13 Feb, गोहाना : स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह समिति द्वारा 18 फरवरी को नगरपालिका पार्क में सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दृष्टिगत बुधवार को गीता विद्या मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया।
प्राचार्य शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सूर्य नमस्कार
पूरे शरीर का व्यायाम है। सूर्य नमस्कार की अगर सभी विधियों को पूर्ण किया
जाए तो इससे शरीर और मस्तिष्क पूर्ण स्वस्थ रहते है। मनुष्य की बुद्धि भी
तेज होती है। शारीरिक आचार्या जनता ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की
सभी विधियों को बारीकी से समझाया। समिति के अध्यक्ष डा.रमेश नागवान ने
बताया कि 18 फरवरी को नगरपालिका पार्क में सूर्य नमस्कार का महायज्ञ होगा,
जिसमें क्षेत्र के अनेक स्कूलों के विद्यार्थी एकसाथ सूर्य नमस्कार करेगे।
No comments:
Post a Comment
Thanking you for your Message.