Wednesday, March 13, 2013

स्वामी विवेकानंद जयंती पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा


संवाद सहयोगी, बेगूसराय : स्वामी विवेकानंद सार्ध-शती समारोह आयोजन समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 150वीं जयंती के मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शनिवार को शोभा यात्रा का शुभारंभ जीडी कालेज से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। शोभा यात्रा जीडी कालेज से चलकर पटेल चौक, कर्पूरी स्थान चौक, स्टेशन रोड, स्टेशन चौक, विवेकानंद चौक, अम्बेडकर चौक, कचहरी चौक होते हुये गांधी स्टेडियम पहुंच कर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ों छात्र-छात्राएं व युवा तख्ती- बैनर लिये 'भारत जागो, विश्व जगाओ' आदि नारे लगा रहा थे।

शोभा यात्रा का नेतृत्व विकास विद्यालय के निदेशक सह जिला संयोजक राजकिशोर सिंह, भारद्वाज गुरुकुल के प्रशासक सह प्रचार प्रमुख शिव प्रकाश भारद्वाज, अनीता देवी, राम कल्याण, चंदन कुमार चुन्नू, मनेन्द्र कुमार मनमन, निलीमा देवी, श्रीराम ठाकुर, डा. स्वराज सुमन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रो. वेंकटेश प्रसाद, मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, उपमेयर अर्चना देवी, जिप अध्यक्ष इंदिरा देवी, जिप सदस्य बलराम प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, वायएसी के जीवेश तरुण, अभाविप के रमण कुमार, अजीत चौधरी, मुकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर लाल भारद्वाज आदि कर रहे थे।

वहीं, मणिकपुर ग्राम अभिचेतना विकास संस्थान द्वारा धर्मवीर राय के नेतृत्व में बाघा चौक से शोभा यात्रा निकाली गई। इधर, एसबीएसएस कालेज में प्राचार्य डा. सीताराम सिंह प्रभंजन की अध्यक्षता में 'स्वामी विवेकानंद एवं युवा शक्ति' विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को नवादा सांसद डा. भोला सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। संचालन एनएसएस पदाधिकारी प्रो. रामाश्रय राय ने किया। वहीं, संत जोसेफ पब्लिक स्कूल बेगूसराय में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह, प्रबंधक इन्द्रजीत कुमार, प्राचार्य डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। सामाजिक चेतना कल्याण संस्थान द्वारा सचिव संजय कुमार सारंग की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर रविशंकर कुमार, कल्पना सिन्हा, माधव कुमार, प्रमिला देवी आदि उपस्थित थे। वहीं, विवेकानंद चौक मटिहानी में राजेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक परिचर्चा आयोजित की गई। मौके पर योगेन्द्र झा, रामचन्द्र राय, रामरतन चौधरी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Thanking you for your Message.