्य नमस्कार महायज्ञ में सहभागी होते हुए ६५,००० से अधिक आहुतियाँ दी थी, इसी कडी में हरदा जिले में भी तैयारी चल रही है और वर्तमान में ‘‘विश्व बंधुत्व दिवस’’ के उपलक्ष्य में हरदा जिले के समस्त महाविद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है । जिसमें स्वामी जी के जीवन से जुडी चित्र प्रदर्षनी, साहित्य प्रदर्षनी, व अन्य महाविद्यालयीन प्रतियोगिताएँ आयोजित कि जाऐगी ।
इसी क्रम में सितम्बर के अंत तक हरदा आर्दष कालेज में भी विवेक संदेश का अयोजन किया जायेगा। आज के इस विवेक संदेष कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ, पत्रकार बंधु, नागरिक गण, केन्द्र कार्यकर्ता रवि अग्रवाल, अमित पुरोहित, हेमंत मोराने, निलेष, सुदिप, डाली माहेषवरी, मोनाली ऐषकर, प्रियका यादव, व छात्र-छात्राएँ बडी संख्या में उपस्थित हुए । 

दोन युवा राष्ट्र निर्माते राजे शिव छत्रपती व स्वामी विवेकानन्द

Universal brotherhood Day Program at Nashikविश्व बन्धुत्व दिन के उपलक्ष्य में विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा नाशिक द्वारा युवाओं के लिये राष्ट्रीय कीर्तनकार श्री चारुदत्त आफळेजी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार दि.15 सप्टेंबर को शंकराचार्य संकुल मे तीन सत्रों में मा. आफळेबुवाने ‘दोन युवा राष्ट्र निर्माते राजे शिव छत्रपती व स्वामी विवेकानन्द’‘ इस विषयपर मार्गदर्शन किया। साधना के साथ साथ सामर्थ्यवान होना भी आवश्यक है ऐसे छत्रपती शिवराय और स्वामी विवेकानन्द दोनो ने बताया है। माता के संस्कारों से ही दोनोका जीवन उज्वल बना। शिवराय को जिजामाता ने और स्वामी विवेकानन्दजी को भुवनेश्वरी देवीने सुसंस्कारित किया था। दोनोने अपने जीवन में बहत संघर्ष किया। राष्ट्र के लिए समर्पण भावना से योगदान दिया। संस्कार ही भारतीय संस्कृती का मेरुदण्ड है। प्रखर देशभक्ती के कारण ही दोनो ने भारत माता का गौरव बढाया। दोनोका चरित्र अगली कई पीढियोंको मार्गदर्शन करेगा। कार्यशाला को विविध महाविद्यालयों से 500 युवक-युवती उपस्थित थे।

Universal brotherhood Day Program at Nashikदिन भर की कार्यशाला का प्रारंभ तीन ओमकार एवं प्रार्थना से हुआ। महाराष्ट्र प्रांत संघटक मा. विश्वासजी लपालकर ने ‘भारतमाता ध्यान’ का अभिनव उपक्रम लिया। संपूर्ण भारतमाता का, वैषिष्ट्यों सहित परिचय करवाया,आजकी दिक् भ्रमित अवस्था की जानकारी दी। आखिर में इस अवस्था से निकल कर पुनः जगत्‍गुरू पदपर आरुढ करने के लिए अपने पूरे सामर्थ्य के साथ राष्ट्रकार्य में सामिल होने का आहवान किया। प्रास्ताविक केंद्र परिचय अभिषेक कासोदेने दिया।  अतिथी परिचय दिग्विजय मगरने दिया, सूत्र संचलन निनाद पाठक ने किया। कार्यक्रम में मंचपर विवेकानन्द केन्द्र महाराष्ट्र प्रान्त संगठक श्री विश्वासजी लपालकर, नाशिक नगर संचालक श्री श्रीकृष्ण विद्वांस, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघके  पदाधिकारी श्री जयंत रानडे उपस्थित थे।  वंदे मातरम से  कार्यशाला का समापन हुआ।