Showing posts with label balrampur. Show all posts
Showing posts with label balrampur. Show all posts

Monday, April 1, 2013

740 लोगों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार


19 Feb, बलरामपुर :

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार के 13 मंत्रों व दस अंकों को पढ़कर सभी ने स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही सर्वे भवन्तु सुखिन: का मूलभाव स्वीकार करने का आह्वान किया गया।

सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों,अभिभावकों व शिक्षकों ने एक साथ प्रात: साढ़े दस बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। विद्यालय परिसर में रेखांकन किया गया था। 740 लोगों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। सभी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके मंत्रोच्चार किया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुंदर लाल मिश्र ने सूर्य नमस्कार के 13 मंत्रों का उच्चारण किया। उन्होंने कहा कि चालू शिक्षा सत्र में जो कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे उनका आयोजन स्वामी विवेकानंद के नाम पर कराया जाएगा। इसका सभी लोगों ने संकल्प लिया।

स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में छात्रों को बताया। देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। युवाओं के लिए उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन को पढ़कर सुनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीनदयाल पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के योग वेदांत को विश्व मंच पर स्थापित किया। समस्त विश्व भारत का ऋणी है। यही कारण है कि भारत की एकता एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: का मूल भाव आज सभी लोग स्वीकार कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों एवं योग निर्धारित शिक्षा व्यवस्था की आज आवश्यकता है।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य, कर्मचारी व जिला प्रचारक व अभिभावक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नागेश्वर नाथ शुक्ल, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, राम गोपाल, शिवदेव प्रसाद, हुकूम चंद, सुनीता, सुधा मिश्रा, सविता श्रीवास्तव आदि ने प्रतिभाग किया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पांडेय ने किया।

ललिया संवादसूत्र के अनुसार

'भारत जागो विश्व जगाओ' के उद्घोष के बीच स्वामी विवेकांनद की 150वीं जयंती तालुकदार सिंह इंटर कॉलेज में मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ संचितराम व ओम प्रकाश गांधी ने विद्यालय के बच्चों को सूर्य नमस्कार कराया। साथ ही मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद विद्यालय के अध्यापक व बच्चों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अलखराम वर्मा, अध्यापक तरुण कुमार व विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।



ref : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/balrampur-10144961.html