Showing posts with label gohana. Show all posts
Showing posts with label gohana. Show all posts

Thursday, April 4, 2013

विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

11 Feb, गोहाना :
स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 18 फरवरी को आयोजित होने वाले सूर्य नमस्कार महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी विवेकानंद समारोह समिति के कार्यकर्ता प्रशिक्षण दे रहे है।
सोमवार को आरके हिदू स्कूल में डा. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सूर्य नमस्कार को एक सम्पूर्ण व्यायाम की संज्ञा दी। सुरेद्र विश्वास ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के विविध चरणों का अभ्यास करवाया। इस मौके पर तिजेंद्र सरोहा, बंटी हस आदि ने भी अपने विचार रखे।

सूर्य नमस्कार से शरीर व मस्तिष्क रहता है स्वस्थ


13 Feb, गोहाना : स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह समिति द्वारा 18 फरवरी को नगरपालिका पार्क में सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दृष्टिगत बुधवार को गीता विद्या मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया।
प्राचार्य शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सूर्य नमस्कार पूरे शरीर का व्यायाम है। सूर्य नमस्कार की अगर सभी विधियों को पूर्ण किया जाए तो इससे शरीर और मस्तिष्क पूर्ण स्वस्थ रहते है। मनुष्य की बुद्धि भी तेज होती है। शारीरिक आचार्या जनता ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की सभी विधियों को बारीकी से समझाया। समिति के अध्यक्ष डा.रमेश नागवान ने बताया कि 18 फरवरी को नगरपालिका पार्क में सूर्य नमस्कार का महायज्ञ होगा, जिसमें क्षेत्र के अनेक स्कूलों के विद्यार्थी एकसाथ सूर्य नमस्कार करेगे।

चार जिलों में एक साथ होगा सूर्य नमस्कार : मित्तल

18 Feb, गोहाना : स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह समिति के रोहतक विभाग के चार जिलों के 371 स्कूलों के पचास हजार विद्यार्थी सोमवार को सुबह 9 बजे सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार के महायज्ञ में आहुति डालेंगे। यह जानकारी विभाग के संयोजक राम कुमार मित्तल ने दी।
राम कुमार मित्तल ने बताया कि समिति के रोहतक विभाग में झज्जार, रोहतक, सोनीपत व जींद जिले आते है। उन्होंने बताया कि सामूहिक नमस्कार महायज्ञ का आयोजन रोहतक जिले में रोहतक, महम, कलानौर, लाखनमाजरा व सांपला में होगा। झज्जार जिले में झज्जार, बहादुरगढ़, साल्हावास, बेरी, मातनहेल व लोहारी और जींद जिले में जींद, सफीदो, उचाना, बड़ौदा व नरवाना और सोनीपत जिले में गोहाना, सोनीपत, गन्नौर, खरखौदा, कथूरा, राई व मुंडलाना में होगा। मित्तल ने बताया कि सूर्य नमस्कार महायज्ञ से पूर्व पूरा देश स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को एक साथ समारोह आयोजित कर चुका है। भावी कार्यक्रमों में 4 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रत्येक घर से सम्पर्क कर स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व का प्रचार-प्रसार होगा। 20 सितम्बर को भारत जागो दौड़ का आयोजन होगा। मित्तल ने बताया कि गोहाना में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका पार्क में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह करेगे और ग्रामीण प्रतिभा विकास समिति के अध्यक्ष सतीश राज देशवाल मुख्य अतिथि होंगे।