Showing posts with label gurdaspur. Show all posts
Showing posts with label gurdaspur. Show all posts

Friday, April 5, 2013

युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं विवेकानंद के विचार


18 Feb, जुगियाल : नारी शक्ति को खुद ही तय करने दो कि समाज में उसकी क्या भूमिका रहेगी। यह बात स्वामी विवेकानंद जी ने आज से 110 वर्ष पूर्व एक सवाल में जबाव में कही थी। इससे सिद्ध होता है कि उनका चिंतन कितना महान था। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार ने जुगियाल सीसे स्कूल में आयोजित सूर्य नमस्कार महायज्ञ समारोह में हजारों छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। इस अवसर पर उन्होंने जहां स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवा वर्ग के लिए प्रसंगिक बताते हुए सूर्य नमस्कार की विस्तृत जानकारी दी।
डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने कार्यक्रम की शुरूआत की तथा अध्यक्षता एक्सईएन सुधीर गुप्ता ने की। इस अवसर पर श्री राम विद्या मंदिर बड़ोई, सर्वहितकारी स्कूल घौह, आकलैंड पब्लिक स्कूल, प्रेजेंटेशन पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुरकंडी टाउनशिप, सरकारी हाई स्कूल शाहपुरकंडी, माडल हाई स्कूल जुगियाल कालोनी, एमजी हाई स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के भी दो हजार से अधिक 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर सार्धशती समारोह समिति के संयोजक विजय शर्मा, कर्णदीप सिंह, पूर्व मार्केट कमेटी के चेयरमैन गबन घई, पूर्व जिला महामंत्री विपिन महाजन, स्कूल प्रिंसिपल सुखजीत कौर, सुरिन्द्र कुमार, विशाल महाजन, अभियंता सुधीर गुप्ता, सुखवंत कौर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Wednesday, April 3, 2013

बच्चों को मानसिक तथा शारीरिक तौर पर स्वच्छ करने हेतु सूर्य नमस्कार जरूरी


19 Feb, गुरदासपुर
इसी तरह निकटवर्ती गांव भूर के सरकारी सीनीयर सेकेंड़री स्कूल में प्रिंसिपल महेदर पाल की देखरेख में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भूर, संयोजक राज कुमार तथा प्रचारक अरूण शर्मा की उपस्थिति में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक दल के मंडल कार्यवाहक घियाला सुदर्शन जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसी तरह स्वामी विवेकानंद समिति धारखंड की ओर से स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हिमशिखा स्कूल मामून में किया गया, जिसमें 400 के लगभग बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में भाविप के प्रांतीय अतिरिक्त महासचिव केके महाजन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में हिम शिखा स्कूल मामून, एसआरकेपी स्कूल बुंगल, व हाड़ क्लस्टर के स्कूलों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मौके पर प्रिंसिपल सुशील शर्मा, मुख्यातिथि केके महाजन, प्रो. चंद्रदीप शर्मा, मैनेजर मीना शर्मा, राकेश, प्रवीण लता, रोहित व अन्य उपस्थित थे।