16 Feb, संस, पलवल : स्वामी
विवेकानंद शक्ति समारोह समिति के तत्वावधान में 18 फरवरी को सूर्य नमस्कार
कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिले में करीब 40
स्थानों पर स्कूली बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार किया जाएगा। समिति से जुडे़
कुबेर दत्त गौतम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के
उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का
उद्देश्य युवाओं को शक्तिशाली बनाना है। स्वामी विवेकानंद ने विश्व में
भारत की पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओं को जोड़ा
जाएगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को अवगत कराया जाएगा