Showing posts with label madhya pradesh. Show all posts
Showing posts with label madhya pradesh. Show all posts

Tuesday, September 17, 2013

Payyoli Express PT Usha runs to awake India

Bhopal: In her salad days, she was the undisputed queen of tracks. Now 49, India’s legendary track and field star PT Usha hasn’t lost her charm one bit, a fact corroborated by 20,000-strong crowd that congregated at Tatia Tope Stadium to run with her on Wednesday. 

The run, titled ‘Bharat Jago Daud,’ was organised to commemorate Swami Vivekananda’s 120th year since he delivered his famous speech at Chicago in 1893. The run, comprising of 16 groups of participants, was flagged off by Usha and ex-Indian coach Madan Lal. 




Monday, July 15, 2013

Kahani Kaho Pratiyogita : Indore

कहानी कहो प्रतियोगिता : इन्दौर

दिनांक १४  जुलाई दोपहर 2.30 बजे स्वामी   विवेकानंद सार्ध शती समारेाह समिति द्वारा आयोजित "कहानी कहो प्रतियोगिता" के सेमीफाइनल में 102 चयनित प्रतियोगियों में से 95 प्रतियोगी शामिल हुए। ज्ञात रहे कि विगत कई दिनों से 33 स्थानों पर हुई कहानी कहो प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें से सेमीफाइनल के लिए 102 प्रतियोगियों का चयन हुआ था। 6 वर्ष से 15 वर्ष तक की उम के बच्चों ने भाग लिया।
स्वामी   विवेकानंद  सार्ध शती समारोह समिति के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री  नितिन तापडि़या ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने गौतम बुद्ध पर, चंद्रषेखर आजाद, हनुमानजी, विवेकानंद, रविन्द्रनाथ टैगोर, षिवाजी, महाराणा प्रताप, राजा षिवी, संत ज्ञानेष्वर, महाभारत, रामायण, सहित कई संतो व ग्रंथों की कहानियां व स्मरण सुनाये। 6 भागों में बच्चों की संख्या को विभाजित कर 12 निर्णायकों द्वारा प्रत्येक भाग से 3 बच्चों का चयन किया गया। प्रत्येक प्रथम बच्चे को 500 रूपये, द्वितीय स्थान के बच्चे को 300 रूपये एवं तृतीय स्थान पर आये बच्चे को 200 रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। बच्चों के कहानी कहने का ढंग एंव भाव भंगिमायें अविस्मयरणीय थी। कई बच्चे मासूम सी भाषा में हिलते ढुलते कहानी सुनाते नजर आये तो कई जोश  भरी भाषा में संदेष देते नजर आये।

Monday, June 3, 2013

Teen Divasiya Vyakhyan Mala

Event Date: 
Thu, 2013-06-06 16:00
तीन दिवसीय व्याख्यान माला 6 जून से
    इन्दौर। स्वामी विवेकानन्द सार्धशती (150वीं) जयंति वर्ष के डाॅ. हेडगेवार स्मृति न्यास द्वारा 6 जून, 2013 से 8 जून, 2013 तक तीन दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन जाल सभा-गृह, इन्दौर पर किया जा रहा है।
    उपरोक्त जानकारी देते हुए विवेकानन्द सार्धशती समारोह समिति के मालवा प्रांत संयोजक अमित जैन ने बताया कि स्वामी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जो उस समय के समाजिक जीवन पर प्रभावी थे। स्वामी जी जिस युवा भारत, भारतीय नारी, सामाजिक अर्थव्यवस्था की बात अपने विचारों व भाषण में करते थे, वही विचार आज भारतीय समाज की आत्मविश्वास की परिधि को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वे कहते थे जिस दिन भारत का समाज स्वाभिमानी, स्वावलंबी हो जाएगा, भारत को विश्व-गुरू बनने में कोई नहीं रोक पाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में 6 जून, गुरूवार को सायंकाल 4 बजे से जाल सभा-गृह के तीन दिवसीय व्याख्यान माला का शुभारंभ होगा।
    6 जून, 2013 को विवेकानन्द पर पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त जबलपुर की डाॅ. स्वाति चांदोरकर का व्याख्यान होगा, विषय होगा ’’भारतीय नारी’’ क्योंकि विवेकानन्द का कहना था, स्त्री-सम्मान से ही राष्ट्रोत्थान है। वहीं 7 जून को श्री दिलीप जी केलकर (डोंबीवली महाराष्ट्र) का स्वामी विवेकानन्द के विचारों के आलोक में समग्र शिक्षा योजना विषय पर व्याख्यान सायं 7 बजे से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविद्, स्कूल, काॅलेज के प्राचार्य, अध्यापकों व कोचिंग सेन्टरों के संचालकों के बीच कार्यक्रम होगा, जिसका स्थान जाल सभा-गृह होगा। वहीं 8 जून, 2013 को डाॅ. बजरंगलाल जी गुप्त, जयपुर सायं 7.30 बजे से समाज के प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, उद्योगपति व आर्थिक क्षेत्रों से जुड़े वर्ग में अपनी बात रखेंगे।
    मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख नितिन तापडि़या ने बताया कि स्वामी जी के 150वें जन्म-जयन्ति वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह तीन दिवसीय आयोजन हो रहा है।
  
श्रीमान् संपादक महोदय,
दैनिक .........................................
इन्दौर (म.प्र.)
भवदीय,
नितिन तापडि़या
प्रांत प्रचार प्रमुख
 

Thursday, May 16, 2013

Personality Development Camp

व्यक्तित्व विकास शिविर : मंदसौर

स्वामी विवेकानन्द में जिज्ञासा तथा तर्कशक्ति बहुत थी इसी कारण वे श्रेष्ठ ऊंचाई तक पहुंचे। आज बच्चों और युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानन्द की तरह ही जिज्ञासु तथा तर्क शक्ति विकसित करनी होगी। अपने संकल्प और लक्ष्य स्पष्ट रखे, नकारात्मक विचार न लायें इससे सफलता संदिग्ध हो जाती है। इस आशय का मार्गदर्शन मंदसौर के दिगम्बर कन्या हाईस्कूल में चल रहे कैरियर गाइडेन्स तथा व्यक्तित्व विकास शिविर में मंदसौर जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं विद्वान श्री कैलाश व्यास ने प्रदान किया।
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा मंदसौर एवं स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे पांच दिवसीय शिविर में किशोर आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को संबोधित करते हुए
जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री व्यास ने कहा कि तरूणाई का वेग स्वयं को, परिवार तथा समाज को संभालना, सहेजना और सही दिशा प्रदान करने का होना चाहिये अन्यथा चट प्रचण्ड बन कर तटबंध तोड़ सकती है। हमारा देश युवा शक्ति बन कर उभर रहा है इस शक्ति को स्वामी विवेकानन्द के विचारों, संदेशों के माध्यम से सृजनात्मक विकास में बदला जा सकता है। श्री व्यास ने बच्चों से कहा कि उनके साथ कुछ भी अनुचित, अमानवीय, अभद्र होता है तो संकोच न करे प्रतिरोध करे, इसकी सूचना और शिकायत माता-पिता, अभिभावक, पुलिस से करे। पुलिस आपकी मदद के लिये है। आपने न्यायालय के कई निर्णयों की सरल व्याख्या करते हुए बच्चों को समझाया। अनिवार्य शिक्षा, मौलिक अधिकार, बिना लायसेंस वाहन न चलाने जैसी समझाईश भी दी। आपने बच्चों से संवेदनशील बनकर अच्छे विचारों को अपनाने, दूसरों की मदद करने, साहस और संकल्प से कार्य करने का आव्हान किया।
इसके पूर्व श्री व्यास एवं आदित्य धनोतिया ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहायक लोक अभियोजक नीतेश कृष्णन, सुखराम गरवाल, सुनील परमार, रमेश डामर, नरेन्द्रसिंह सिपानी, ज्योति यजुर्वेदी, शंभुसेन राठौर, साधना सेठी, प्रीती अजमेरा, रामप्रसाद धनगर, नरेन्द्र कुमार, प्रमोद वर्मा, श्रीपाल मालवीय, श्वेता गंगवाल, दीपेश भागवत, सुनील पहाडि़या सहित बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावक एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। शिविर के सत्र का संचालन डाॅ. घनश्याम बटवाल ने किया। अतिथियों को श्रीफल एवं विवेकानन्द साहित्य शिक्षाविद् श्री एम.एल. गुप्ता एवं श्री राजेश मेड़तवाल ने भेंट किये। आभार माना विवेकानन्द केन्द्र मार्गदर्शक श्री नरेन्द्रसिंह सिपानी ने। सत्र समापन पर प्रोजेक्टर के माध्यम से ओलम्पिक खेल विजेता खिलाडि़यों की झलक डाक्युमेन्ट्री प्रदर्शित की गई जिसे सभी ने सराहा। यह जानकारी विवेकानन्द केन्द्र एवं सार्ध शती समारोह समिति प्रचार प्रमुख पत्रकार श्री प्रहलाद शर्मा ने दी।

Tuesday, April 9, 2013

Vimarsh at Jabalpur (Madhya Pradesh)


Vimarsh was held on 7th March 2013 with the blissful lecture of Swami Satyamitranandaji (Nivrat Shankaracharya, Founder of Bharat Mata Mandir, Haridwar). He had spoke on Social Formula of Swami Vivekananda for Equality. The Vimarsh was attended by more than 1100 people from various parts of the society.

Monday, April 8, 2013

Samuhik Surya Namaskar at Madhya Pradesh

For more photographs, please Click Here

विराट और वृहदस्तर पर सम्पन्न हुआ सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन


स्वामी विवेकानन्दजी की 150वीं जयंती को वर्षभर विभिन्न आयोजनों के रूप में मना रही स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह समिति के तत्वावधान में सोमवार को विराट व वृहद स्तर पर सामुहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का एतिहासिक आयोजन विद्यालयों व महाविद्यालय स्तर पर धूमधाम व उत्साहपूर्वक तरीके से सम्पन्न किया गया।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए समिति के जिला प्रचार प्रमुख मंगल नाहर ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में सर्वप्रथम प्रातः 8 बजे स्थानीय दुपाड़ा मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आयोजन के अतिथि के रूप में सार्ध शती समारोह समिति के साहित्य प्रमुख सत्यनारायण शर्मा तथा विशेष अतिथि के रूप में समिति के निधी प्रमुख योगेश भावसार व नगर सहसंयोजक ओम शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रांतीय सहसंयोजक सुभाष द्विवेदी द्वारा की गई। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्दजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को स्वामीजी के जीवन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों व जानकारियों से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के भैया/बहिनों सहित उपस्थित आचार्य व अतिथियों द्वारा सामूहिक सूर्यनमस्कार का प्रस्तुतिकरण किया गया।
इसी प्रकार स्थानीय किला परिसर में संचालित समस्त विद्यालयों के सामुहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन शासकीय माध्यमिक महालक्ष्मी विद्यालय परिसर में किया गया जिसमें अतिथियों के रूप में समिति के प्रांतीय सहसंयोजक सुभाष द्विवेदी, जिला संयोजक प्रकाश रोकड़े, निधि प्रमुख योगेश भावसार तथा नगर सहसंयोजक ओम शर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम संचालन संस्था प्राचार्य मनोहरलाल राॅय द्वारा किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा सामुहिक सूर्यनमस्कार का प्रदर्शन किया गया।

Tuesday, December 11, 2012

स्वामी विवेकानंद सार्धशती राज्य समारोह समिति मध्य प्रदेश की घोषणा

Swami Vivekananda Sardh Shati announced Madhya Pradesh state party committeeसर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश व मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री डी.एम. धर्माधिकारी बने स्वामी विवेकानंद सार्धशती राज्य समारोह समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष |

स्वामी विवेकानंद जी के १५० वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में सम्पूर्ण देश में उनके सपनों का स्वावलंबी समर्थ भारत निर्माण करने सार्धशती समारोह का आयोजन १२ जनवरी २०१३ से १२ जनवरी २०१४ तक होने जा रहा है | इस दौरान स्वामी जी के विचारों के प्रचार के साथ व्यापक पैमाने पर ग्रामीण व वनवासी अस्मिता जागरण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे | आज स्वराज भवन भोपाल में इस महत्वाकांक्षी व जन हितैषी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मध्यप्रदेश राज्य समारोह समिति की घोषणा स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह के केन्द्रीय अधिकारी श्री अभय वापट द्वारा की गई | सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश व मानवाधिकार आयोग मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री डी.एम. धर्माधिकारी इस समारोह समिति के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष श्री वृजकिशोर कुठियाला कुलपति माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्व विद्यालय भोपाल, डा. गोविन्द मिश्र प्रख्यात साहित्यकार व कुलपति नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्व विद्यालय जबलपुर तथा श्रीमती सीमा भिसे बने | सचिव श्री सोमकांत उमालकर भोपाल एवं सहसचिव डा. अखिलेश गुमाश्ता जबलपुर व श्री अमित जैन इंदौर रहेंगे | कोषाध्यक्ष के रूप में श्री व्रह्मानंद खंडेलवाल तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में श्री प्यारेलाल चौरसिया भोपाल, श्री राकेश भावसार इंदौर एवं श्री गोवर्धनलाल श्रीवास्तव जबलपुर कार्य करेंगे | इस अवसर पर प्रमुख शिक्षाविद, साहित्यकार समाजसेवियों की समारोह समिति भी घोषित की गई | स्मरणीय है की प्रख्यात आध्यात्मिक विभूति माँ अमृतानंदमयी इस समारोह की अखिल भारतीय अध्यक्ष हैं | मध्यप्रदेश में भी रामकृष्ण मिशन के सुनील जी महाराज, ॐकारेश्वर शक्ति पीठ की साक्षी दीदी माँ, नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज, डा. श्यामदास जी महाराज ज्ञानेश्वरी, एलक निशंक सागर महाराज, संत कृपाल सिंह जी महाराज आध्यात्मिक निकेतन मंडल ग्वालियर, बहिन अवधेश कुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय भोपाल एवं हरिगिरी बाबा संरक्षण मंडल में रहेंगे |

Swami Vivekananda Sardh Shati announced Madhya Pradesh state party committeeइस अवसर पर रा.स्व. संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री रामदत्त जी ने स्वामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुलामी का दंश झेलते तत्कालीन भारत के खोये आत्मविश्वास को विश्वपटल पर पुनर्जाग्रत करने बाले विवेकानंद जी के विचारों से ही आज की ज्वलंत समस्याओं का समाधान संभव है | भारतीय आध्यात्म में ही विश्व को मार्गदर्शन करने की क्षमता तथा सिद्धता है और स्वामी विवेकानंद के अनुसार नियति ने भारत की यही भूमिका सुनिश्चित की है | केन्द्रीय पदाधिकारी श्री अभय वापट ने अपने उद्वोधन में कहा कि सार्धशती आयोजन के दौरान पूरे भारत में चार करोड़ घरों तक स्वामी जी का राष्ट्र चेतना का सन्देश ले जाने का संकल्प लेकर स्वामी जी को अपेक्षित युवा आगे आयेंगे और नए भारत का निर्माण करेंगे I स्वामी विवेकानंद की मान्यता के अनुसार युवा ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग हेतु युवा आयाम, देश के सर्वांगीण उन्नति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने हेतु संवर्धनी आयाम, प्रवुद्धजनों में राष्ट्रीय भाव जागरण हेतु प्रवुद्ध आयाम, आत्मनिर्भर ग्राम निर्माण हेतु ग्रामायण आयाम तथा वनवासी समाज के साथ समाज की समरसता हेतु अस्मिता आयाम की रचना की गई है | पूरे वर्षभर के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री वापट ने बताया कि १२ जनवरी २०१३ को सार्धशती कार्यक्रम का उदघाटन स्थान स्थान पर भव्य शोभायात्राओं से होगा, १८ फरवरी को सम्पूर्ण देश में सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम होंगे, १ फरवरी से २० फरवरी तक गृह संपर्क अभियान के दौरान ग्रामों, नगरों व महानगरों के हर घर में स्वामी जी के विचार व सन्देश पहुंचाए जायेंगे, युवाओं की व्यापक सहभागिता के लिए विश्व विजय दिवस ११ सितम्बर को भारत जागो मेराथन दौड़ का आयोजन होगा | उपरोक्त के अतिरिक्त गोष्ठियां, परिसंवाद, युवाओं के युवा सम्मलेन, महिलाओं के शक्ति सम्मलेन, किशोरी संसद, ग्राम महोत्सव, वनवासी सम्मेलनों के आयोजन द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचार जन जन तक पहुंचाए जायेंगे | कार्यक्रम का समापन १२ जनवरी २०१४ को मानव श्रंखला द्वारा होगा जिसके माध्यम से “मैं नहीं हम” की भावना का प्रसार किया जाएगा |

कार्यक्रम का सञ्चालन समिति के सचिव श्री सोमकांत उमालकर ने तथा आभार प्रदर्शन डा. अखिलेश गुमाश्ता ने किया | कार्यक्रम में कुल 70 की संख्या में मध्य प्रान्त , मालवा प्रान्त तथा महाकोशल प्रान्त से कार्यकर्ता उपस्थित थे ।