Showing posts with label Jalandhar. Show all posts
Showing posts with label Jalandhar. Show all posts

Thursday, April 4, 2013

जिले में 22500 बच्चों ने किया सूर्य प्रणाम


18 Feb, जालंधर : स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के मौके पर सोमवार को विश्वभर में किए गए सूर्य नमस्कार के साथ महानगर भी जुड़ गया। स्वामी विवेकानंद 150 वर्ष समारोह आयोजन समिति द्वारा गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 2500 स्कूली बच्चों के अलावा महानगर के 80 से अधिक स्कूलों के 20000 बच्चों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया।
गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुमारी, ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा, मेयर सुनील ज्योति, ठाकुर बलवंत सिंह, एसपी ओलंपियन गगनअजीत सिंह, आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप सल्होत्रा, सह-संयोजक संदीप नारंग, विमल शर्मा, प्रचार प्रमुख संजीव शर्मा, सुशील सैनी, रामकृष्ण व आरपी सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए सूर्य नमस्कार के लाभ बताए।
इस दौरान मुख्यवक्ता क्षेत्रीय प्रचारक रामेश्वर ने कहा कि मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार करने से शरीर कई रोगों से मुक्त होता है। बारिश के कारण स्टेडियम में जमा पानी बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना। इसी तरह हंसराज स्कूल में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वामी विवेकानन्द समिति के अध्यक्ष जयविंदर ने सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर हिंदू युवा मंच के प्रधान किशन लाल शर्मा, पवन सूरी, राजकुमार सूरी, साहिब सिंह, सरिता वर्मा, नीलू वर्मा, कोमल शर्मा व मंजू आदि मौजूद थे।
श्री पार्वती जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें 200 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। इसमेंजिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुमारी विशेष रूप से उपस्थित हुई। इसके अलावा डा. राजेश चनना, पवन चुघ, आशु रखेजा, लेख राज, मंजू जैन, सुरजीत लाल, धमेन्द्र वर्मा व अन्य मौजूद थे।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में प्रार्थना सभा में सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन हुआ। स्कूल के स्टूडेंट्स व टीचर स्टाफ सहित 165 लोगों ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डा. रश्मि विज ने सूर्य नमस्कार से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में बताया। सरकारी ग‌र्ल्स सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर में भी सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें प्रिंसिपल खुशदीप की अध्यक्षता में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार महायज्ञ में भाग लिया।

Wednesday, April 3, 2013

छात्राओं व शिक्षकों ने किया सूर्य नमस्कार


19 Feb, जालंधर : प्रेम चंद मारकंडा एसडी कालेज में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार से आहुति डाली।

नौजवान विद्यार्थियों को स्वामी जी की बल पूजा और स्वास्थ्य के प्रति चेतनता का संदेश पहुंचाने के लिए यह महायज्ञ किया गया। इस अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण अरोड़ा, स्टाफ व छात्राओं ने विशेष रूप से भाग लिया।

Friday, March 15, 2013

5,000 people participate in Surya Namaskar program


Monday, February, 18 2013 JALANDHAR: More than 5,000 people including students and RSS activists took part in Surya Namaskar program held at Guru Gobind Singh Stadium this morning. The program was a part of year long celebrations to mark 150th birth anniversary of Swami Vivekanand ji.

Mr. Rameshwar, regional pracharak of the RSS in his key address at the function emphasized upon the need of boldness, determination and strong will power before initiating for making the society strong and bold.

He said that suggestions of a weak person are always considered weak and no one pay attention to his suggestions that might not be of great significance whereas poor views of a bold person are always given respect.

Therefore every Indian has to become bold first to make the society strong. He said that Vivekanand ji wanted the every youth of India with a volcano of thoughts which would transform every thought into a revolution of progress and prosperity of the country.

Two times Hockey Olympian Gagan Ajit Singh appealed to the youth to take part in games also as education was not only confined to bookish knowledge only but it contains development of a person both mentally and physically. He asked them to opt for sports as a career also.

Former IAS officer and senior bureaucrat Chander Shekhar Talwar and Vijay Singh Nadda, secretary and assistant secretary of the Swami Vivekanand Sardh Shati Birth Celebrations Committee said that Surya Namaskar programme was held in all the 22 districts of the state.



ref : http://www.punjabnewsline.com/news/5_000-people-participate-in-Surya-Namaskar-programme.html

Also, http://www.punjabnewsexpress.com/news/16222-Surya-Namaskar-programme-held-to-mark-150th-birth-anniversary-of-Swami-Vivekanand.aspx