Showing posts with label badhiya. Show all posts
Showing posts with label badhiya. Show all posts

Friday, April 5, 2013

जन-जन तक विवेकानंद के विचारों को पहुंचाने का संकल्प

18 Feb, जाटी., लखीसराय/बड़हिया : देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें, सूरज हमें रोशनी देता, हवा नया जीवन देती है। भूख मिटाने को हम सबकी, धरती पर होती खेती है, औरों को भी हित हो जिसमें, हम ऐसा कुछ करना सीखें.. प्रेरणा गीत के साथ सोमवार को स्वामी विवेकानंद सार्ध सती समारोह समिति लखीसराय के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन जिले के कई हिस्से में किया गया। स्थानीय केआरके हाई स्कूल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल, बालिका विद्यापीठ एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज राज सिंह ने किया जबकि संचालन वार्ड आयुक्त गौतम कुमार ने किया। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका पप्पू कुमार ने निभाई जबकि मनोज कुमार सिंह एवं आरएसएस के राजेश कुमार ने संपूर्ण व्यवस्था की कमान संभाली।
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि विद्याधर पाठक, कबैया थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, महिला थाना की थानाध्यक्ष सुधा कुमारी, कार्यक्रम के जिला संयोजक धैर्यानंद, किडजी स्कूल के निदेशक नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता विद्याधर पाठक ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी स्वदेश प्रेम को सबसे बड़ा धर्म मानते थे इसलिए भारत की स्वाधीनता के लिए युवा वर्ग को जागृत करने के लिए उन्होंने राष्ट्र तथा मातृ भूमि की महिमा पर प्रकाश डाला। उनकी पूरी जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में विद्यापीठ के शिक्षक सिकंदर भास्कर, डीएवी पब्लिक स्कूल के अरविंद पांडेय, डा. सुरेन्द्र कुमार, सनोज कुमार, दिनेश कुमार, रामरतन कुमार रिंकू, हिमांशु कुमार, कविन्द्र कुमार, रूपेश, प्रशांत, हरि, गौतम, जितेन्द्र, मनीष, रामवली, गोविन्दा सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजन एवं छात्र उपस्थित थे।
बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के उवि बड़हिया, उवि जैतपुर, उवि सदायबीघा, उवि खुटहा, उत्क्रमित विद्यालय हिरदन बीघा, शांति विद्या निकेतन बड़हिया में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी विद्यालयों में वहां के प्रधानाध्यापक एवं आरएसएस सदस्यों ने छात्र-छात्राओं से सूर्य नमस्कार कराया।