Tuesday, January 29, 2013

बसोद शोभायात्रा में दिखे विवेकानंद के अनेक रूप


सिरोंज। स्वामी विवेकांनद सार्ध शती समारोह समिति द्वारा स्वामी विवेकांनद की जयंति पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करीब चार किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में सैकड़ो महिलाएं और युवतियां कलश लेकर शामिल हुई वहीं अनेक युवा और बच्चे विवेकांनद की वेशभूषा में सजे दिखाई दिए। इस दौरान पग पग पर नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा फूलों की पखुंडियों से शोभायात्रा में शामिल भारत माता के साथ अन्य झांकियां,विवेकानंद जी के स्वरूपों एवं कलष यात्रा में शामिल माताओं बहनों का स्वागत किया। यात्रा का समापन केडीबीएम कालेज में भारत माता की आरती के साथ हुआ।  
स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जंयति के अवसर पर शहर के मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा में सकल समाज की महिला पुरूष बच्चों के साथ युवाओं का ऐसा हुजूम उमडा जिसने अब तक शहर में निकली शोभायात्राओं में सफलता का इतिहास रच दिया। उत्साहपूर्ण वातावरण के माहौल में बृज कालोनी स्थित भारतीय विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर निकली इस शोभायात्रा में सबसे आगें रथ पर सवार भारत माता की झांकी थी जिसकी आगवानी करते हुए दो घुडसवार केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थें। जिनकें पीछे कलष यात्रा में सजे कलषों को लेकर शामिल हुई महिलाऐं एवं नगर के विभिन्न विधालयों की बहिनें कतारबद्ध होकर चल रही थीं। करीब एक कि.मी. के दायरें में फेल कर चल रही इस शोभायात्रा के मुख्य आर्कषण का केन्द्र स्वामी जी की बेषभूषा धारण कर चल रहे युवा थें।

शनिवार सुबह 11 बजे से भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों के साथ ही काफी संख्या में महिलाओं और पुरूषों का आगमन शुरू हो गया था। स्कूल परिसर में विभाग संघचालक सत्यनारायण शर्मा द्वारा स्वामी विवेकांनद के जीवन और उनकी शिकागों यात्रा से जुड़े संस्मरणों पर प्रकाश डालने के उपरांत यहीं से समिति द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ साथ क्षेत्र के सैकड़ो नागरिक कदमताल करते हुए चल रहे थे। जिनमें प्रमुख रूप से सत्यनारायण शर्मा,घनश्याम रघुवंशी,राजेन्द्र खोड़के, पन्नालाल मीणा,पतंजली योग समिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र गर्ग, सार्ध सती समारोह समिति के तहसील संयोजक सतीश श्रीवास्तव, रघुनंदन शर्मा,संतोष द्धिवेदी,चक्रेष श्रीवास्तव,अविनाष नेमा राजकुमार यादव,षिवेन्द्र छोकर,षैलेन्द्र दांगी,आनंद त्यागी,नरेन्द्र सेंगर, कृष्ण मुरारी चैरसिया,अषोक श्रीवास्तव,कमलेष रघुवंषी,सचिन शर्मा,षुभम शर्मा, अजय दुबे,राजेन्द्र गर्ग, रमेश यादव, कैलाष शर्मा,संतोष चैरे,हमीर सिहं यादव, मनोज साईंनाथ, वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष सुमंत मित्तल, हिन्दू उत्सव समिति के महामंत्री विष्णु गर्ग के साथ ही अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।

झांकिया रही आर्कषण का केन्द्र
शोभायात्रा की आगवानी भारत माता का वेश धरे रथ पर सवार एक नन्ही बालिका द्वारा की जा रही थी।  जिसके बाद अन्य रथों पर स्वामी विवेकानंद का रूप धरे बालक भी सवार थे। इसके साथ ही शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं की झांकियां भी शामिल थी। जिनमें भारत माता के साथ ही विवेकानंद जी प्रसगों पर आधारिते स्वरूप सजाए गए थे। मां बिंदेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति की झांकी में मातृभाषा का महत्व प्रदर्शित किया गया था।

कलश लेकर बहिनें हुई शामिल
शोभायात्रा में सिर पर मनभावन तरीके से सजे हुए कलष रखकर नन्ही-नन्ही बालिकाएं और सैकड़ो किशोरियां तथा युवतियां चल रही थी। संघ के अनुशासन को धारण किए ये सभी बालिकाएं और युवतियां स्वामी विवेकानंद, भारत माता एवं वंदेमातरम् के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। इसके उपरांत सिर पर कलश रखे अनेक महिलाएं कतारगद्ध होकर चल रही थी। इनके उपरांत क्षेत्र के केसरिया ध्वज थामे विभिन्न स्कूलों और कालेज के सैकड़ो छात्र-छात्राएं स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सर्वाधिक आकर्षक का केन्द्र विवेकांनद का रूप धरे युवा, छात्र और छात्राएं थी। विवेकांनद की वेषभूषा में सजे ये सभी लोग एक साथ कदमताल कर रहे थे। आयोजन को देखने आए जनसैलाब को इन नन्हे विवेकांनद ने खासा प्रभावित किया।

दर्जनों स्थानों पर किया जोरदार स्वागत
शहर में जहां-जहां से यह शोभायात्रा निकली नागरिकों ने पुष्प वर्षा का इसका स्वागत किया। नपा कार्यालय के सामने नपा परिषद एवं जनपद कार्यालय के सामने जनपद पंचायत द्वारा स्वागत किया गया। इसी तरह सिनेमा चैराहे पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से, चांदनी चैक में कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने, चांदनी चैक में ही मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने, ब्राम्हण महापंचायत ने तथा कठाली बाजार में वंदे मातरम् सेवा संघ की ओर से शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन कष्टम पथ पर स्थित केडीबीएम कालेज में हुआ। समापन पर एकत्रीकरण के उपरांत सामूहिक रूप से भारत माता की आरती उतारने के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Thanking you for your Message.