Tuesday, September 17, 2013

राष्ट्र सुरक्षा की नीतियों पर सवाल

मालवीय नगर स्थित अणुविभा केन्द्र में स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समारोह में वक्ताओं ने राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार में मजबूत इच्छाशक्ति की कमी है, इसीलिए हम पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। सरकार वार्ताओं में उलझी है।

सुबह 10 बजे हुई कार्यक्रम की शुरूआत में सेवानिवृत्त ले. जनरल सुमेर सिंह ने कहा कि देश के अंदर नक्सलवाद, आतंकवाद जैसी समस्याएं हैं। सेवानिवृत्त ले. जनरल डी. बी. शेखटकर ने कहा कि देश में बाहरी खतरे आंतरिक कमजोरी की वजह से आते हैं। मेजर जनरल जी.डी. बक्शी ने कहा कि सेना को 50-60 साल पुराने हथियार सौंपकर मरने के लिए धकेला जा रहा है। रक्षा बजट में लगातार कटौती की जा रही है। ऎसी परिस्थितियां देश के लिए खतरनाक हैं। संगोषी प्रभारी प्रो. भरतराम कुम्हार ने उद्घाटन समारोह में स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन रात 10 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई।

No comments:

Post a Comment

Thanking you for your Message.