Monday, April 1, 2013

21 हजार बच्चों ने किए सूर्य नमस्कार




19 Feb, गोंडा : स्वामी विवेकानंद की 150 जयंती सार्ध शती समारोह के दूसरे चरण में सोमवार को आयोजनों की धूम रही। सरस्वती शिशु मंदिर माधवपुरम बड़गांव तथा मालवीयनगर में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। वहीं दीनदयाल शोध संस्थान ने थारु ग्राम स्वावलंबन व स्वाभिमान पद यात्रा निकाली।

स्वामी विवेकानंद सार्ध समिति के प्रचार प्रमुख कृष्ण गोपाल शुक्ल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की 150 जयंती पर साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के दूसरे चरण में जिले के सभी खंडों में सामूहिक सूर्य नमस्कार यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें 21 हजार बच्चों ने सूर्य नमस्कार किए।

नगर के सरस्वती शिशु मंदिर मालवीयनगर में युवाओं को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक कौशल ने कहा कि युवाओं की प्रबल शक्ति को जगाना और उसे योग्य दिशा देना सूर्य नमस्कार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का संस्मरण सुनाते हुए नित्य सूर्य नमस्कार करने का आह्वान किया। सह संयोजक प्रेमनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी जी के प्रेरणादाई संदेश को लोगों को पहुचाने का यह सुअवसर है।

12 जनवरी से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 12 जनवरी 2014 तक चलेगा। संचालन स्वामी विवेकानंद समारोह समिति के सदस्य अवनि कुमार पटेल ने किया। अजय नारायण, हंसराज, डॉ.समिंत पटेल, विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज, रामानंद, देवेंद्र, विपुल, चंदन, शशांक, अभिषेक, रविप्रकाश, आकाश, प्रतीक, दीपक मौजूद रहे।

विद्यालय भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर माधवपुरम में पांच सौ छात्रों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। आचार्य उमेश ने 13 सूर्य नमस्कार मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार की रचना को पूरा कराया।

दीनदयाल शोध संस्थान ने थारु ग्राम स्वावलंबन एवं स्वाभिमान पद यात्रा निकाली। संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन व सचिव रामकृष्ण तिवारी के दिशा निर्देशन में निकली यह यात्रा 54 थारु गांव जाएगी। इसका समापन महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि 21 फरवरी को इमलिया कोड़र में थारुओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच होगा। इस यात्रा में संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र, जनशिक्षण संस्थान, आइटीआइ, चिन्मय विद्यालय, रामनाथ आरोग्य धाम, महाराणा प्रताप इंटर कालेज आदि संस्थानों के लोग भाग ले रहे हैं।


ref : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/gonda-10144752.html

सूर्य नमस्कार के साथ स्वामी को सम्मान




Feb 19, भिवानी : स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति द्वारा .मुख्य कार्यक्रम सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ सोमवार को पूरे देश के साथ साथ भिवानी जिले में भी एक ही समय में आयोजित किया गया। समिति द्वारा 12 जनवरी 2013 से लेकर 12 जनवरी 2014 तक इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भिवानी शहर में यह कार्यक्रम स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों व गणमान्य नागरिकों ने इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा ने की। आयोजन में मुख्यातिथि रामअवतार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नरेश जैन, ब्रह्मरतन, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. कुलदीप अग्निहोत्री मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि जिस समय भारतीय समाज लंबे पराभव काल के कारण निराशा, आत्म गौरव हीनता की स्थिति में था तथा अपनी श्रेष्ठ संस्कृति तथा जीवन मूल्यों से उसकी आस्था डगमगाने लगी थी। ऐसे समय में विश्व धर्मसभा के शिकागो में दिए अपने तार्किक व समर्भित भाषण से विश्व में भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता सिद्ध की। उन्होंने कहा कि अनेक शताब्दियों तक भारत को जगत गुरु के रूप में विश्व का सम्मान प्राप्त था। वर्तमान विश्व एकात्मता पर आधारित जीवन शैली की खोज में है। अध्यात्मिकता व एकात्मता द्वारा विश्व का मार्ग दर्शन करने के लिए नियति ने भारत को चुना है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपनी शक्तियों को पहचाने और एकात्मता के वेदातिक दृष्टिकोण में व्यक्त अध्यात्मिक संदेश सम्पूर्ण विश्व तक पहुंचाने में सक्षम बने तथा स्वामी जी के भारत जागों विश्व जगाओ के स्वपन् को साकार करे।

इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला खेल अधिकारी छाजूराम गोयत, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गाबा, महत चरणदास, मामन चंद, कैलाश गुप्ता, केके वर्मा, निर्मला सर्राफ, रामकिशन कोकड़ा, बालकिशन जैन, भारतभूषण जैन, सोमवीर सागवान, सत्यनारायण कौशिक, सच्चन अग्रवाल, रामअवतार शर्मा, ताराचंद एडवोकेट, बिजेन्द्र यादव, संजय शर्मा, रमेश सिंघल, अनूप सिंह, लाल बहादुर, सुभाष गोयल, विवेक, शीशपाल यादव, नंदराम धानिया, शकर धोपड़ा आदि उपस्थित थे।


संवाद सूत्र लोहारू के अनुसार

स्थानीय चौ देवीलाल खेल स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद सार्ध सती आयोजन समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के 150वें जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ में लोहारू, ढिगावा व बाढ़ड़ा खंड के तीन दर्जन से अधिक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के करीब पाच हजार से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लिया।

समाज सेवी लीलाधर बंसल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट शिव रतन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि व नपा अध्यक्षा सरोज खंडेलवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य वक्ता एवं सामाजिक चिंतक महेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सुदृढ़ भारत का सपना देखा था तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए जरूरी है कि देश की युवा शक्ति बलिष्ठ, मजबूत और दु‌र्व्यसन मुक्त हो। यह तभी संभव है जब सूर्य नमस्कार को प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्ति के अच्छे चरित्र का निर्माण करके ही ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे बलिष्ठ बने बिना देश की आजादी संभव नही है। देश की युवा शक्ति सौष्ठव की ओर ध्यान दे और देश की संस्कृति को अपनाएं। सूर्य नमस्कार इस दिशा पहला कदम है। नौजवानों का चरित्र ऊंचा होगा हो राष्ट्र भी ऊंचा होगा।

कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक विभिन्न विद्यालयों के करीब पाच हजार से अधिक छात्र छात्राओं सूर्य नमस्कार महायज्ञ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में त्रिखड संयोजक सेठ वासु मतानी, प्रात समिति ग्रामीण के सदस्य कृष्ण पड़गड़, मा राजीव वत्स, धर्मवीर फरटिया, नंदलाल मतानी, बलवान खेड़ा, नवीन, वासुदेव, ऋषिपाल, अनूप इत्यादि का अहम योगदान रहा।

समारोह में नपा अध्यक्षा सरोज खंडेलवाल, मानसिंह शर्मा, डा पुनीत सिंगला, प्रताप सिंह मान, प्रो अतर सिंह श्योराण, अशोक पंघाल, रतनलाल अग्रवाल, राजेंद्र यादव, महेद्र वशिष्ठ, पार्षद महेद्र सैनी, गौरी शकर बंसल, रामअवतार आर्य, संदीप कड़वासरा, धर्मेद्र फरटिया सहित विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चे मौजूद थे।


ref : http://www.jagran.com/haryana/bhiwani-10144766.html

सूर्य नमस्कार यज्ञ में दी आहुति




19 Feb, बागपत : स्वामी विवेकानंद की 150वीं शार्धशती के उपलक्ष्य में सोमवार को विद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में यज्ञ व सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों व गणमान्य लोगों ने आहुति डाली और सूर्य नमस्कार के लाभ और तरीका समझा।

खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद समिति के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ डॉ. रामगोपाल ने किया। इसी क्रम में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। वक्ताओं सूर्य नमस्कार के लाभ बताए। स्वामी विवेकानंद के जीवन तथा उनके संस्कृति प्रेम से विद्यार्थियों को अवगत कराया। वासुदेव, अलका ठाकुर, हरीश कुमार, कमलकांत, रोहित शर्मा, संदीप, अतुल देव शर्मा, विजय वर्मा, जितेंद्र व अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

सरस्वती शिशु मंदिर में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व व्यवस्थापक मनीष गर्ग ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य रवि शंकर गौड़, बीना राणा, योगेश त्यागी, मधुर, दीपा व अंजलि आदि उपस्थित थे।

गौरीपुर के ज्ञान दीप जूनियर हाईस्कूल में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। बच्चों को सूर्य नमस्कार और स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया गया। प्रबंधक मनोज कुमार, श्याम सिंह राठी, राहुल, सोनू, प्रदीप, सोनिका, मोनिका, मैना व छाया आदि उपस्थित थे।


स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाई

बड़ौत : स्वामी विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी ने दुनियां में भारतीय संस्कृति की ध्वजा फहराई। दिगंबर जैन इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के माध्यम से योग का महत्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व स्वामी विवेकानंद के जीवन व कार्यो से परिचित कराया गया।

डिवाइन ग्लोबल एकेडमी, जागृति विद्या मंदिर, डायमंड पब्लिक स्कूल, तक्षशिला पब्लिक विद्या वाटिका में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंकुर वर्मा, अंकुर तोमर, डा. सुखदेव, तेजपाल, राकेश, केके त्यागी, कुसुम, संजीव, मनीता राठी, पन्नालाल शर्मा, लोकेंद्र, सुनील, शरण कौर आदि का सहयोग रहा।

दाहा : शिव शंकर पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्कूल निदेशक वीरपाल राणा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि सूर्य नमस्कार करने से बुद्धि का विकास और शरीर स्वस्थ रहता है। प्रधानाचार्य विकास राणा, पवन शास्त्री, सुलेख चंद, वासुदेव, सुनील शर्मा, अरुण वर्मा, ममता शर्मा, आंचल शर्मा, कोमल आदि उपस्थित थे।

बिनौली : गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने स्वामी जी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया और उनके जीवन आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान किया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. बलजीत सिंह आर्य व संचालन प्रधानाचार्य डा. समीर वर्मा ने किया। डा. अनिल आर्य, जितेंद्र आर्य, रजनीश तोमर, सुशील, सरिता, डा. सुनील, कपिल, पारूल, साक्षी आदि ने विचार प्रस्तुत किए।

सूर्य नमस्कार को उठेंगे एकसाथ हजारों हाथ


18 Feb, Bihar देश के कई राज्यों में सोमवार से हजारों बच्चों को एक साथ सूर्य नमस्कार करते हुए देखा जा सकेगा. इस सूर्य नमस्कार में स्कूली बच्चे हिस्सा लेगें तो कई सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी हजारों की संख्या में एक साथ सूर्य को सर्वश्रेष्ठ योगासन के जरिए नमस्कार करते हुए दिखाई देंगे.



पूरे हिन्दुस्तान में ये विशेष आयोजन स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर हो रहा है. स्वामी विवेकानंद ने योग औऱ ध्यान सात संमंदर पार पश्चिमी मुल्कों तक भी पहुंचाया था.

ref : http://aajtak.intoday.in/story/surya-namaskar-to-observe-swami-vivekanandas-150th-birth-anniversary-1-722099.html

सूर्य नमस्कार कर स्वामी विवेकानंद को किया याद


19 Feb, फतेहपुर : देश की युवा शक्ति ही देश की भावी कर्णधार है और यही देश की दशा और दिशा बदल सकती है स्वामी विवेकानंद के इन शब्दों को हृदय के अंत: पटल पर रखकर उन्हें नमन किया गया। साथ में सूर्य नमस्कार महायज्ञ में हजारों छात्रों ने भाग लेकर स्वामी जी को याद किया। वक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए गए रास्ते का अनुकरण करने की सलाह दी।



युग दृष्टा, युवा प्रणेता एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारत की छवि का दृश्य दिखाया है उसका आज देश ऋणी है। युवा शक्ति अगर उनके दिखाए गए रास्ते का अनुकरण करे तो देश पुन: विश्व गुरु के पद आसीन हो सकता है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और शहर के आईटीआई मैदान में सोमवार को विवेकानंद सा‌र्द्धशती जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/स्वदेशी मंच के सह निदेशक गुलाब सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने देश के युवाओं में स्फूर्ति जगाने का काम किया था। प्रबंधक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य डॉ. सीपी सिंह, प्रधानाचार्य नरेन्द्र मिश्र, कानपुर प्रांत के ग्राम्य विकास प्रमुख राजकुमार, आयोजन समिति के नगर संयोजक महेश, सह संयोजक अदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह, पुनीत सिंह, सुशील तिवारी, अवध किशोर त्रिपाठी, आदित्य अग्निहोत्री रहे। इसी तरह आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राकेश त्रिवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष ने स्वामी के चित्र पर बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की। सूर्य नमस्कार में जिला संयोजक दुर्गेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, अनंत कुमार दीक्षित, राम रतन, राहुल, सावित्री, नलिनी श्रीवास्तव, सुमन दीक्षित, मधु श्रीवास्तव, अनिल मिश्र, जितेन्द्र पाण्डेय, भोले रस्तोगी, ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान आदि शिक्षक रहे।

विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार


19 Feb, खेकड़ा (बागपत) : स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र भर की शिक्षण संस्थाओं में सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



सोमवार को नगर के विद्या भवन पब्लिक स्कूल, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड एकेडमी, आदर्श जनता विद्यालय, जैन इंटर कॉलेज, सुलभा पब्लिक स्कूल, माधव सरस्वती विद्या मंदिर आदि शिक्षण संस्थाओं में स्वामी जी के अनुयायियों ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार कराया। अनीता शर्मा, जाहिद अली, डॉ. उषा किरण, गजे सिंह दहामा, उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुनीता गोयल, दीपक शर्मा, उमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।



ref : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/bagpat-10145641.html

सूर्य नमस्कार को उठे हजारों हाथ


19 Feb, बिजनौर : स्वामी विवेकानंद सार्ध शती आयोजन समिति के तत्वावधान में सोमवार को बिजनौर, किरतपुर, नजीबाबाद, हल्दौर, धामपुर समेत कई स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित सूर्य नमस्कार विभिन्न स्कूलों में अध्यनरत हजारों छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।



वरिष्ठ आर्य विद्वान जयनारायण अरुण की अध्यक्षता एवं जिला संयोजक प्रशात महर्षि के संचालन में सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में योग शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने डीडीपीएस, माडर्न ऐरा, वीएसडी, एएन इंटरनेशनल स्कूल, बिजनौर पब्लिक स्कूल, परम पब्लिक स्कूल, केपीएस इंटर कालेज, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, महावीर बाल विद्या मंदिर, आदर्श शिक्षा शिशु निकेतन, आरजेपी इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, डीएवी स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सूर्य मंत्र सहित सात सूर्य नमस्कार 10 स्थितियों में कराए।

समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी मृत्युंजय ने 'देश हमें देता है सबकुछ, हमें भी कुछ देना चाहिए'' गीत प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/आयोजन समिति के क्षेत्रीय संयोजक रण सिंह ने कहा कि जब शरीर मजबूत होगा, तब ही गीता का सार समझ में आएगा। फुटबाल खेलकर भी युवा पीढ़ी ईश्वर का अनुभव कर सकती है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की टिप्पणियों के हवाले से कहा कि वर्तमान में देश को लोहे की शिराओं और फौलाद के स्नायु की जरूरत है। इस सबके लिए शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसमें सूर्य नमस्कार महत्वपूर्ण व्यायाम है, क्योंकि सूर्य नमस्कार में सभी आसनों व प्रणायाम का सम्मिश्रण है।

कार्यक्रम अध्यक्ष जयनारायण अरुण ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं से स्वस्थ्य शरीर, विशाल दानी हृदय वाला एकाग्रचित होने का आशीर्वाद दिया।