Showing posts with label Ranchi. Show all posts
Showing posts with label Ranchi. Show all posts

Friday, April 5, 2013

स्वामी जी से प्ररेणा ले राष्ट्र निर्माण में लगें युवा


19 Feb, रांची : स्वामी विवेकानंद सा‌र्द्धसती समिति की ओर से राजधानी के कई निजी व सरकारी स्कूलों सहित कई स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम रातू रोड स्थित बिरला मैदान में आयोजित किया गया था। इस मौके पर उपस्थित विद्या भारती के मंत्री शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा ले, सूर्य से शक्ति प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में लगना चाहिए। इस मौके पर विवेकानंद के जीवन से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ सूर्य नमस्कार के फायदे बताए गए। विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण को भी बच्चों को सुनाया गया। इस मैदान में 10 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही पटेल स्कूल, धुर्वा, सरस्वती विद्या मंदिर, धुर्वा, कैंब्रियन स्कूल, धुर्वा, डोरंडा बालिका मध्य विद्यालय, एसएस ग‌र्ल्स हाईस्कूल, डोरंडा, इस्लामिया विद्यालय, डोरंडा, सेठ सीताराम स्कूल, डोरंडा, डीएवी नंदराज, संत अलबर्ट उच्च विद्यालय, सरला बिरला स्कूल, टाटीसिल्वे, नेजाजी सुभाष एकेडमी सहित कई कुल 35 स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 12000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही राजधानी के कई अन्य स्कूलों में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन के पीछे उद्देश्य ::
- नया भारत बनाने के लिए युवाओं को प्रेरणा देने एवं सामूहिक शक्ति का अहसास कराकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अशोक भगत, संरक्षक, स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति
-युवकों में शक्ति के साथ-साथ भक्ति एवं सामाजिक संवेदना चाहिए। सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की बल संपन्नता आती है। इसलिए सार्ध शती समिति ने सूर्य नमस्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है।
मिथिलेश नारायण, सदस्य, स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति
-सूर्य नमस्कार के माध्यम से युवाओं को विवेकानंदजी के सूत्र वाक्य उठो, जागो एवं अपनी शक्ति को पहचानो को याद कराया गया।
ललन शर्मा, प्रांतीय प्रचार प्रमुख, स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समिति