Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh with a theme of Wake Up Bharat! Enlighten The World!!. www.vivekananda150jayanti.org
Showing posts with label bihar. Show all posts
Showing posts with label bihar. Show all posts
Wednesday, September 18, 2013
Tuesday, September 17, 2013
भारत को जगाने दौड़े सैकड़ों नौजवान
बदायूं : स्वामी सार्द्धशती समारोह आयोजन समिति की ओर से आयोजित भारत
जागो दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों नौजवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
सभी ने स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। गांधी
ग्राउंड में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता आलोक कुमार रस्तोगी व
अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाठक ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर
किया। श्री रस्तोगी ने बताया कि आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो
में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म का
परचम लहराया था। अध्यक्षता कर रहे सर्वेश पाठक ने भी विचार व्यक्त किये।
इसके बाद स्वामी पगलानंद ने हरी झंडी दिखाकर भारत जागो दौड़ प्रतियोगिता का
आगाज किया। कश्मीरी चौक, रजी चौक, सुभाष चौक, पुराना बाजार, सराफा बाजार,
शास्त्री चौक, खैराती चौक, छह सड़का होते हुए प्रतिभागी वापस गांधी ग्राउंड
पहुंचे। संयोजक लोकेंद्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया जबकि
संचालन माखन लाल राजपूत ने किया। इस मौके पर डा.रविशरण सिंह चौहान, जोगपाल
सिंह, उज्ज्वल गुप्ता, संजय, रजनीश पटेल, भरत सिंह, दीपक चौहान,
डा.योगेश्वर सिंह, कालिका प्रसाद गंगवार, राजकुमार सेंगर आदि मौजूद रहे।
बिसौली : सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जन्मशताब्दी मनायी गयी। भारत जागो, विश्व जगाओ दौड़ में छात्रों ने भाग लिया।
नगर के पथ संचलन में संघ के पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं
छात्रों ने भाग लिया। यह पथ संचलन नगर के मुख्य मागों से होता हुआ स्कूल
पहुंचा। संचालन का नेतृत्व प्रबंधक राकेश वाष्र्णेय, राकेश तिवारी एवं नीरज
शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजन सरीन, सूरज सिंह यादव, प्रदीप रस्तोगी,
हरिओम पाराशरी, राजेश वाष्र्णेय, ओम पाल सिंह, अशोक शर्मा, वेदराम आदि
मौजूद रहे।
सहसवान : स्वामी विवेकानंद की सार्द्धशती समारोह के उपलक्ष्य में संघ
कार्यालय मुहल्ला नयागज से सरसौता तक भारत जागो दौड़ के तहत पदयात्रा निकाली
गई।
संघ के विभाग प्रचारक मुनीश ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र के बारे
में विस्तार से बताया। अरविंद चाडक ने दौड़ का समापन किया। पदयात्रा में
प्रेमस्वरूप गुप्ता, सुभाष गौेड, सुरजीत कौशिक, शिवप्रकाश सक्सेना, रंजीत
कौशिक आदि शामिल रहे।
बिल्सी : स्वामी विवेकानंद सार्द्धसती के अंतर्गत भारत जगाओ, विश्व
जगाओ कार्यक्रम के तहत रैली अम्वियापुर वाईपास से निकाली गई। रैली को
तहसीलदार वीके शर्मा ने हरी झडी दिखा कर रवाना किया। मुकेश ने रैली का
संचालन किया। इस अवसर पर राहुल झवर, पीयूष, विवेक राठी, हरीओम पराशर,
मुकेश, विनीत माहेश्वरी, पीयूष राठी आदि मौजूद रहे।
Tuesday, April 9, 2013
Monday, April 8, 2013
Friday, April 5, 2013
स्वामीजी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान
19 Feb, डुमरांव (बक्सर)
: स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह आयोजन समिति के तत्वावधान में पूर्व
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सूर्य नमस्कार महायज्ञ स्थानीय
हरिजी के हाता प्रांगण में संपन्न हुआ। इस दौरान सोलह वैदिक मंत्रों के
द्वारा विधिवत सूर्य नमस्कार राधा मोहन सिंह ने कराया।
इसके बाद युवा छात्र अजीत कुमार एवं नवनीत कुमार
विक्की ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं आदर्शो पर विधिवत रुप से
विस्तृत चर्चा करते कर देश के भावी कर्णधारों को उनके बताये गये मार्गो का
अनुसरण एवं उस पर अमल करने का आह्वान किया। इस दौरान यहां कुल 62
स्वयंसेवकों के साथ 90 लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायी।
स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति के
निर्णयानुसार पूरे वर्ष चलने वाले इस कार्यक्रम में हर वर्ग, समुदाय व
संगठन के लोगों की सहभागिता सुनिश्चत करानी है। इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
का संचालन समिति के संयोजक गुप्तेश्वर प्रसाद गुरुजी ने किया। मीडिया
प्रभारी मनोज कुमार केशरी ने अमरत्व को प्राप्त हुए परमसंत रामकृष्ण परमहंस
जी के जयंति पर उक्त कार्यक्रम को समर्पित करते हुए सूर्य नमस्कार
कार्यक्रम का समापन किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों में रघुवर सिंह, सुधन वर्मा,
अविनाश कुमार, संजय पासवान, संतोष कुमार दूबे, राजू जायसवाल, दयाशंकर
प्रसाद, नारायण गुप्ता, कमलेश, अजय, जयप्रकाश एवं चंदन कुमार सहित कई
युवाओं ने भाग लिया। उधर, क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव में विन्ध्याचल दूबे
एवं कन्हैया दूबे के नेतृत्व में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें कुल 101 स्वयंसेवकों ने भागीदारी सुनिश्चित करायी।
जन-जन तक विवेकानंद के विचारों को पहुंचाने का संकल्प
18 Feb, जाटी., लखीसराय/बड़हिया :
देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें, सूरज हमें रोशनी देता,
हवा नया जीवन देती है। भूख मिटाने को हम सबकी, धरती पर होती खेती है, औरों
को भी हित हो जिसमें, हम ऐसा कुछ करना सीखें.. प्रेरणा गीत के साथ सोमवार
को स्वामी विवेकानंद सार्ध सती समारोह समिति लखीसराय के तत्वावधान में
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन जिले के कई हिस्से
में किया गया। स्थानीय केआरके हाई स्कूल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में
डीएवी पब्लिक स्कूल, बालिका विद्यापीठ एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के
सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज राज सिंह ने
किया जबकि संचालन वार्ड आयुक्त गौतम कुमार ने किया। सामूहिक सूर्य नमस्कार
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका पप्पू कुमार ने निभाई जबकि मनोज
कुमार सिंह एवं आरएसएस के राजेश कुमार ने संपूर्ण व्यवस्था की कमान संभाली।
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि
विद्याधर पाठक, कबैया थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, महिला थाना की थानाध्यक्ष
सुधा कुमारी, कार्यक्रम के जिला संयोजक धैर्यानंद, किडजी स्कूल के निदेशक
नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य
वक्ता विद्याधर पाठक ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश
डालते हुए कहा कि स्वामी जी स्वदेश प्रेम को सबसे बड़ा धर्म मानते थे इसलिए
भारत की स्वाधीनता के लिए युवा वर्ग को जागृत करने के लिए उन्होंने राष्ट्र
तथा मातृ भूमि की महिमा पर प्रकाश डाला। उनकी पूरी जीवनी युवाओं के लिए
प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में विद्यापीठ के शिक्षक सिकंदर भास्कर,
डीएवी पब्लिक स्कूल के अरविंद पांडेय, डा. सुरेन्द्र कुमार, सनोज कुमार,
दिनेश कुमार, रामरतन कुमार रिंकू, हिमांशु कुमार, कविन्द्र कुमार, रूपेश,
प्रशांत, हरि, गौतम, जितेन्द्र, मनीष, रामवली, गोविन्दा सहित बड़ी संख्या
में शहर के प्रबुद्धजन एवं छात्र उपस्थित थे।
बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के उवि बड़हिया,
उवि जैतपुर, उवि सदायबीघा, उवि खुटहा, उत्क्रमित विद्यालय हिरदन बीघा,
शांति विद्या निकेतन बड़हिया में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया
गया। सभी विद्यालयों में वहां के प्रधानाध्यापक एवं आरएसएस सदस्यों ने
छात्र-छात्राओं से सूर्य नमस्कार कराया।
स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का वास
19 Feb, बिहाशरीफ: बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि मन तभी स्वस्थ्य रहेगा जब तन स्वस्थ्य हो। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। सूर्य नमस्कार नियमित करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रह सकता है। श्री यादव स्थानीय श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में स्वामी विवेकानंद सार्ध सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा के स्वामी विवेकानंद के वैचारिक श्रंखला के उनकी उतिष्ठत जाग्रत की जीवन दृष्टि भारतीयों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।
स्वामी विवेकानंद के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सार्ध शती समारोह की
शुरूआत सूर्य नमस्कार मंत्रोच्चार के साथ हुआ। अध्यक्षता समाज सेवी
राजकिशोर प्रसाद ने की। किसान कालेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर जागेश्वर
प्रसाद ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच संचालन मिथिलेश प्रसाद ने
किया।
आरपीएस स्कूल,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हसनपुर एवं अलीनगर डिवाइन लाइट
स्कूल,विद्या भारती,भगवान बुद्ध उ.वि. गुरूकुल ,बिहार सेन्ट्रल स्कूल,न्यू
नवोदय एजुकेशनल क्लासेज आदि के विद्यार्थी शामिल हुए।
इसके अलावा राजगीर,सिलाव,हरनौत,हिलसा,एकंगरसराय आदि स्थानों पर कार्यक्रम
हुए सरकारी विद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। इस
मौके पर आरपीएस स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद कुमार समेत मिथिलेश कुमार,दिलीप
कुमार,संतोष कुमार,सुनील कुमार,निर्मला रस्तोगी,अरविंद पटेल आदि उपस्थित
थे।
बुद्धि सशक्त बनाने के लिये शरीर को सशक्त बनाना आवश्यक : कुणाल
19 Feb, नवादा : बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि बुद्धि सशक्त बनाने के पूर्व शरीर को सशक्त बनाना होगा। शरीर को सशक्त बनाने के लिये योग अति आवश्यक है। कम समय में सूर्य नमस्कार को अपना कर कुछ हद तक शरीर को स्वस्थ्य बनाया जा सकता है। वैसे भी सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं, जिसका लाभ हर किसी को प्रतिदिन मिलता है। बगैर भेदभाव किये वे हर किसी को चाहे वे किसी धर्म के हो देते हैं लेकिन बदले में वे लेते नहीं है। श्री कुणाल सोमवार को नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में स्वामी विवेकानन्द की 150 वीं जयंती के मौके पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही।
उन्होंने अपने जीवन काल में हुए शुगर रोग की चर्चा
करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार व नित्य आसन से मैने इस रोग पर काबू पाया
तथा बगैर किसी दवा सेवन के आज मैं पूर्णत: स्वस्थ्य हूं। यहां तक कि किसी
जांच की आवश्यकता नहीं है। सूर्य नमस्कार को यम, नियम, आसन व प्राणायाम का
मिश्रण बताते हुए इसे जीवन में प्रयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके पूर्व स्टेडियम में जिले भर के विद्यालयों से
आये करीब 10 हजार की संख्या में छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का अद्भुत
प्रदर्शन किया। उपस्थितों ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ समर्पित
कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित
कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह को डा. अशोक कुमार, डा. मनोज कुमार, डा.
गोविन्द प्रसाद श्रीवास्तव, कार्यक्रम के जिला संयोजक नवीन कुमार, दयानन्द
प्रसाद गुप्ता, सविनय कुमार, इंद्र नारायाण, कुंदन चंचल, सतीश कुमार,
ब्रह्मदेव प्रसाद, उमाशंकर लाल, राधेश्याम चौधरी, संजय कुमार मुन्ना,
विरेन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुए स्वामी जी के आदर्शो को जीवन में
उतार कर जीवन को सुरखयम बनाने व बुद्धिमान बनने की अपील की।
रजौली में इंटर विद्यालय के मैदान पर सामुहिक सूर्य
नमस्कार का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर व कन्या मध्य विद्यालय के
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर
सुरेश मालाकार, मधुसूदन प्रसाद, संदीप कुमार, संजय सिंह अधिवक्ता, पिन्टू
भदानी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।
Thursday, April 4, 2013
सूर्य नमस्कार को एक साथ उठेंगे सैकड़ों हाथ
15 Feb, सासाराम : स्वामी
विवेकानंद के सार्धशति वर्ष के मौके पर भारतीय संस्कृति व परम्परा को
पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से फजलगंज न्यू स्टेडियम में आगामी 18 फरवरी
को सुबह नौ बजे से सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा
है। इसकी तैयारी को ले गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सार्धशति समारोह समिति
की बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए 17 फरवरी को
न्यू एरिया गायत्री मंदिर से मोटरसाइकिल जुलूस निकालने का निर्णय किया गया।
जिला संयोजक रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस तरह का
कार्यक्रम पूरे देश में होना है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जिले के कई वरीय पदाधिकारी व बिहार-झारखण्ड के
क्षेत्र प्रचारक स्वांत रंजन भी शरीक होंगे। बैठक में आयोजन समिति के जिला
संयोजक सह नगर पार्षद अतेन्द्र कुमार सिंह, राजेश्वर जी, गंगेश्वर तिवारी,
डा. बुद्धनाथ प्रसाद, महेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, गिरिजेश पाण्डेय आदि
शामिल थे।
Monday, April 1, 2013
सूर्य नमस्कार को उठेंगे एकसाथ हजारों हाथ
18 Feb, Bihar देश के कई राज्यों में सोमवार से हजारों बच्चों को एक साथ सूर्य नमस्कार करते हुए देखा जा सकेगा. इस सूर्य नमस्कार में स्कूली बच्चे हिस्सा लेगें तो कई सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी हजारों की संख्या में एक साथ सूर्य को सर्वश्रेष्ठ योगासन के जरिए नमस्कार करते हुए दिखाई देंगे.
पूरे हिन्दुस्तान में ये विशेष आयोजन स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर हो रहा है. स्वामी विवेकानंद ने योग औऱ ध्यान सात संमंदर पार पश्चिमी मुल्कों तक भी पहुंचाया था.
ref : http://aajtak.intoday.in/story/surya-namaskar-to-observe-swami-vivekanandas-150th-birth-anniversary-1-722099.html
Friday, March 15, 2013
सूर्य नमस्कार पर गरमाई राजनीति
18 फ़रवरी, पटना। दो करोड़ छात्रों द्वारा एक ही समय पर सूर्य नमस्कार का विश्व रिकार्ड बनने से पहले ही इस पर विवाद गहरा गया है। मुस्लिम संगठनों द्वारा इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद बिहार सरकार ने छात्रों के स्वेच्छा से इसमें शामिल होने की बात कहकर विवाद से पल्ला झाड़ने की कोशिश की। लेकिन अब बिहार में भाजपा के मंत्री गिरीराज का आरोप है कि सरकार ने दबाव में यह निर्णय लिया है। आज बिहार विधानसभा में भी इसको लेकर काफी हंगामा हुआ।
बिहार के भाजपा नेता ताराकांत झा ने सूर्य नमस्कार को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। वहीं गिरीराज ने इसको वोटबैंक की राजनीति करार दिया है। सूर्य नमस्कार को लेकर भारत में यूं तो बहुत पुराना प्रचलन है। लेकिन अब इसको लेकर भारत एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने में जुटा है। सोमवार को पूरे भारत में लगभग दो करोड़ छात्र एक साथ सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इसका आयोजन स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर हो रहा है।
पटना में सामूहिक जागृति और युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के निमित्त इस आयोजन में 8 वीं से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। सूबे में सभी जिला मुख्यालयों पर इसका आयोजन किया जायेगा। जिसमें करीब 8 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में इस दौरान करीब 100 शिक्षण संस्थानों के 25 हजार बच्चे सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल होंगे।
आयोजकों ने बताया कि शिकागो की धर्म संसद (1893) में भाग ले कर पूरी दुनिया को चमत्कृत और मुग्ध कर देने वाले विवेकानंद का युवाओं के लिए संदेश था- उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करने तक न रुको। तब जब कि आज भारत राजनीतिक- आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, समय आ गया है कि वह पूरी दुनिया का आध्यात्मिक और स्व आलोकन में भी नेतृत्व करे।
सूर्य ऊर्जा का अक्षय स्त्रोत है। इस प्रवाहमान ऊर्जा के बिना जीव और कृषि जगत का विकास और संवर्धन असंभव है। हम सदियों से सूर्य पूजक इसीलिए रहे। सूर्य नमस्कार एक पूर्ण व्यायाम है जो मन व शरीर के संतुलित विकास की पूर्ण वैज्ञानिक प्रकिया है। इसका किसी पंथ या सम्प्रदाय से कोई लेना- देना नहीं है।सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति के प्रांत सह संयोजक अजय यादव ने बताया कि राजधानी में इस आयोजन की सफलता के लिए करीब 500 कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। दो दर्जन प्रशिक्षक इस दौरान मौजूद रहेंगे। सभी प्रतिभागियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। देर रात तक स्टेडियम में प्रतिभागियों को पंक्तिबद्ध करने के लिए रेखांकन का काम जारी था।
ref : http://www.jagran.com/news/national-two-crore-children-create-surya-namaskar-record-10142434.html
Thursday, March 14, 2013
Monday, February 18, 2013
स्वामी विवेकानन्द के आदर्श
Labels:
150th Birth Anniversary,
150th jayanti,
bihar,
shobha yatra
Location:
Bihar, India
Subscribe to:
Posts (Atom)


































