Swami Vivekananda Sardh Shati Samaroh with a theme of Wake Up Bharat! Enlighten The World!!. www.vivekananda150jayanti.org
Showing posts with label Punjab. Show all posts
Showing posts with label Punjab. Show all posts
Friday, May 3, 2013
Punjab Prabuddh Bharat Lecture
Monday, April 8, 2013
Friday, April 5, 2013
युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं विवेकानंद के विचार
18 Feb, जुगियाल :
नारी शक्ति को खुद ही तय करने दो कि समाज में उसकी क्या भूमिका रहेगी। यह
बात स्वामी विवेकानंद जी ने आज से 110 वर्ष पूर्व एक सवाल में जबाव में कही
थी। इससे सिद्ध होता है कि उनका चिंतन कितना महान था। यह बात राष्ट्रीय
स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार ने जुगियाल सीसे स्कूल में
आयोजित सूर्य नमस्कार महायज्ञ समारोह में हजारों छात्र-छात्राओं को संबोधित
करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। इस अवसर
पर उन्होंने जहां स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवा वर्ग के लिए
प्रसंगिक बताते हुए सूर्य नमस्कार की विस्तृत जानकारी दी।
डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने कार्यक्रम की
शुरूआत की तथा अध्यक्षता एक्सईएन सुधीर गुप्ता ने की। इस अवसर पर श्री राम
विद्या मंदिर बड़ोई, सर्वहितकारी स्कूल घौह, आकलैंड पब्लिक स्कूल,
प्रेजेंटेशन पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुरकंडी टाउनशिप,
सरकारी हाई स्कूल शाहपुरकंडी, माडल हाई स्कूल जुगियाल कालोनी, एमजी हाई
स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के भी दो हजार से अधिक 8वीं से 12वीं तक के
छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर सार्धशती समारोह समिति के संयोजक विजय
शर्मा, कर्णदीप सिंह, पूर्व मार्केट कमेटी के चेयरमैन गबन घई, पूर्व जिला
महामंत्री विपिन महाजन, स्कूल प्रिंसिपल सुखजीत कौर, सुरिन्द्र कुमार,
विशाल महाजन, अभियंता सुधीर गुप्ता, सुखवंत कौर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित
हुए।
Thursday, April 4, 2013
सूर्य नमस्कार महायज्ञ की तैयारियों पर विचार
12 Feb, लुधियाना
स्वामी विवेकानंद 150 साला समारोह समिति की मीटिंग
बाजवा नगर स्थित राकेश वोहरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 18 फरवरी को पूरे
देश में एक ही दिन, एक ही समय पर करवाएं जा रहे सूर्य नमस्कार महायज्ञ की
तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।
समिति ग्रामीण क्षेत्र प्रमुख डा. पवन चोपड़ा व
विशाल शर्मा ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा मंत्रालय,
शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई को पत्र भेजकर प्रमुख शिक्षण संस्थानों में सूर्य
नमस्कार करवाने को सूचित किया जा चुका है।
इस अवसर पर समिति सह प्रमुख कमल सूद व एडवोकेट नरेश
गाबा के अनुसार सूर्य नमस्कार खाना खाने के एक घंटा पहले व एक घंटा बाद भी
किया जा सकता है। इससे हमारे रोग दूर होते हैं।
सूर्य नमस्कार 18 को, 50 स्कूलों के छात्र लेंगे भाग
15 Feb, नाभा (पटियाला)
स्वामी विवेकानंद समारोह समिति नाभा की बैठक गिरधारी लाल की अध्यक्षता में सर्कुलर रोड में हुई।
नाभा समिति संयोजक डा. गगनदीप शर्मा ने कहा की
स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती के अवसर पर समस्त भारतवर्ष में 18
फरवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत
नाभा के सरकारी रिपूदमन कालेज स्टेडियम में 18 फरवरी को सुबह 9 से साढ़े
10 बजे तक सूर्य नमस्कार किया जाएगा। डा. शर्मा ने बताया की करवाए जाने
वाले सूर्य नमस्कार में नाभा क्षेत्र के 50 स्कूलों के एक हजार विद्यार्थी
भाग लेंगे।
बैठक में जिला पटियाला सह संयोजिका सीए प्रीती गोयल,
नाभा संयोजक डा. गगनदीप शर्मा, प्रचार प्रमुख अमन गोयल, युवा प्रमुख गोपाल
धीर, आचार्य निगम सरूप, भगवान दास, ओम लता बिश्नोई समेत कई कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।
जिले के स्कूलों में सूर्य नमस्कार 18 को
15 Feb, सरहिंद
स्वामी विवेकानंद समिति सरहिंद द्वारा 18 फरवरी को
जिले के स्कूलों में सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष
प्रोफेसर सतीश शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार रोज सुबह पांच
बार सूर्य नमस्कार करने वाला स्वस्थ रहता है व उसका दिमाग भी तेज रहता है।
उन्होंने कहा कि संस्था ने स्वामी जी के स्वस्थ भारत
के सपने को सच करने के उद्देश्य से बच्चों को सूर्य नमस्कार योगा सिखाने
का फैसला लिया है। इसके अलावा जिले के गांवों व शहरों में भी लोगों को
सूर्य नमस्कार योगा करवाया जाएगा। इस मौके पर जगदीश वर्मा, डा. रघुवीर
सूरी, नरेन्द्र शर्मा के अलावा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
जिले में 22500 बच्चों ने किया सूर्य प्रणाम
18 Feb, जालंधर :
स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के मौके पर सोमवार को विश्वभर में किए
गए सूर्य नमस्कार के साथ महानगर भी जुड़ गया। स्वामी विवेकानंद 150 वर्ष
समारोह आयोजन समिति द्वारा गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम
में 2500 स्कूली बच्चों के अलावा महानगर के 80 से अधिक स्कूलों के 20000
बच्चों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया।
गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में
जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुमारी, ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा, मेयर सुनील
ज्योति, ठाकुर बलवंत सिंह, एसपी ओलंपियन गगनअजीत सिंह, आयोजन समिति के
संयोजक प्रदीप सल्होत्रा, सह-संयोजक संदीप नारंग, विमल शर्मा, प्रचार
प्रमुख संजीव शर्मा, सुशील सैनी, रामकृष्ण व आरपी सिंह विशेष रूप से
उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए सूर्य नमस्कार
के लाभ बताए।
इस दौरान मुख्यवक्ता क्षेत्रीय प्रचारक रामेश्वर ने
कहा कि मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार करने से शरीर कई रोगों से मुक्त
होता है। बारिश के कारण स्टेडियम में जमा पानी बच्चों के लिए परेशानी का
सबब बना। इसी तरह हंसराज स्कूल में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
हुआ। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वामी विवेकानन्द समिति
के अध्यक्ष जयविंदर ने सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर हिंदू युवा मंच के प्रधान किशन लाल
शर्मा, पवन सूरी, राजकुमार सूरी, साहिब सिंह, सरिता वर्मा, नीलू वर्मा,
कोमल शर्मा व मंजू आदि मौजूद थे।
श्री पार्वती जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें 200 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया।
इसमेंजिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुमारी विशेष रूप से उपस्थित हुई। इसके
अलावा डा. राजेश चनना, पवन चुघ, आशु रखेजा, लेख राज, मंजू जैन, सुरजीत लाल,
धमेन्द्र वर्मा व अन्य मौजूद थे।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में प्रार्थना
सभा में सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन हुआ। स्कूल के स्टूडेंट्स
व टीचर स्टाफ सहित 165 लोगों ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डा. रश्मि विज ने
सूर्य नमस्कार से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में बताया। सरकारी गर्ल्स
सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर में भी सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन हुआ।
इसमें प्रिंसिपल खुशदीप की अध्यक्षता में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सूर्य
नमस्कार महायज्ञ में भाग लिया।
सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ आज
17 Feb, बठिंडा
स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती (150) समारोह समिति की
ओर से देश भर में 18 फरवरी को सुबह 9 बजे एक ही दिन व एक ही समय पर
सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में
बठिंडा के मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस महायज्ञ में
शहर के हजारों नागरिक अपनी आहुति डालेंगे।
जिला संयोजक इंजी. डीके गर्ग ने बताया कि इसमें
आठवीं से बारहवीं तक के शहर व ग्रामीण इलाके के विद्यार्थी संयुक्त तौर पर
सूर्य नमस्कार करेंगे। लगातार दो घंटे के इस आयोजन के दौरान सिद्ध (प्रणाम)
आसन, उधर्व आसन पूरक, उधर्व आसन रिचक, एकपाद प्रसरण आसन, चतुरंग दंड आसन,
शाष्टांग प्रणीपाता आसन, उधर्व मुख श्वान आसन, अर्द्धमुख श्वान आसन, उतान
आसन, सिद्ध प्रणाम आसन का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही सूर्य मंत्रोच्चारण
भी किया जाएगा। गर्ग के अनुसार प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने वाले लंबी
उम्र, बुद्धि, शक्ति, वीरता व तेज हासिल करते हैं।
पांच लाख से अधिक विद्यार्थी आज करेंगे सूर्य नमस्कार
18 Feb, फाजिल्का
स्वामी विवेकानंद जी 150वीं जयंती समारोह समिति की
ओर से 18 फरवरी को देश भर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है। सुबह
नौ बजे पंजाब में भी लाखों विद्यार्थी सूर्य नमस्कार करेंगे।
प्रांतीय समिति के सचिव चंद्रशेखर तलवाड़ व जिला
संयोजक मास्टर रणबीर झोरड़ ने बताया कि पूरे पंजाब में एक ही समय में पांच
लाख से अधिक विद्यार्थी सुबह नौ बजे तय सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होकर
सूर्य नमस्कार करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा
है। हर जिला संयोजक जिले के आकार अनुरूप दो, तीन या उससे अधिक जगह पर
कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं।
समिति के प्रांतीय संयोजक संत बलवीर सिंह सीचेवाल
कपूरथला में इस कार्यक्रम को संपन्न करवाएंगे, जबकि लुधियाना में चंद्रशेखर
तलवार की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फाजिल्का में मास्टर
रणबीर झोरड़ की देखरेख में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यातिथि वन एवं श्रम
मंत्री सुरजीत ज्याणी होंगे। अध्यक्षता एसएसपी अमर सिंह चहल व एडीसी चरणदेव
सिंह मान करेंगे।
इस तरह करवाए जाएंगे सूर्य नमस्कार
फाजिल्का : जिला संयोजक मास्टर
रणवीर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी देश की युवा शक्ति को जागृत करने के
लिए प्रयासरत रहे हैं। सूर्य नमस्कार सात प्रकार के आसनों का लाभ देने
वाला मानसिक, बौद्धिक, नैतिक व आध्यात्मिक व्यायाम है, जो युवाओं को उनकी
शक्ति का अहसास करवाता है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने वाले लंबी आयु,
बुद्धि, बल, वीरता और तेज को प्राप्त करते हैं। हर आयोजन स्थल पर आसन करने
वालों के बीच संख्या के अनुसार टेबल स्थापित किए जाएंगे, जिन पर
इंस्ट्रक्टर आसान करेंगे और लोग उन्हें देखकर सूर्य नमस्कार करेंगे।
Wednesday, April 3, 2013
सूर्य नमस्कार से शरीर, मन एवं आत्मा पर पड़ता है सकारात्मक असर
17 Feb फिरोजपुर सोमवार को देश भर में करोड़ों लोग
सूर्य नमस्कार करेंगे। अबोहर में भी ऐसा आयोजन हो रहा है। सूर्य नमस्कार न
तो आसन है और न ही पारंपरिक योग का अंग, पर यह अत्याधिक लाभप्रद व उपयोगी
है। इसे योगासन व प्राणायाम का मिश्रण कहें तो ज्यादा उपयुक्त होगा। इसे
अलसुबह या सायं के समय सूर्य की ओर मुख कर किया जाता है। सूर्य को
स्वास्थ्य एवं लंबी आयु देने वाला देवता कहा जाता है। सूर्य नमस्कार से
मनुष्य के शरीर, मन एवं आत्मा पर सकारात्मक असर पड़ता है। यह शरीर को
स्फूर्ति, जोड़ों का कसाव कम करने व आंतरिक अंगों की मालिश करता है, श्वसन
एवं रक्त संचार प्रणाली को अधिक सक्रिय बनाता है। सूर्य नमस्कार 12 आसनों
की प्रक्रिया है।
सूर्य नमस्कार का एतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व
अनादि काल से सूर्य की आराधना व उपासना चली आ रही है। इसका विवरण वेदों व
पुराणों में भी पाया जाता है। सूर्य उपासना के लिए अनेक सूर्य मंदिरों का
निर्माण देश में किया गया है। इसके अलावा मिश्र के पिरामिड, मैक्सिको का
युकतान, बेबीलोनिया व काल्डिया के जिक्कुरत आदि सूर्य उपासना के लिए ही
निर्मित और समर्पित किए गए थे।
डा. पाल मदान, अबोहर।
ref : http://www.jagran.com/punjab/firozpur-10139586.html
बच्चों को मानसिक तथा शारीरिक तौर पर स्वच्छ करने हेतु सूर्य नमस्कार जरूरी
19 Feb, गुरदासपुर
इसी तरह निकटवर्ती गांव भूर के सरकारी सीनीयर सेकेंड़री स्कूल में
प्रिंसिपल महेदर पाल की देखरेख में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया
गया। समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भूर, संयोजक राज कुमार तथा प्रचारक
अरूण शर्मा की उपस्थिति में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक दल के मंडल कार्यवाहक घियाला सुदर्शन जी
विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसी तरह स्वामी विवेकानंद समिति धारखंड की ओर से
स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष पर सामूहिक सूर्य नमस्कार
कार्यक्रम का आयोजन हिमशिखा स्कूल मामून में किया गया, जिसमें 400 के लगभग
बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में भाविप के प्रांतीय अतिरिक्त
महासचिव केके महाजन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में हिम शिखा स्कूल मामून, एसआरकेपी स्कूल
बुंगल, व हाड़ क्लस्टर के स्कूलों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मौके पर
प्रिंसिपल सुशील शर्मा, मुख्यातिथि केके महाजन, प्रो. चंद्रदीप शर्मा,
मैनेजर मीना शर्मा, राकेश, प्रवीण लता, रोहित व अन्य उपस्थित थे।
छात्राओं व शिक्षकों ने किया सूर्य नमस्कार
19 Feb, जालंधर :
प्रेम चंद मारकंडा एसडी कालेज में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं वर्षगांठ
के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ में विद्यार्थियों ने सूर्य
नमस्कार से आहुति डाली।
नौजवान विद्यार्थियों को स्वामी जी की बल पूजा और
स्वास्थ्य के प्रति चेतनता का संदेश पहुंचाने के लिए यह महायज्ञ किया गया।
इस अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण अरोड़ा, स्टाफ व छात्राओं ने विशेष
रूप से भाग लिया।
150 विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
19 Feb, कपूरथला
स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिन को समर्पित
हिंदू पुत्री पाठशाला में सोमवार को दिन में स्कूल की मुख्य अध्यापिका मंजू
बाला की देखरेख में समारोह करवाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच
भाषण मुकाबले करवाए गए। इसके अलावा 150 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार आसन
का दस बार अभ्यास किया।
इस मौके पर पूजा कंडा, मीना रीटा व सुजाता कंडा ने
स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया।
मुख्य अध्यापिका मंजू बाला ने स्वामी विवेकानंद जी के बारे में विस्तार से
विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यापिका शशि, तारा शर्मा, सोहन
सिंह के अलावा स्कूल के अन्य टीचर्स मौजूद थे।
सूर्य नमस्कार महायज्ञ करवाया
19 Feb, करतारपुर : सोमवार को
स्कूली बच्चों के शरीर को निरोग, लचीला व पूर्ण स्वस्थ बनाने के उद्देश्य
से स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित सूर्य नमस्कार
महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इस संबंध में दयानंद माडल स्कूल, गुरु विरजानंद
स्मारक, मोहिंदरा पब्लिक स्कूल दयालपुर व सरायखास के स्कूलों के बच्चों में
यौगिक क्रिया के बारे में जानकारी दी गई और योग आसन करवाए गए। मास्टर
विद्या सागर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सार्ध राती (150 साला) समारोह
समिति पंजाब द्वारा पूरे देशभर में सुबह नौ बजे एक साथ सूर्य नमस्कार
महायज्ञ करवाया गया।
सूर्य नमस्कार कर स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने का लिया प्रण
19 Feb, पठानकोट
: स्वामी विवेकानंद की सोच थी कि जिस देश के युवा तंदरुस्त एवं शक्तिशाली
होंगे, उस देश को कोई भी दुनिया की ताकत हरा नहीं सकती है। इसके साथ ही वह
ऐसे भारत की कल्पना करते थे, जिसमें कोई भी व्यक्ति रोगी न हो और ऐसा तभी
संभव हो सकता है अगर देश के सभी नागरिक सुबह उठकर योगाभ्यास करें। यह बात
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रदेश प्रधान एवं भाजपा विधायक
अश्विनी शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कही।
सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम सोमवार को पूरे भारतवर्ष
में आयोजित किया गया। इसी कड़ी के तहत स्वामी विवेकानंद 150वीं शार्धशती
समति की ओर से एसडी स्कूल की ग्राउंड में संरक्षक एवं आरएसएस के विभाग संघ
चालक अशोक महाजन की अध्यक्षता में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया
गया।
इसकी शुरूआत विधायक अश्विनी शर्मा ने स्वामी
विवेकानंद जी के आगे पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में
जिला पठानकोट के 40 स्कूलों के लगभग 4 हजार छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संरक्षक अशोक महाजन ने बताया कि सूर्य नमस्कार करने से हमें
सूर्यदेव से विशेष ऊर्जा मिलती है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा देता है, ऐसा
करने से हमारे शरीर को विटामिन डी मिलता है, जो हमारे शहरी की हड्डियों के
लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इस प्रक्रिया से हमारे शरीर का
रक्त संचार एवं नेत्रों की रौशनी भी बढ़ती है। कार्यक्रम में स्कूली छात्र
छात्राओं ने सूर्य नमस्कार करने की प्रक्रिया को सीखा एवं प्रण किया कि वह
सुबह उठकर इस प्रक्रिया को जरूर करेंगे।
आरएसएस के विभाग संघ चालक अशोक महाजन, विभाग
कार्यवाह चंद्र शेखर ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार एवं स्वामी
विवेकानंद के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में समिति के
मृदुल पंकज, डीईओ प्राइमरी पवन कुमार, डीईओ एलीमेंटरी दीदार सिंह, जिला
प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, अनिल वासुदेवा, राकेश शर्मा, आदेश
स्याल, नरेन्द्र काला, नीटू पुरी उपस्थित थे।
इसी तरह एसआरकेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुंगल में
भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल सुरेश शर्मा की
अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर अध्यापक केजी डोगरा ने
विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के सात आसन करवाने की जानकारी दी। मौके पर
अध्यापिका सीमा शर्मा, सारिका गुप्ता, नीतिका, रेनू पठानिया, पूजा धीमान
आदि उपस्थित थे।
Tuesday, April 2, 2013
बच्चों ने उत्साह से किया सूर्य नमस्कार
19 Feb, मोगा : जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह से इसमें हिस्सा लिया।
फिरोजपुर रोड स्थित सत्य साई मुरलीधर आयुर्वेदिक
कालेज में विश्व आयुर्वेद पंजाब के सहयोग से गोपाल कांसल व एडवोकेट वरिंदर
जिंदल ने कालेज के विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार कराया। इस मौके पर
चेयरमैन विनोद जिंदल, प्रिंसिपल आरएम आर्य, राजीव गुप्ता, प्रदीप योगी,
गरीश जिंदल आदि उपस्थित थे। इसी तरह देव समाज पब्लिक स्कूल में चार्ट
प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। इस मौके पर
प्रिंसिपल नरेश ढींगरा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को
पुरस्कृत किया। मोगा के एसएफसी स्कूल के बच्चों ने सूर्य नमस्कार के
साथ-साथ मंत्रोच्चारण भी किया।
इस मौके पर स्कूल के पि्रंसिपल डा. एमएल सिन्हा ने
स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सूर्य
नमस्कार करने से शरीर बलशाली व तेजयुक्त बनता है। इस मौके पर स्कूल के
डायरेक्टर अभिषेक जिंदल व शीनम जिंदल ने भी सूर्य नमस्कार का महत्व बताया।
धर्मकोट के कानवेंट स्कूल में भी बच्चों ने उत्साह
से सूर्य नमस्कार किया। यहां पर सूर्या कानवेंट स्कूल, अर्जुनदास स्कूल,
नवयुग स्कूल, राजिंद्रा स्कूल, एचएस व आदर्श स्कूल के 350 बच्चों ने
सामूहिक नमस्कार किया। समारोह की अध्यक्षता रेनू सूद ने की। इस मौके पर
राकेश सचदेवा व उदय सूद भी मौजूद थे।
सूर्य नमस्कार महायज्ञ में बच्चे हुए प्रेरित
19 Feb, जासं, राजपुरा (पटियाला)
स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में
स्थानीय जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती
समारोह समिति की ओर से सोमवार को सूर्य नमस्कार करवाया गया।
प्रिंसिपल नरेश कुमार ने बताया कि समिति सदस्य
जैनेन्द्र कुमार, वीशू शर्मा व धर्मपाल जैन की देखरेख में स्कूली बच्चों को
सूर्य नमस्कार करवाया गया। समिति के सदस्यों ने सूर्य नमस्कार के अलावा
योग के कुछ अन्य विधियों की जानकारी भी दी जबकि स्वामी जी की जीवनी पर
विभिन्न वक्ताओं की ओर से विचार पेश किए गए। स्कूली छात्राओं में प्रियंका,
संदीप कौर, गगनदीप, जगजीत कौर ने स्वामी जी पर अपनी ओर से निबंध पढ़ी। इस
मौके पर जैनेन्द्र कुमार व धर्मपाल जैन ने स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश
डाला और उनके गुणों पर चलने को कहा। इस मौके पर प्रिंसिपल नरेश कुमार समेत
अध्यापक दिनेश नंदनी, रीतू शर्मा, जगजीत कौर, सुमन लता व अन्य स्टाफ मौजूद
थे।
इसी तरह स्थानीय सीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
में प्रिंसिपल आशा बतरा की देखरेख में स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समिति
के सदस्य संदीप सेठी व विशाल पुरी की अगुवाई में सूर्य नमस्कार का आयोजन
किया गया। प्रिंसिपल आशा बतरा ने कहा कि सूर्य नमस्कार में करीब 250 बच्चों
ने हिस्सा लिया।
Friday, March 15, 2013
5,000 people participate in Surya Namaskar program
Monday, February, 18 2013 JALANDHAR: More than 5,000 people including students and RSS activists took part in Surya Namaskar program held at Guru Gobind Singh Stadium this morning. The program was a part of year long celebrations to mark 150th birth anniversary of Swami Vivekanand ji.
Mr. Rameshwar, regional pracharak of the RSS in his key address at the function emphasized upon the need of boldness, determination and strong will power before initiating for making the society strong and bold.
He said that suggestions of a weak person are always considered weak and no one pay attention to his suggestions that might not be of great significance whereas poor views of a bold person are always given respect.
Therefore every Indian has to become bold first to make the society strong. He said that Vivekanand ji wanted the every youth of India with a volcano of thoughts which would transform every thought into a revolution of progress and prosperity of the country.
Two times Hockey Olympian Gagan Ajit Singh appealed to the youth to take part in games also as education was not only confined to bookish knowledge only but it contains development of a person both mentally and physically. He asked them to opt for sports as a career also.
Former IAS officer and senior bureaucrat Chander Shekhar Talwar and Vijay Singh Nadda, secretary and assistant secretary of the Swami Vivekanand Sardh Shati Birth Celebrations Committee said that Surya Namaskar programme was held in all the 22 districts of the state.
ref : http://www.punjabnewsline.com/news/5_000-people-participate-in-Surya-Namaskar-programme.html
Also, http://www.punjabnewsexpress.com/news/16222-Surya-Namaskar-programme-held-to-mark-150th-birth-anniversary-of-Swami-Vivekanand.aspx
SURYA NAMASKAR at GMT Public School
Students participate in the activity of Surya Namaskar at GMT Public School, Ludhiana on Monday.
Ludhiana, February 18, 2013: The activity of Surya Namaskar was carried out in the campus of GMT Public School under the guidance and association of Swami Vivekananda aegis to celebrate the 150 years. The student of V and VI classes alongwith their teachers gathered in the ground during morning assembly and very efficiently carried out the activity.
The DP.eds guided the students about the 10 steps needed for Surya Namaskar.
The different Aasans were done by the students and some students guided the others for the activity. These Aasanas provide relaxation of both body and mind and rejuvenates the muscles.
This activity is conducted worldwide in all the schools and GMT School also contributed in this divine effort.
The principal Amarjit Dhaliwal also encouraged the students to make this activity a part of daily routine.
ref : http://cityairnews.com/content/surya-namaskar-gmt-public-school
Subscribe to:
Posts (Atom)







