Monday, February 18, 2013

धूमधाम से मनाई विवेकानंद की 150वीं जयंती

जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर : विश्व मंच पर देश का गौरव प्रतिष्ठित करने वाले भारत माता के वीर पुत्र स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के द्वारा मिलकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए शहर को भव्य ढंग से सजाया गया था।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा दोपहर के समय डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर मधु चौक, फव्वारा चौक, पेपर मिल गेट, न्यू मार्केट, अग्रसेन चौक, रादौर रोड से होती हुई स्टार्च मिल गेट पर शाम को समाप्त हुई।
इस शोभायात्रा में विद्यालयों, मंदिरों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा स्वामी विवेकानंद भारत माता एवं देवी देवताओं की सुंदर झांकियां बनाई गई जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा जलपान व प्रसाद वितरीत किया। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर निवासी अपने घरों से बाहर आकर सड़कों पर खडे़ होकर झांकियों का आनंद ले रहे थे। स्वामी विवेकानंद आयोजन समिति के अनुरोध पर लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए व पटाखे बजार एक दूसरे को स्वामी विवेकानंद जी के 150वें जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। नगर संयोजक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन देशभर में एक लाख से ज्यादा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाने में महिलाओं, युवाओं के अलावा हर वर्ग के लोगों द्वारा विशेष उत्साह देखा गया। शोभायात्रा के समापन पर स्वामी विवेकानंद संस्थाओं के प्रबंधक कम कंबोज, संजय कंबोज, विमल कंबोज ने शोभायात्रा में आई झांकियों को स्वामी विवेकानंद जी का स्मृति चिह्न के रुप में भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रांत कोषाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, दर्शन लाल जैन, विवेकानंद, किशोर कुमार, रामप्रसाद, मदन चौहान रामधारी, विनोद मरवाह, राजेश सपरा, करनेश शर्मा, संगीता, पवन बिट्टू, आचार्य सुखदेव, अश्वनी अग्रवाल, सुरिंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
वहीं, जगाधरी में भी स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की जयंति पर शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा को हरी झडी सरस्वती नदी शोध संस्थान के अध्यक्ष दर्शन लाल ने दी। यात्रा में सामाजिक, शिक्षण संस्थाओं, भजन मंडलियो व नगरवासियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा स्कूल रोड से शुरु होकर, झडा चौक, पत्थरों वाला बाजार, पुलिस चौंकी, बुडिया गेट से होती हुई कन्या वरिष्ट माध्यमिक विद्यायल पर समाप्त हुई। मौके पर मुलख राज दुआ, कौशल कुमार, पूर्व विधायक कंवरपाल, सत्यप्रकाश, महेद्र खदरी, मोजी सेठी, अशोक महेदीरत्ता, डा. ऋषिपाल वशिष्ठ, अरुण अग्रवाल, अमर सिंह, अशोक, लक्ष्य, पुष्कर दत्त, महेद्र पाल आर्य, अनिल लाबा, श्याम महदीरत्ता, खैराती लाल, पुरुषोतम शर्मा, प्रदीप शर्मा, विक्की, सोमप्रकाश, अनिल पुरथी, संजय, सुशील, दिव्यास, राजन, डॉ. अलोक, वेदप्रकाश, विपुल, अजय, प्रवेश, मनोज सेठी, शभु, अभिषेक, अगंद, अक्षय, दीपक, सुधीर, राजन, राहुल, अमित व अर्पण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Thanking you for your Message.