Showing posts with label etah. Show all posts
Showing posts with label etah. Show all posts

Thursday, April 4, 2013

सूर्य नमस्कार में जुटेंगे दो लाख विद्यार्थी


17 Feb, एटा: स्वामी विवेकानंद सार्धशती कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अंतिम और प्रमुख कार्यक्रम 18 फरवरी को सूर्य नमस्कार महायज्ञ होगा। आयोजन में एटा और कासगंज में दो लाख विद्यार्थी और युवा शामिल होंगे। इस तरह के आयोजन का यह अपनी तरह का रिकार्ड होगा। दोनों क्षेत्रों की 15 तहसीलों में 50 से अधिक स्थानों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होंगे।
सार्धशती आयोजन की श्रृंखला के तहत 12 जनवरी को एटा जिला मुख्यालय पर पहली बार स्वामी विवेकानंद की शोभायात्रा में झांकियां निकाली गई थीं। इनमें हजारों प्रतिभागियों ने नया इतिहास बनाया। अब अंतिम आयोजन सूर्य नमस्कार महायज्ञ को भी ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। इसे लेकर समिति तथा सहयोगी संगठन विद्याभारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, क्रीड़ा भारती आदि संगठन जुटे हैं।
एटा के जिला संयोजक राहुल गुप्ता एड. ने बताया कि आयोजन ऐतिहासिक होगा। एटा के आठ ब्लॉकों पर तीन से पांच स्थलों पर सूर्य नमस्कार में 10 से 15 हजार तक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सहयोगियों को सौंपी गई है। कासगंज में भी जिला संयोजक डॉ. जेसी गुप्ता के नेतृत्व में सात विकास खंडों में इसी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुरातन भारतीय संस्कृति पर आधारित योग एवं संस्कारों का प्रचार- प्रसार करने के साथ युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना भी है। एटा में ठंडी सड़क स्थित ग्रीनगार्डन पर यह आयोजन होगा।
आयोजन की सफलता को मुख्यालय पर समिति ने शनिवार को तैयारियों पर मंथन कर कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की। इस दौरान सह संयोजक लोकेंद्र सिंह, विश्वनाथ गुप्ता, राजकुमार भरत, विशनपाल सिह चौहान, रवींद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
यह बनाये क्षेत्रीय संयोजक
जलेसर: पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वाष्र्णेय
अवागढ़: ब्रजेश गुप्ता, नवीन गोयल
सकीट: सौरभ चौहान, सुमित वाष्र्णेय
शीतलपुर: भगवान सिंह
जैथरा: प्रभाकर, जितेन्द्र गुप्ता
निधौलीकलां: सुनील कुमार
मारहरा: राहुल साहू