Showing posts with label shobha yatra at Jammu.. Show all posts
Showing posts with label shobha yatra at Jammu.. Show all posts

Monday, February 18, 2013

स्वामी विवेकानंद की शोभा यात्रा कल

जागरण संवाददाता, जम्मू : स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। 12 जनवरी को इसकी शुरुआत होगी। इस मौके पर राज्य के 28 स्थानों से एक ही समय शोभा यात्रा निकाल कर स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर वर्ष भर में मनाए जाने वाले समारोहों का आगाज होगा।
जम्मू में स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रविंद्र सिंह जम्वाल ने कहा कि वर्ष 2013 स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शहर में एक बड़ी शोभायात्रा के साथ की जाएगी।
इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अनेक केंद्रों पर भी ऐसी ही यात्राओं से सार्धशती वर्ष का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को दोमाना, जगटी, अखनूर, आरएसपुरा, बड़ी ब्राह्माणा, विजयपुर, सांबा, घगवाल,्र कठुआ, नगरी, हीरानगर, शीतल नगर, बिलावर, बसोहली, सुंदरबनी, राजौरी, पुंछ, रियासी, पौनी, अरनास, मनवाल, ऊधमपुर, कोरड़ी रामनगर, रामबन व किश्तवाड़ से शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी।