Showing posts with label manali. Show all posts
Showing posts with label manali. Show all posts

Tuesday, April 2, 2013

मनाली के स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

19 Feb, मनाली : उपमंडल मनाली के सभी स्कूलों में स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह के उपलक्ष्य पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुए। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अध्यापकों व बच्चों ने इस कार्यक्रम में रूचि दिखाई। मनु नगर मनाली की ओर से अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें चार विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विद्यालय में हिमाचल शिक्षा समिति के विभाग उपाध्यक्ष मान चंद आनंद व टेक चंद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म की 150वीं जयंती सार्धशती के पर सभी विद्यार्थियों तक उनका बल-उपासना एवं स्वास्थ्य चेतना का संदेश पहुंचाने के मकसद से ही आज पूरे देश भर में आठवीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार करके इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाए रखने के लिए सूर्य नमस्कार करना अति महत्वपूर्ण है।
इसी संदर्भ में आज पूरे देश भर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनु नगर सार्धशती वर्ष के सह संयोजक किशन ठाकुर कहा कि आज सभी विद्यार्थियों ने 1800 सूर्य नमस्कार कर स्वामी विवेकानंद के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।