Showing posts with label nabha. Show all posts
Showing posts with label nabha. Show all posts

Thursday, April 4, 2013

सूर्य नमस्कार 18 को, 50 स्कूलों के छात्र लेंगे भाग

15 Feb, नाभा (पटियाला)
स्वामी विवेकानंद समारोह समिति नाभा की बैठक गिरधारी लाल की अध्यक्षता में सर्कुलर रोड में हुई।
नाभा समिति संयोजक डा. गगनदीप शर्मा ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती के अवसर पर समस्त भारतवर्ष में 18 फरवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नाभा के सरकारी रिपूदमन कालेज स्टेडियम में 18 फरवरी को सुबह 9 से साढ़े 10 बजे तक सूर्य नमस्कार किया जाएगा। डा. शर्मा ने बताया की करवाए जाने वाले सूर्य नमस्कार में नाभा क्षेत्र के 50 स्कूलों के एक हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
बैठक में जिला पटियाला सह संयोजिका सीए प्रीती गोयल, नाभा संयोजक डा. गगनदीप शर्मा, प्रचार प्रमुख अमन गोयल, युवा प्रमुख गोपाल धीर, आचार्य निगम सरूप, भगवान दास, ओम लता बिश्नोई समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Monday, April 1, 2013

नियमित सूर्य नमस्कार करने को किया प्रेरित


19 Feb, नाभा (पटियाला)



स्वामी विवेकानंद सा‌र्द्धशती समारोह समिति नाभा यूनिट की ओर से स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नई अनाज मंडी में सोमवार को सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाभा क्षेत्र के दर्जन भर स्कूलों के कई हजार बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन किए।

इस अवसर पर मंहत अवध बिहारी तपिया, सीईओ गुरमीत कौर धालीवाल, रिपूदमन कालेज के प्रिंसिपल विजय शर्मा, कमलेश जिंदल व सूरजभान सिंगला ने अतिथियों के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व पीपीएससी की सदस्य अमिता ऋषि व जिला प्रचारक प्रवीण कुमार ने सूर्य नमस्कार व स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच संचालन समिति के सहसंयोजक एडवोकेट विनोद गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नाभा समिति के संयोजक डा. गगनदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को हर रोज सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इसे करने से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास में सहयोग के अलावा ये स्वास्थ्य रक्षा भी करता है। इस अवसर पर समिति के प्रचार प्रमुख अमन गोयल, आचार्य निगम सरूप, गोपाल धीर, भगवान दास, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, चित्रकार गुरप्रीत सिंह नामधारी, प्रिंसिपल जगमोहन लाल, ओम लत्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।



ref :http://www.jagran.com/punjab/patiala-10145449.html