Thursday, April 4, 2013

विकसित राष्ट्र बनाने को आगे आएं


19 Feb, गभाना : देश को समृद्धशाली एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को सेवाभाव, सामाजिक क्षेत्र व सृजनात्मक कार्यों में आगे आना होगा। यह मत कस्बा के श्री कामेश्वर मंदिर मैदान में सोमवार को युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे स्वामी विवेकानंद के 150वीं जयंती पर आयोजित 'सूर्य नमस्कार' वक्ताओं ने रखे। कहा कि आज भारत अपनी युवा शक्ति के बलबूते विश्व में डंका बजा रहा है। सरकार को युवाओं की बुनियादी जरूरतों को समझते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए। मुख्य अतिथि संघ के सह जिला संचालक अमर सिंह रहे। अध्यक्षता चौधरी मनवीर सिंह ने की। संचालन शिवकांत रावत प्रधानाचार्य ने किया। इस मौके अनिल सारस्वत, नीरज गुप्ता, सतपाल सुमन, विनोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, विकास वर्मा,राजकुमार शर्मा, देवकी नंदन पांडेय,नितीश शर्मा, प्रेमपाल गौड़, राकेश गुप्ता आदि थे। कन्होई के प्रेमवती पब्लिक स्कूल में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। यहां सह तहसील कार्यवाह प्रेमपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, रघुराज सिंह, राजबहादुर, चित्रा, भावना आदि मौजूद थे।
बढ़-चढ़कर भाग लिया
अतरौली : पाली रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर डा. पुष्पेंद्र लोधी, चंद्रदीप वाष्र्णेय, डा. प्रमोद, सौरभ भारद्वाज, रत्‍‌नेश वाष्र्णेय, जगवीर सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र वाष्र्णेय, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेंद्र लोधी आदि थे। बिजौली स्थित चोबसिंह ठेनुआ इंटर कालेज में बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। प्रबन्धक ओपी सिंह ठेनुआं, प्रधानाचार्या ममता सिंह ठेनुआ, राजकुमार, मनीष गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा, श्यौदान सिंह, बैशाली शर्मा, राकेश कुमार, सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
900 बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार
छर्रा : कस्बा के शांति देवी कल्याण दास सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत कई स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। सूर्य नमस्कार में 900 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बच्चों को सूर्य नमस्कार का तरीका समझाया। इस दौरान राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, तुलसी प्रसाद माहौर, डा. यतेन्द्र माहौर, रामेश्वर सिंह व सोबरन सिंह का योगदान रहा।
खैर : सार्धशती समिति के नेतृत्व में कस्बा के लगभग आधा दर्जन स्कूलों के छात्रों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। शुभारंभ पालिका अध्यक्ष पंकज पवार ने किया। खैर इंटर कालिज, राष्ट्रीय इंटर कालिज, श्रीराम विद्यालय, सरस्वती शिशु मन्दिर आदि लगभग आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके कर्मवीर सिंह, श्याम शर्मा, सीताराम अग्रवाल, अमर सिंह, नीरज बंसल, गिर्राज, प्रवीन, प्रशात गोतम, विश्राम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
किया सम्मानित
जट्टारी : पटेल इण्टर कॉलेज में प्रमुख विद्यालयों आरवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर आदि के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार में भाग लिया। अध्यक्षता निरंजन लाल गर्ग ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने सभी विद्यालयों के अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रामगोपाल ने छात्रों का अच्छा मार्गदर्शन किया। संचालन अशोक ने किया। यहां हरिदंर सिंह, विशाल व अन्य अध्यापक गण आदि मौजूद थे।
सूर्य का नमन
चण्डौस : सरस्वती विद्या मन्दिर जहराना मार्ग के प्रांगण में स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह के उपलक्ष्य में मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। प्रधानाचार्य एवं खण्ड सह कार्यवाह प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ये कार्यक्रम पूर्व नियोजित व निर्धारित हैं।
एक साथ झुकाया शीश
बेसवां : शकरानन्द इंटर कालेज में सैकड़ों छात्रों ने शीश झुकाकर सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में पूरन सिंह, विनय भारद्वाज, पीयूष दत्त शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, संजय गोयल, रामगोपाल शर्मा, मुकेश जोशी, शीलेन्द्र शर्मा आदि थे।

ref : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/aligarh-city-10145680.html

No comments:

Post a Comment

Thanking you for your Message.