Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh with a theme of Wake Up Bharat! Enlighten The World!!. www.vivekananda150jayanti.org
Showing posts with label fatehabad. Show all posts
Showing posts with label fatehabad. Show all posts
Tuesday, April 9, 2013
Friday, April 5, 2013
Wednesday, April 3, 2013
योग क्रियाओं से सूर्य को नमस्कार
19 Feb, आगरा: राष्ट्रीय
स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में सोमवार को अनेक स्थानों पर स्वामी
विवेकानन्द की 150 वीं जयंती के आयोजन में सूर्य नमस्कार यज्ञ का आयोजन
हुआ, जिसमें सैकड़ो की संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
सूर्य नमस्कार के मंत्रों के साथ योग भी किये गए।
फतेहपुर सीकरी: कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर क्रीड़ा
स्थल पर प्रात: 9.30 बजे सूर्य नमस्कार यज्ञ शुरू हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने
ऊं रवये नम: सहित सूर्य नमस्कार के 13 मंत्रों के जाप के साथ योग किये।
इसके बाद मुख्य वक्ता स्वामी हरि हरिदास ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर
प्रकाश डाला। इस दौरान सह जिला संघ चालक सुमेश गोयल, जिला कार्यवाह रामवीर
सिंह जगमोहन चाहर, राजेश मित्तल, कर्मवीर चाहर, राजू सर्राफ, ओमी टीकरी,
अनुज मित्तल, हरिओम मंगल आदि मौजूद रहे।
ग्राम दुल्हारा के विमला देवी गर्ल्स इंटर कालेज में भी 9.30 बजे सूर्य
नमस्कार यज्ञ की शुरुआत हुई, जहां बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं ने
सूर्य नमस्कार योग किये। कार्यक्रम के अतिथि मुरारी सिंह व एम.डी. वर्मा ने
कार्यकर्ताओं को बताया कि स्वामी जी ने सारी दुनिया में भारतीय संस्कृति
की ध्वजा फहराई, भारतीय योग साधना को भी उन्होंने विश्व भर में प्रचारित
किया। इसी के तहत संघ ने पूरे देश में प्राचीन योग साधना के प्रतीक सूर्य
नमस्कार यज्ञ का आयोजन किया है। टीसी मीतल डिठवारिया भी मौजूद रहे।
सूर्य नमस्कार यज्ञ के दौरान शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार की महत्ता बताते
हुए कहा इसके करने से शरीर निरोगी व तेजस्वी बनता है, मन की एकाग्रता
बढ़ती है, विभिन्न रोगों मधुमेह, उदररोग, श्वांस, रक्तचाप में लाभ होता है।
अछनेरा: स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समारोह के तहत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सोमवार को देश भर में की गई सूर्य नमस्कार
महायज्ञ की घोषणा पर किरावली अनार देवी सरस्वती विद्या मंदिर और अछनेरा
में शहीद पीतम सिह स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के साढ़े
नौ बजते ही कार्यक्रम में मौजूद छात्र और संघ के स्वयं सेवक सूर्य नमस्कार
योग क्रियाओं की विभिन्न मुद्राओं में तल्लीन हो गए। ऊपर था ओज फैलाता
सूर्य और कार्यक्रम स्थल पर भारतीय संस्कारों के साथ स्वास्थ्य के लिए
ऊर्जा ग्रहण करते युवा, बच्चे और वृद्ध। कार्यक्रम में श्याम हरि शर्मा,
चंद्रपाल चाहर, श्रीकृष्ण, विष्णु, रामबाबू, नरेश, उत्तम, ओमप्रकाश, भवन
कांत, दीपक, नितिन, प्रेमपाल सिंह आचार्य, महेश शर्मा, नवीन शर्मा आदि
मौजूद थे।
फतेहाबाद: सोमवार सुबह सरस्वती विद्या मंदिर फतेहाबाद
में राष्ट्रवाद के पिरोधा स्वामी विवेकानन्द जी की सार्द्ध शती के अंतर्गत
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कक्षा चतुर्थ से अष्ठम तक के सभी छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर
पर रामबाबू शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा मार्ग दर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य ताराचन्द्र शर्मा एवं आचार्य
योगेन्द्र , भूपेन्द्र कुमार व आचार्य नीलम, बबीता द्वारा किया गया।
एत्मादपुर: बरहन के सरस्वती ज्ञान मंदिर में
प्रधानाचार्य महावीर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला बौद्घिक प्रमुख सुबोध शर्मा ने कहा कि
स्वामी जी का जोर युवा शक्ति को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण का था।
उनका उद्द्ेश्य देश की आंतरिक एवं सांस्कृतिक विचार धारा को युवाओं के
माध्यम में मजबूत करना था। स्वामी जी धर्मांतरण के खिलाफ थे। अत: युवा
शक्ति धर्मांतरण नहीं राष्ट्रांतरण की ओर अपना ध्यान लगाएं। कार्यक्रम का
संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक नवल किशोर त्यागी ने किया। संघ के सुमंतवीर
सिंह, अभय प्रताप सिंह, रामेश्वर सिंह धाकरे, विश्व कांत मिश्रा, रविन्द्र
सिंह, मान सिंह राठौर, उदयवीर सिंह, विजय शास्त्री, इंद्र सिंह, योगी
सिंह, अमित, अंकित, कृष्ण कांत शर्मा, शिव कुमार शर्मा, संजीव शर्मा,
संदीप, लक्ष्मी कांत, जितेन्द्र, मनोज, प्रवीन, शैलेन्द्र, चन्द्र कांत,
ग्याप्रसाद यादव, घनश्याम त्यागी, अरविंद आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया।
इधर एत्मादपुर के आधा दर्जन विद्यालयों के सैंकड़ों स्कूली बच्चों ने सूर्य
नमस्कार एवं मंत्र उच्चारण किये, जिससे समूचा एत्मादपुर भक्ति में लीन हो
गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के सह जिला संघ चालक जय प्रकाश जैन की
अध्यक्षता में संघ के शारीरिक प्रमुख व प्रधानाचार्य मान सिंह, प्रचारक
प्रवीन कुमार, आचार्य भूप सिंह, शिव शंकर, प्रबंध प्रकाश में 380 बच्चों के
साथ, जनता इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य आनंद बाबू गुप्ता व स्वदेश गुप्ता
तथा 360 स्कूली बच्चों के साथ, जैन विद्यालय में प्रधानाचार्य राकेश जैन,
किशोर जैन व 200 स्कूली बच्चो के साथ तथा श्री सत्य नारायण हाईस्कूल में
प्रबंध शिक्षाविद चंदन सिंह बघेल व प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र बघेल व 450
स्कूली बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार व 13 मंत्रों के उच्चारण के साथ स्वामी
जी की जयंती मनाई।
इस दौरान संघ के जिला बौद्घिक प्रमुख सुबोध शर्मा ने कहा कि विश्व गुरू
स्वामी विवेकानंद भार को परम वैभव पर पहुंचते देखना चाहते थे। कार्यक्रम
में विवेक लवानिया, पुष्पेन्द्र देव एड., पीयूष गुप्ता, माघवेन्द्र सिंह
सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
ref : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/agra-city-10144513.html
Labels:
achhnera,
agra,
etmadbad,
fatehabad,
Fatehpur,
mass suryanamaskar,
surya namaskar,
Swami Vivekananda,
Swami Vivekananda 150th birth anniversary,
Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh
Subscribe to:
Posts (Atom)
