Showing posts with label Kurukshetra. Show all posts
Showing posts with label Kurukshetra. Show all posts

Thursday, March 14, 2013

20 हजार स्टूडेंट्स ने किया सूर्य नमस्कार


Feb 19, कुरुक्षेत्र

राज्य में स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को हर कस्बे और शहर में सूर्य नमस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित समारोह में 20 हजार छात्रों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।

18 फरवरी का दिन इन स्टूडेंट्स के लिए यादगार था। एकसाथ 40 हजार हाथ सूर्य नमस्कार के लिए उठे। इसी दिन स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती थी। इसके अलावा, सूर्य भगवान की जयंती अर्थात सूर्य सप्तमी या सप्तरथी सप्तमी भी थी। जिले के 52 स्कूलों के कई हजार स्टूडेंट्स ने सूर्य नमस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।
थीम पार्क में सामूहिक सूर्य नमस्कार को धर्मनगरी के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। सर्वप्रथम ध्येय सदा सवितृ मंडल मंत्र के द्वारा सूर्यदेव से प्रार्थना की गई कि सब कर्म, प्रयास व प्राणी तेजस्वी बनें। इसके बाद ऊं मित्राय नम:, ऊं रवये नम:, ऊं सूर्याय नम:, ऊं भानवें नम: आदि तेरह मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। हर दो मंत्र के बाद दस आसन, इस प्रकार सात बार सूर्यन मस्कार की प्रक्रिया संपन्न की गई।
करनाल में एनडीआरआई मैदान मंे नगर के 61 स्कूलों से आए 6263 छात्रों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया। सूर्यन मस्कार महायज्ञ में नगर के सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड के अधिकतर स्कूलों ने अपनी भागीदारी दिखाई और उनके छात्रों ने महायज्ञ में आहुति डाली। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने महायज्ञ में आहुति डाल सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।