Thursday, May 9, 2013

विवेकानंद जी इन कैंपस कार्यक्रम का प्रथम चरण संपन्न


विवेकानंद जी  के अमर  विचारो को प्रत्येक युवा  तक पहुँचाने के लिए, सार्ध  शती द्वारा आयोजित विवेकानंद जी  इन कैंपस कार्यक्रम के प्रथम चरण (मार्च - अप्रैल ) के  अंतर्गत फरीदाबाद में   बारह  शिक्षण संस्थानों(जैसे- मानव रचना यूनिवर्सिटी, YMCA यूनिवर्सिटी, अग्रवाल कॉलेज, डी.ए.वी कॉलेज, तिगांव गवर्मेंट कॉलेज , श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज,अरावली इंजीनियरिंग कॉलेज आदि ) में कार्यक्रम सम्पन्न  हुए। सभी कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानंद  जी के  चित्र अनावरण के साथ -साथ गोष्ठी का आयोजन भी  किया गया।कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए  फरीदाबाद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओ के प्रिंसिपल, चेयरमैन  व  मालिको के मार्गदर्शन में एक जिला स्वागत टोली का निर्माण किया गया था। जिसमे  सतीश आहूजा प्रिंसिपल डी.ए.वी कॉलेज, नरेंद्र गुप्ता  चेयरमैन श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज , डॉ के.के  गुप्ता प्रिंसिपल अग्रवाल कॉलेज,   कुसुम बजाज  प्रिंसिपल तिगांव गवर्मेंट कॉलेज  ,विनय गुप्ता चेयरमैन एडवांस्ड  इंजीनियरिंग कॉलेज, डॉ विमला  मेहता चेयरमैन के.एल मेहता एजुकेशन सोसायटी , डॉ प्रदीप कुमार चेयरमैन डी.सी.टी.एम इंजीनियरिंग कॉलेज , डॉ जगदीश चौधरी डायरेक्टर बालाजी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जैसे गण मान्य नाम प्रमुख रूप  से शामिल थे।
विवेकानंद जी  इन कैंपस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक कॉलेज में वहा के  4-5 स्टूडेंट्स की एक टीम  बनाकर, सार्ध  शती युवा शक्ति आयाम के सहयोग द्वारा सभी कार्यक्रमों को संपन्न किया गया। इस पूरे  अभियान में लगभग 1500 छात्र-छात्राओ के साथ सीधा - सीधा विवेकानंद जी के विषय पर  संवाद स्थापित किया गया। चित्र अनावरण , गोष्ठी के साथ-साथ अनेक कॉलेजो  में  विवेकानंद जी विषय पर भाषण, कविता, पेंटिंग इत्यादि  प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया। सभी कॉलेजो में वहा की टीम के माध्यम से हर महीने की 12 तारीख को  विवेकानंद स्टडी सर्किल चलाने की भी योजना बनायी गयी है। YMCA यूनिवर्सिटी और श्रीराम  इंजीनियरिंग कॉलेज में विवेकानंद स्टडी सर्किल प्रारम्भ हो चुके है। युवा शक्ति आयाम  के सह  प्रमुख अरविन्द त्यागी और सोहनपाल ने प्रान्त स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद  जी के सपनों का भारत” के बारे में जानकारी देते हुए कहा की अभी तक  सौ से ज्यादा निबन्ध फरीदाबाद के विभन्न कॉलेजो से प्राप्त हो चुके है और निबन्ध जमा करवाने की  अंतिम तिथि 15 अगस्त  2013 तक यह संख्या 500  तक पहुँचने की सम्भावना है। निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम 2 अक्टूबर 2013 को घोषित किये जायेंगे।  
 सार्ध शती युवा शक्ति आयाम,फरीदाबाद जिला के प्रमुख संदीप सिंह  ने जानकारी दी है कि विवेकानंद जी  इन कैंपस  कार्यक्रम के  दूसरे चरण के अंतर्गत  बाकि के बचे हुए लगभग 15 शिक्षण संस्थानों में हम जुलाई – अगस्त महीने में जाने वाले है। ताकि विवेकानंद  जी के विचारो को  प्रत्येक युवा हृदय तक पहुँचाया जा सके और भारत जागो- विश्व  जगाओ के मंत्र  को सार्थक किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Thanking you for your Message.