Showing posts with label yuva shakti. Show all posts
Showing posts with label yuva shakti. Show all posts

Thursday, May 9, 2013

विवेकानंद जी इन कैंपस कार्यक्रम का प्रथम चरण संपन्न


विवेकानंद जी  के अमर  विचारो को प्रत्येक युवा  तक पहुँचाने के लिए, सार्ध  शती द्वारा आयोजित विवेकानंद जी  इन कैंपस कार्यक्रम के प्रथम चरण (मार्च - अप्रैल ) के  अंतर्गत फरीदाबाद में   बारह  शिक्षण संस्थानों(जैसे- मानव रचना यूनिवर्सिटी, YMCA यूनिवर्सिटी, अग्रवाल कॉलेज, डी.ए.वी कॉलेज, तिगांव गवर्मेंट कॉलेज , श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज,अरावली इंजीनियरिंग कॉलेज आदि ) में कार्यक्रम सम्पन्न  हुए। सभी कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानंद  जी के  चित्र अनावरण के साथ -साथ गोष्ठी का आयोजन भी  किया गया।कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए  फरीदाबाद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओ के प्रिंसिपल, चेयरमैन  व  मालिको के मार्गदर्शन में एक जिला स्वागत टोली का निर्माण किया गया था। जिसमे  सतीश आहूजा प्रिंसिपल डी.ए.वी कॉलेज, नरेंद्र गुप्ता  चेयरमैन श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज , डॉ के.के  गुप्ता प्रिंसिपल अग्रवाल कॉलेज,   कुसुम बजाज  प्रिंसिपल तिगांव गवर्मेंट कॉलेज  ,विनय गुप्ता चेयरमैन एडवांस्ड  इंजीनियरिंग कॉलेज, डॉ विमला  मेहता चेयरमैन के.एल मेहता एजुकेशन सोसायटी , डॉ प्रदीप कुमार चेयरमैन डी.सी.टी.एम इंजीनियरिंग कॉलेज , डॉ जगदीश चौधरी डायरेक्टर बालाजी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जैसे गण मान्य नाम प्रमुख रूप  से शामिल थे।
विवेकानंद जी  इन कैंपस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक कॉलेज में वहा के  4-5 स्टूडेंट्स की एक टीम  बनाकर, सार्ध  शती युवा शक्ति आयाम के सहयोग द्वारा सभी कार्यक्रमों को संपन्न किया गया। इस पूरे  अभियान में लगभग 1500 छात्र-छात्राओ के साथ सीधा - सीधा विवेकानंद जी के विषय पर  संवाद स्थापित किया गया। चित्र अनावरण , गोष्ठी के साथ-साथ अनेक कॉलेजो  में  विवेकानंद जी विषय पर भाषण, कविता, पेंटिंग इत्यादि  प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया। सभी कॉलेजो में वहा की टीम के माध्यम से हर महीने की 12 तारीख को  विवेकानंद स्टडी सर्किल चलाने की भी योजना बनायी गयी है। YMCA यूनिवर्सिटी और श्रीराम  इंजीनियरिंग कॉलेज में विवेकानंद स्टडी सर्किल प्रारम्भ हो चुके है। युवा शक्ति आयाम  के सह  प्रमुख अरविन्द त्यागी और सोहनपाल ने प्रान्त स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता “स्वामी विवेकानंद  जी के सपनों का भारत” के बारे में जानकारी देते हुए कहा की अभी तक  सौ से ज्यादा निबन्ध फरीदाबाद के विभन्न कॉलेजो से प्राप्त हो चुके है और निबन्ध जमा करवाने की  अंतिम तिथि 15 अगस्त  2013 तक यह संख्या 500  तक पहुँचने की सम्भावना है। निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम 2 अक्टूबर 2013 को घोषित किये जायेंगे।  
 सार्ध शती युवा शक्ति आयाम,फरीदाबाद जिला के प्रमुख संदीप सिंह  ने जानकारी दी है कि विवेकानंद जी  इन कैंपस  कार्यक्रम के  दूसरे चरण के अंतर्गत  बाकि के बचे हुए लगभग 15 शिक्षण संस्थानों में हम जुलाई – अगस्त महीने में जाने वाले है। ताकि विवेकानंद  जी के विचारो को  प्रत्येक युवा हृदय तक पहुँचाया जा सके और भारत जागो- विश्व  जगाओ के मंत्र  को सार्थक किया जा सके।

Tuesday, December 4, 2012

स्वामी विवेकानन्द सन्देश यात्रा

स्वामी विवेकानन्द सन्देश यात्रा
आगामी वर्ष स्वामी विवेकानन्द की 150 वीं जयन्ती का महापर्व लेकर आ रहा है। इसअवसर विश्वभर में अनेक उपक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव को अधिक हेतुपूर्ण तथा रोचक बनाने के लिए भारतवर्ष में अनेक सुन्दर कराक्रमों की योजना है। इस श्रंखला की पहली कड़ी अर्थात स्वामी विवेकानन्द सन्देश यात्रा।

स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह समिति और लोकमान्यसांस्कृतिक व क्रीडा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ हुई इस यात्रा की शुरुवात 21 नवम्बर 2012 से हो चुकी है। 18 नवम्बर 2012 को नागपुर से 23 कार्यकर्ता इस यात्रा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 12 वर्ष के ओंकार रमण सेनाड, आयु में यह सबसे छोटा कार्यकर्ता तथा 65 वर्षीय श्री बी.एम. अग्रवाल बड़े हैं। बाइक द्वारा निकली इस यात्रा के संयोजक अड. श्री रमण सेनाड तथा श्री आशीष जाधव सह संयोजक हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर रामेश्वरम, धनुषकोटि, मदुरै, मैसूर, बेंगलुरु, तिरुपति, श्री शैलम, हैदराबाद, आदिलाबाद, यवतमाल तथा वर्धा से होकर 2 दिसम्बर 2012 को नागपुर पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान स्थान-स्थान पर पथनाट्य, व्याख्यान, कथोपकथन तथा देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वामी विवेकानन्दजी के सन्देशों का प्रचार किया जायेगा।


इस यात्रा में सम्मिलित 23 कार्यकर्ता 18 नवम्बर 2012 संघमित्रा एक्सप्रेस द्वारा नागपुर से कन्याकुमारी रवाना हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दलित आघाडी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाशजी गजभिये ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा में सम्मिलित कार्यकर्ताओं का यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विदर्भ प्रदेश के सहकार्यवाह श्री अतुल मोघे विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी सन्देश यात्रियों को स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र तथा विचारों पर आधारित पुस्तक भेंट की गई।

विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी, शाखा- नागपुर के नगर संचालक श्री भरत जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती अरुणा देशपांडे तथा संघ के नागपुर महानगर कार्यवाह श्री मोहन अग्निहोत्री आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने सन्देश यात्रियों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह बढ़ाया।