Showing posts with label himachal pradesh. Show all posts
Showing posts with label himachal pradesh. Show all posts

Monday, April 8, 2013

हिमाचल प्रदेशमें सूर्य नमस्कार

For more information, please Click Here

हिमाचल प्रदेशमें सूर्य नमस्कार

हिमाचल प्रदेशमें 18 फरवरी को स्वामी विवेकानन्द की 150 जयन्ती पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में  पूरे प्रदेश में लगभग एक लाख छात्र - छात्राओं  ने भाग लिया  स्वामी विवेकानन्द  सार्ध शती  समारोह समिति के प्रान्त संयोजक डाक्टर सुरेश सोनी जी ने बताया कि प्रान्त के 23 जिलों में  1250 जगह पर सामूहिक सूर्य नमस्कार  का  कार्यक्रम आयोजित  हुआ ।

For more Photographs, please Click Here

Wednesday, April 3, 2013

550 विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

19 Feb, शिमला : स्वामी विवेकानंद सार्धशती कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजधानी शिमला में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिमला के लाल बहादुर शास्त्री चौक पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजधानी के 550 छात्रों ने हिस्सा लिया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सुमन रावत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के अंदर सोई हुई शक्ति को जगाने के लिए सूर्य नमस्कार अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजधानी शिमला में कार्यक्रम को कुछ स्कूल अपने स्तर पर अपने ही आयोजित किया।
विवेकानंद सार्धशती कार्यक्रम समिति के जिला संयोजक बलराम शर्मा ने बताया कि सूर्य नमस्कार महायज्ञ में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को समिति की ओर से एक -एक टी शर्ट व स्वामी विवेकानंद का चित्र दिया गया इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए खाने का प्रावधान भी किया गया। शर्मा के अनुसार स्वामी विवेकानंद सार्धशती कार्यक्रम 12 जनवरी 2013 से 12 जनवरी 2014 तक मनाया जाएगा जिसमें कि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बद्दी में 1000 स्कूली बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार

19 Feb, बरोटीवाला : स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह के तहत बद्दी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर सूर्य नमस्कार किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दवा निर्माता उद्योग संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश बंसल ने शिरकत की।
इस मौके पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बद्दी के विवेक इंटरनेशनल विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिवालिक साइंस, पीसी केंब्रिज, विवेक इंटरनेशनल, बीएल पब्लिक स्कूल, हिम शिखा आदर्श विद्यालय, क्रिकेट मून वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी, सरस्वती विद्या मंदिर बुरांवाला, वीआर पब्लिक स्कूल व न्यू माडल स्कूल बरोटीवाला के करीब एक हजार बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। समारोह के मुख्य वक्ता हिमपरिवेश सामाजिक संस्था के संरक्षक ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक प्रखर देशभक्त, राष्ट्र निर्माता, समाजशास्त्री व महासंगठक थे। उन्होंने छात्रों को बताया कि स्वामी जी के अनुसार वह ही जीवित है जो दूसरों के लिए जीते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
समारोह के मुख्य अतिथि राजेश बंसल ने कहा कि भारत के उत्थान के लिए स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलना व आदर्शो को अपनाना जरूरी है। बाद में कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी स्कूलों को विवेकानंद के चित्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान मान सिंह, करनैल चौधरी, बलविंद्र ठाकुर, विक्रम बिंदल, वैज्ञानिक एसबी मिश्रा, एनपी कौशिक समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tuesday, April 2, 2013

मनाली के स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

19 Feb, मनाली : उपमंडल मनाली के सभी स्कूलों में स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह के उपलक्ष्य पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुए। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अध्यापकों व बच्चों ने इस कार्यक्रम में रूचि दिखाई। मनु नगर मनाली की ओर से अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें चार विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विद्यालय में हिमाचल शिक्षा समिति के विभाग उपाध्यक्ष मान चंद आनंद व टेक चंद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म की 150वीं जयंती सार्धशती के पर सभी विद्यार्थियों तक उनका बल-उपासना एवं स्वास्थ्य चेतना का संदेश पहुंचाने के मकसद से ही आज पूरे देश भर में आठवीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार करके इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाए रखने के लिए सूर्य नमस्कार करना अति महत्वपूर्ण है।
इसी संदर्भ में आज पूरे देश भर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनु नगर सार्धशती वर्ष के सह संयोजक किशन ठाकुर कहा कि आज सभी विद्यार्थियों ने 1800 सूर्य नमस्कार कर स्वामी विवेकानंद के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

Wednesday, March 13, 2013

12 जनवरी प्रदेश के विभिन्न भागों में वन्दे मातरम्, भारत माता की जय और नन्द के आनंद की, जय विवेकानन्द की के नारों गूंज उठा

हिमाचल प्रदेश स्वामी विवेकानन्द जी की 150वीं जयंती हिमाचल में श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाई गई। 12 जनवरी प्रदेश के विभिन्न भागों में वन्दे मातरम्, भारत माता की जय और नन्द के आनंद की, जय विवेकानन्द की के नारों गूंज उठा। प्रदेश के 12 जिलों में 91 स्थानों पर भव्य शोभा यात्राएँ निकाली गई। लगभग 23000 लोगों ने सक्रिय रूप से कार्यक्रमों हिस्सा लिया जिसमें 12000 पुरूष व 11000 महिलाएं शामिल थी। इस कार्यक्रम आम जनमानस ने खूब सराहा। प्रिंट और इलैक्टोनिक मीडिया ने प्रदेशभर में हुए विभिन्न कार्यक्रमों को अच्छा स्थान दिया। शिमला दूरदर्शन से नेषनल चैनल पर खबर आई और प्रदेशभर में भी दिखाया गया।
For more details : Click Here

Monday, February 18, 2013

ref : http://vivekananda150jayanti.org/media/2013/january/13/himachal-pradesh

हिमाचल में स्वामी विवेकानन्द जी की 150वीं जयंती

12 January 2013 Shimla - स्वामी विवेकानन्द जी की 150वीं जयंती हिमाचल में श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाई गई। 12 जनवरी का दिन था और प्रदेष के विभिन्न भागों में वन्दे मातरम्, भारत माता की जय और नन्द के आन्नद की, जय विवेकानन्द की के नारों गूंज उठा। प्रदेश के 12 जिलों में 91 स्थानों पर भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई। लगभग 23000 लोगों ने सक्रिय रूप से कार्यक्रमों हिस्सा लिया जिसमें 12000 पुरूष व 11000 महिलाएं शामिल थी।

Sunday, February 17, 2013

स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरणास्त्रोत

13 January 2013 - पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करने वालों को कुछ लोग सांप्रदायिक की संज्ञा देते है। लेकिन लोग जो भी कहें सभी धर्म और समाज एक है। इसकी प्रेरणा हमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से मिलती है। स्वामी जी ने हिंदुत्व का डंगा हर जगह मनवाया था और उन्होंने साबित किया था कि हिंदुत्व सभी धर्मा को मानता है। जिसके चलते हर धर्म के लोग उनके कायल हो गए थे।

धूमल शनिवार को टौणी देवी मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती पर आयोजित साद्र्वशती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से युवा पीढ़ी के साथ ही समाज के तमाम वर्गो को सीखने के लिए बहुत कुछ है तथा वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत बनें हुए है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह 12 जनवरी से साल भर आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इससे बड़ा मेला और त्यौहार कोई और नहीं हो सकता। इस दौरान मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश, स्वामी निरंजनंद ने भी विस्तार से स्वामी जी के जीवन को उल्लेख किया। कार्यक्रम में जोगिंद्र वर्मा, देश राज शर्मा, राकेश ठाकुर, विजय बहल, सुधीर चंदेल, डॉ. जगरनाथ शर्मा, मिलाप शर्मा, संजीव कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

ref : http://vivekananda150jayanti.org/media/2013/january/12/swami-vivekananda-ka-jeevan-prerna-stotra

Saturday, December 29, 2012

विवेकानन्द जयंती पर देश भर में चलेंगे कार्यक्रम - हिमाचल प्रदेश

शिमला — स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में वर्ष भर विवेकानंद जयंती सार्ध शती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो 25 दिसंबर से 12 जनवरी, 2014 तक चलेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए बालकृष्णन ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम विवेकानंद पर केंद्रित होंगे, जिसमें समाज के हर वर्ग सहित स्कूली छात्रों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज की स्थापना के लिए मानव को अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना होगा।

आज पाश्चात्य समाज से प्रभावित होकर युवा वर्ग संस्कारविहीन और दिशाहीन हो गया है, जिससे समाज में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आज स्वामी विवेकानंद के आदर्श व विचार युवा पीढ़ी के लिए सही मार्गदर्शक बन सकते हैं, जिसके चलते देश-विदेश सहित प्रदेश में सार्ध शती कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं, जिसका आरंभ 25 जनवरी को संकल्प दिवस से होगा, जिसमें युवा की दृष्टि से नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि जन्मदिवस पर 12 जनवरी 2013 को खंड स्तर तक समाज में चलने वाली विभिन्न धार्मिक संगठनों की सहभागिता से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 18 फरवरी को युवाओं के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, पहली से 30 अप्रैल तक ग्राम संपर्क घर -संपर्क कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर से घर-घर जाकर स्टिकर, साहित्य, कैलेंडर वितरित किए जाएंगे। 11 सितंबर को भारत जागो दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 से 40 वर्ष तक खंड स्तर तक दौड़ आयोजित होगी।

Monday, December 10, 2012

Ref Links :