Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh with a theme of Wake Up Bharat! Enlighten The World!!. www.vivekananda150jayanti.org
Showing posts with label Panipat. Show all posts
Showing posts with label Panipat. Show all posts
Friday, April 5, 2013
Thursday, April 4, 2013
सामूहिक सूर्य नमस्कार 18 को : सैनी
16 Feb, पानीपत : देशभर में 18
फरवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। हिंदू धर्म संस्कृति की श्रेष्ठता को
सिद्ध करने वाले युग पुरुष स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह के बैनर तले
यह कार्यक्रम आयोजित होगा। यह बात जीटी रोड स्थित होटल मिडटाउन में पत्रकार
वार्ता में एडवोकेट रघुबीर सैनी ने कही।
उन्होंने कहा कि सामूहिक सूर्य नमस्कार शहर में चार
जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। मॉडल टाउन स्टेडियम, अनाजमंडी जीटी रोड,
सेक्टर 25 हुडा ग्राउंड व सेक्टर 13-17 में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होगा।
सूर्य नमस्कार की सादगी व भव्यता एक मिसाल होगी। देश भर में प्रात: 10 बजे
का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक सूर्य नमस्कार का
मकसद युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करना है। समाज के विभिन्न
वर्गो के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद के जीवन
चरित्र व उनके संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित
किया जा रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)