Showing posts with label gurgaon. Show all posts
Showing posts with label gurgaon. Show all posts

Monday, May 20, 2013

Parbhudh Mahila Goshthi - Gurgaon Haryana

Parbhudh Mahila Goshthi - Gurgaon Haryana

प्रेस विज्ञप्ति (१७ /० ५ /२ ० १ ३ )

मर्यादा और संस्कारो से सुशोभित नारी निभा सकती है राष्ट्र निर्माणमें अहम भूमिका - भारती अरोड़ा गुडगाव  - स्वामी विवेकनन्द सार्धशती आयोजन समिति की और से "राष्ट्र निर्माणमें हमारी भूमिका" विषय पर प्रबुद्ध महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक भारती अरोड़ा ने हिस्सा लिया। मुख्य वकता प्रख्यात साहित्यकार मृदुला सिन्हा रही तथा अध्यक्षता डॉ. चंद्रकांता ने की।
स्वामी विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति गुरुग्राम की संवर्धिनी आयाम द्वारा सेक्टर १ ४ स्थित राजकीय महाविद्यालयमें "राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका" विषय पर प्रबुद्ध महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे गुडगाव की विभिन्न क्षेत्रो से जुडी सेकड़ो प्रबुद्ध महिलाओ ने हिस्सा लिया । गोष्ठी में मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक भारती अरोड़ा ने कहा कि मर्यादा और संस्कारों से सुशोभित नारी एक सफल राष्ट्र के निर्मानमें अहम भूमिका नीभा सकती है। वर्त्तमान में करोडो महिलाए राष्ट्र की प्रगति में पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना मुकाम ऊँचा किये हुये है। दामिनी और गुडिया जैसे ज्वलंत प्रकरण पर कानून व्यवस्था को और कडा और तीखा बनाये जानेकी जनता की मांग का समर्थन देते हुये उन्होंने कहा की इस दिशामे कड़े क़ानून बनाकर इन घटनाओ पर रोक लगायी जा सकती है। भारती अरोड़ा ने महिलाओ और छात्राओं से हर अन्याय और उत्पीडन के खिलाफ आवाज़ उठाने का आहवान करते हुये कहा की अन्याय - उत्पीडन की इस लड़ाई में क़ानून व्यवस्था के साथ वह हर संभव उनके साथ है।
मुख्य वकता साहित्यकार मृदुला सिन्हा ने कहा कि नारी परिवार की धुरी है और परिवार, समाज और देश की धुरी है।इस कारण देश के निर्माणमे नारी की महत्वपूर्ण  भूमिका बनती है। नारी घरमे हो या घर के बाहर, जहाँ भी है वह डटकर अपने कर्त्तव्य और अधिकारों के लिए खड़ी है।  अधक्षीय भाषण में डॉ. चंद्रकांता ने कहा की भारतीय संस्कार देश की प्रत्येक समस्या का समाधान कर सकते है और संस्कार जागरण का महत्वपूर्ण दायित्व नारी के कंधो पर ही है। मचासिन विशिष्ट अतिथि डॉ. पदमेश बवेजा ने विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति के संवर्धिनी आयाम की भूमिका पर प्रकाश डाला। दिल्ली से पधारी डॉ. नीशा भार्गव ने कविता के माध्यम से नारी की भूमिका को चित्रित किया। विणा गोरई ने अपने गीत के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी को भावांजलि प्रस्तुत की।   
गोष्ठी का मंच संचालन संवर्धिनी आयाम की जिला संयोजिका डॉ. नलिनी भार्गव ने किया। गोष्ठी के इस सफल आयोजन में डॉ. नलिनी भार्गव, गार्गी कक्कड़, वीणा अग्रवाल, वीणा गोरई, डॉ. इंदु बोकन, सुरेश शर्मा, सविता स्याल, डॉ. सविता उपाध्याय, आभा कुलश्रेष्ठ, उषा महेता, परिणीता फुटेला तथा आयोजन समिति के जिला संयोजक कैलाश गर्ग, प्रांतीय सदस्य - अजय सिंहल, सह संयोजक - ओकार सिह पाल, मिडिया प्रभारी राजीव मित्तल तथा डॉ. अशोक दिवाकर एवं नरेन्द्र गौड़ सहित सेकड़ो प्रबुद्ध महिला एवं नागरिक उपस्थित थे।
 
राजीव मित्तल
जिला मिडिया प्रभारी
स्वामी विवेकानंद सर्धशाती आयोजन समिति
गुरुग्राम
मोबाईल : ९ ९ १ ० १ ६ ९ ७ ९ ०

Thursday, April 4, 2013

11 हजार स्टूडेंट्स एकसाथ करेंगे सूर्य नमस्कार

15 Feb, गुड़गांव।। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 18 फरवरी को 150 से अधिक स्कूलों के 11 हजार बच्चे एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। इस कार्यक्रम को सूर्य नमस्कार महायज्ञ का नाम दिया गया है। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन जिले भर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यह कार्यक्रम एकसाथ आयोजित होगा। यह जानकारी गुरुवार को आयोजन समिति की ओर से दी गई।
सेक्टर-4 के सीसीए स्कूल में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नई पीढ़ी में संस्कार भरना समय की मांग है। कार्यक्रम के संयोजक रिटायर्ड कर्नल प्रताप सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार करके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। संवर्धिनी आयाम की संयोजिका डॉ. नलिनी भार्गव ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगी। प्रदेश में कन्याओं के प्रति लोगों के विचारों में बदलाव आया है। लिंग अनुपात को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
कार्यक्रम के पदाधिकारी महावीर भारद्वाज ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर में 18 फरवरी को एक ही समय पर लाखों बच्चे सूर्य नमस्कार कर रेकॉर्ड बनाएंगे। समिति के प्रांतीय सदस्य अजय सिंघल ने बताया कि गुड़गांव के अलावा सोहना, पटौदी, भांगरौला, बादशाहपुर, केआईआईटी कॉलेज आदि एक दर्जन स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर जिला संयोजक आंेकार सिंह, समिति के सह संयोजक अनिल कश्यप, मीडिया प्रभारी राजीव मित्तल आदि मौजूद थे।

ref : http://navbharattimes.indiatimes.com/gurgaon/11-thousand-students-will-together-surya-namaskar/articleshow/18506439.cms

मौसम खराब देख स्कूल में होगा सूर्य नमस्कार

17 Feb वसं, गुड़गांव : स्वामी विवेकानंद सार्ध सती आयोजन समिति की ओर से सोमवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित सूर्य नमस्कार महायज्ञ के कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया है। बरसात के मौसम को देखते हुए यह कार्यक्रम नगर के सभी स्कूलों में संपन्न होगा। वहां जाकर योग शिक्षक कार्यक्रम कराएंगे और वह नौ बजे तक स्कूल पहुंच जाएंगे। जबकि कार्यक्रम सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच होगा। इसी समय पर एक साथ पूरे देश में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजीव मित्तल ने बताया कि समिति की रविवार को एक आकस्मिक बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया। कार्यक्रम संयोजक कर्नल प्रताप सिंह व सहसंयोजक महावीर भारद्वाज ने बताया कि सूर्य नमस्कार महायज्ञ के लिए शहर के सौ से अधिक स्कूलों के पंद्रह हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया हुआ है। मौसम को देखते हुए बच्चे अब स्कूल में ही इस यज्ञ में आहुति देंगे। यह कार्यक्रम मंत्रों के बीच संपन्न कराया जाएगा। बैठक में जिला संयोजक कैलाश शर्मा, सहसंयोजक ओंकारपाल, अनिल कश्यप, प्रांतीय सदस्य अजय सिंघल आदि मौजूद थे।